Connect with us

Punjab

मान सरकार ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू: Baltej Pannu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम की शुरुआत कर दी है। यह अभियान सूबे में संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक और बड़े पैमाने की जंग का आगाज है, जो गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक

मंगलवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि यह मुहिम मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई प्रतीकात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि युद्धस्तर पर की जा रही गंभीर पहल है।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के बाद संगठित अपराध पर फोकस

पन्नू ने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान की बड़ी सफलता के बाद अब पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध पर ध्यान केंद्रित किया है। इस मुहिम के तहत हजारों तस्करों को गिरफ्तार किया गया, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए और सप्लाई चेन व स्ट्रीट लेवल नेटवर्क को काफी हद तक तोड़ा गया। सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब में सीमा पार से नशे की तस्करी की कोशिशें होती रहीं, जिनका जवाब सरकार ने एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाकर दिया।

देश की सबसे बड़ी गैंगस्टर विरोधी कार्रवाइयों में से एक

पन्नू ने कहा कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ गहन योजना और मूल्यांकन के बाद शुरू किया गया अभियान है। मंगलवार सुबह से ही पूरे पंजाब में कई जगह छापेमारी की गई है, जिनके शुरुआती नतीजे सामने आ चुके हैं। अगले 72 घंटों में और भी अहम परिणाम आने की उम्मीद है।

गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने का इतिहास

उन्होंने कहा कि “गैंगस्टर” शब्द पंजाब की शब्दावली में महज 15–18 साल पहले आया। वर्ष 2007 से 2017 के दौरान जानबूझकर गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा दिया गया, युवाओं को इस राह पर धकेला गया और हिंसा चरम पर पहुंची। नाभा जेल ब्रेक और पुलिस पर हमलों जैसी घटनाओं को उन्होंने पंजाब का काला दौर बताया।

पिछली सरकारों पर गंभीर आरोप

पन्नू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय गैंगस्टरवाद पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक गैंगस्टर को राजनीतिक संरक्षण में पंजाब की जेल में रखा गया, जिसकी कस्टडी वापस लेने के लिए यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा।

मुठभेड़ों का विवरण

मंगलवार की कार्रवाई की जानकारी देते हुए पन्नू ने बताया कि अमृतसर में पुलिस पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर मनी प्रिंस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। वहीं, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) में हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। उस पर लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब 9 मामले दर्ज हैं।

कड़ा संदेश: धमकी और फिरौती पर सख्त जवाब

पन्नू ने चेतावनी दी कि धमकी देने या फिरौती मांगने वाले गैंगस्टरों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के हवाले से उन्होंने कहा, “अगर कोई गैंगस्टर गोली चलाएगा, तो जवाब भी गोली से ही मिलेगा।”

विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर शिकंजा

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस विदेशों में सक्रिय गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण के लिए केंद्र सरकार के साथ तालमेल कर रही है। दोषियों के डोजियर तैयार कर साझा किए जा चुके हैं और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील

बलतेज पन्नू ने पंजाबियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सही जानकारी देने वालों को उचित इनाम भी दिया जाएगा।

पंजाब को नशा और गैंगस्टरवाद से मुक्त करने का संकल्प

अंत में पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरवाद और नशा पिछली सरकारों द्वारा बोए गए जहरीले पौधे हैं, और मान सरकार पंजाब को इनसे मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

public

पंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: सांसद कंग

Published

on

श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद स. मालविंदर सिंह कंग ने आज कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि पंजाब के लोग हमेशा आपसी भाईचारे, सद्भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में खड़े रहे हैं।

खरड़ विधानसभा क्षेत्र, जो श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कंग ने कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा अयोध्या में राम मंदिर के लिए एकत्रित किए गए दान में कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे लोगों के खिलाफ कोई मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई करने में विफल रही है।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के दो ट्रस्टियों को विशेष जांच दल (एस आई टी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद कंग ने कहा कि यह कार्रवाई पहले से ही अपेक्षित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम भक्तों की आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की किसी भी कोशिश को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

सांसद कंग ने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब के प्रभारी बार-बार बदले जाना भी इस बात का संकेत है कि पार्टी को राज्य में अपनी कोई मजबूत राजनीतिक जमीन तैयार होती नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का समर्थन किया है और वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि जनहितैषी योजनाएं, पारदर्शी शासन और सर्वांगीण विकास भगवंत सिंह मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं और इन नीतियों को लोगों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को भाजपा का महज राजनीतिक स्टंट करार देते हुए सांसद कंग ने कहा कि इससे पहले भी ऐसी गिरफ्तारियों का परिणाम राजनीतिक उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं निकला। उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्रवाई पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार के बेहतर प्रदर्शन की आशंका से भाजपा की घबराहट का परिणाम प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम बड़े दावों के बावजूद पंजाब के लोग उस पर भरोसा नहीं करेंगे।

इस दौरान सांसद कंग ने अपनी सांसद निधि के तहत अंधेरी और मिर्जापुर गांवों के निवासियों को पेयजल के दो टैंकर सौंपे। इसके अलावा उन्होंने भगत माजरा, बड़ी करोरां और नया गांव के वार्ड नंबर 7 में तीन ओपन जिमों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि दो पेयजल टैंकरों और तीन ओपन जिमों के लिए कुल 16.75 लाख रुपये की राशि सांसद निधि से जारी की गई है। इस अवसर पर संबंधित गांवों के सरपंचों के अलावा आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Continue Reading

Punjab

CM भगवंत सिंह मान ने दोनों खेल शख्सियतों का आप में स्वागत किया, कहा – उनका अनुभव पंजाब के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) की जनहित वाली नीतियों और पंजाब सरकार के विकास के कामों से प्रभावित होकर, भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह (गोनी) और एथलीट कुनार (इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने गोनी और कुनार को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर मंत्री गुरमीत खुडियां भी मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक और बहुत बढ़िया जुड़ाव हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले ऐसे युवाओं का समर्थन हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनका अनुभव युवाओं को खेलों की ओर मोटिवेट करने में बहुत मदद करेगा।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद गोनी और कुनार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और राज्य के विकास के लिए किए जा रहे कामों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती और पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

Continue Reading

Politics

मानसून को लेकर पंजाब सरकार अलर्ट, बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम

Published

on

पंजाब में मानसून सीजन के दौरान बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने और बाकी बचे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विभाग के अनुसार, राज्य में करीब 414.75 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न बाढ़ रोधी कार्य करवाए गए हैं। इनमें 101 बोल्डर और हाइब्रिड सुरक्षा कार्य, 17 बांधों को ऊंचा करने और 22 बांधों को मजबूत करने के काम शामिल हैं। इसके अलावा 188 ड्रेनों की सफाई और पांच बाढ़ नियंत्रण गेटों से जुड़े कार्य भी किए गए हैं।

बैठक के दौरान अधिकारियों को नदियों, ड्रेनों और बांधों समेत बाढ़ की आशंका वाले सभी इलाकों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही गाद निकालने और अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि भारी बारिश या जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पंजाब सरकार का कहना है कि मानसून के दौरान लोगों की जान-माल, कृषि भूमि और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। संभावित बाढ़ के खतरे को कम करने और आपात स्थिति में तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रखा जा रहा है।

Continue Reading

Trending