Chandigarh
भूपेंद्र हुड्डा सहित 5 नेताओं को कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान चुनाव को लेकर बनाया विशेष पर्यवेक्षक
चंडीगढ़ : दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की ओर से मुकूल वासनिक, जितेंद्र सिंह, शक्ति सिंह गोहिल एवं शकील अहमद खान को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजस्थान में पिछले करीब 5 वर्ष से कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के लिए जोर-आजमाइश कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के बड़े चेहरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले तोशाम की विधायक किरण चौधरी को राजस्थान चुनाव के मद्देनजर समन्वयक नियुक्त किया गया था। खास बात यह है कि राजस्थान चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा का बड़ा जाट चेहरा माना जाता है और राजस्थान में भी जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। शायद यही वजह है कि हुड्डा को पड़ौसी राज्य राजस्थान में यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सैमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में यह सैमीफाइनल जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित अनेक सियासी दल सक्रिय हैं। विशेष बात यह है कि इन चुनावों को लेकर हरियाणा के भी बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुर्जेवाला मध्यप्रदेश के, जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी हैं। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का चुनाव से प्रभारी लगाया गया है। कांग्रेस की ओर से तोशाम की पूर्व विधायक किरण चौधरी को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है, तो हरियाणा की जननायक जनता पार्टी राजस्थान में प्रत्यक्ष तौर पर चुनावी ताल ठोक रही है। अब कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को खास जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान चुनाव के मद्देनजर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हुड्डा को चुनाव प्रबंधन, संगठन और शासन का लंबा अनुभव है। संगठन में हुड्डा कई अहम पदों पर रह चुके हैं। 2005 से लेकर 2014 तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार साढ़़े 9 वर्ष तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 2019 से वे हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।
1972 में सियासत में सक्रिए हुए थे हुड्डा
चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा का जन्म 15 सितम्बर 1947 को हुआ। रोहतक के गांव सांघी में जन्मे हुड्डा की आरंभिक शिक्षा गुजरात के सैनिक स्कूल में हुई। 1971 में उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से ग्रेजुएट की। 1974 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। कुछ समय वकालत की और फिर सियासत में आ गए। 1972 से 1977 तक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। 1980 में युवा कांग्रेस हरियाणा के उपाध्यक्ष चुने गए। साल 1991 में भूपेंद्र हुड्डा ने चौधरी देवीलाल को रोहतक सीट से पराजित किया। इसके बाद उनका सियासी कद ऊंचा हो गया। 1996 में फिर से रोहतक लोकसभा सीट से देवीलाल को हराया। इसके बाद कांगे्रस हाईकमान ने हुड्डा को हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी का प्रधान बना दिया। 2001 तक वे इस पद रहे। हुड्डा ने 1998 में लगातार तीसरी बार रोहतक सीट से चौ. देवीलाल को हराते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी। साल 2000 में किलोई से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2004 में भी रोहतक संसदीय सीट से जीत हासिल की। 2005, 2009, 2014 और 2019 में वे किलोई से विधायक चुने गए।
Chandigarh
पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक
मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।
यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
Chandigarh
Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।
कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।
Chandigarh
विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।
वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।
इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
खाद्य विभाग को भेजे सबूत
ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कैफे की सफाई
दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |