Connect with us

Entertainment

दिनेश फड़निस का हुआ देहांत, 57 साल मेंकी उम्र तोडा दम

Published

on

सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘सीआईडी’ में ​​अधिकारी फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फड़निस ने सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात 12.08 बजे कांदिवली के तुंगा अस्पताल में अंतिम सांस ली। 57 वर्षीय दिनेश फडनीस की मृत्यु मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई। 

दयानंद शेट्टी, जो सीआईडी ​​में दया का किरदार निभाते हैं और दिनेश फडनीस के बहुत करीबी दोस्त हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि दिनेश लीवर, हृदय और किडनी की समस्याओं से पीड़ित थे और उनकी जटिलताएँ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं। दिनेश फड़नीस 30 नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत को देखते हुए एक्टर को वेंटिलेटर पर रखा गया था.

आपको बता दें कि दिनेश फडनीस का अंतिम संस्कार आज बोरीवली के दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा. कहा जाता है कि उन्होंने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया. दिनेश फडनीस 1998 में इसकी शुरुआत से ही शो सीआईडी ​​से जुड़े हुए थे और सीआईडी ​​की दो दशक की यात्रा के दौरान शो में उनकी लगातार उपस्थिति रही। उन्होंने इस शो में 20 साल तक काम किया और अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. 

सरफरोश में दिनेश फडनीस ने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था. वह फिल्म ‘सुपर 30’ में भी नजर आई थीं। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेला’ में भी उनका कैमियो नजर आया था. वह 2001 में रिलीज़ आश्रय में एक इंस्पेक्टर की भूमिका में भी दिखाई दिए

Entertainment

मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन

Published

on

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। संचिता का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई। उस समय संचिता घर में अकेली थीं। वह अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के अचोले गांव क्षेत्र में रहती थीं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत नगर निगम के तुलिंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संचिता उगले ने अपने करियर में कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। वह “दिलवाली दुल्हा ले जाएंगे” में ‘सुकून’ के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रही थीं। इसके अलावा वह “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे चर्चित टीवी शो में भी नजर आ चुकी थीं।

फिल्मों में भी संचिता ने अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। वह ऐतिहासिक फिल्म “छावा” में ‘ताराबाई’ की भूमिका में दिखाई दी थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

संचिता उगले सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। वह अपने प्रशंसकों के साथ अक्सर तस्वीरें, वीडियो और अपने जीवन से जुड़े पल साझा करती रहती थीं। हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संचिता उगले के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

Continue Reading

Entertainment

Kaanta Laga Girl Shefali Jariwala का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Shefali Jariwala, जिन्हें ‘Kaanta Laga Girl’ के नाम से जाना जाता है, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार, 27 जून 2025 की सुबह उनका दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी।

क्या हुआ Shefali के साथ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के Andheri इलाके में स्थित अपने घर पर Shefali को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गईं। उनके पति Parag Tyagi और परिवार के कुछ लोग उन्हें तुरंत Bellevue Multispeciality Hospital लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया।

इसके बाद उनका शव Cooper Hospital भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम (post-mortem) किया जा रहा है। पुलिस और मेडिकल टीम अभी उनकी मौत की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

क्या थी हेल्थ हिस्ट्री?

Shefali ने पहले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो epilepsy (मिर्गी) की बीमारी से करीब 15 साल तक जूझ चुकी हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी पुरानी बीमारी का उनकी मौजूदा हालत से कोई कनेक्शन था या नहीं।

फिल्मी सफर और पहचान

Shefali Jariwala साल 2002 में आए सुपरहिट remix song ‘Kaanta Laga’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनके बोल्ड लुक और डांस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘Mujhse Shaadi Karogi’ में एक कॉमेडी सीन किया था जिसमें Akshay Kumar, Salman Khan और Kader Khan जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं।

इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज़ जैसे Bigg Boss 13, Nach Baliye 5, और Nach Baliye 7 में भी हिस्सा लिया और अपने strong personality के लिए जानी गईं।

फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Shefali की मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट्स शेयर किए। Mika Singh, Divyanka Tripathi, Aly Goni और Tehseen Poonawalla समेत कई लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

क्या कह रही है पुलिस?

मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत को लेकर कोई सस्पिशियस बात नहीं दिख रही, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घर की भी जांच की जा रही है ताकि कोई जरूरी क्लू मिस न हो।

अंतिम अलविदा…

एक खूबसूरत मुस्कान, दमदार स्टाइल और दिलों में बस जाने वाली शख्सियत — Shefali Jariwala आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम, उनका डांस और उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।

Continue Reading

Entertainment

Babill Khan के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

Published

on

इरफ़ान खान के बेटे Babill Khan हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में रहे, जिसमें वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते नज़र आए। इस वीडियो में बाबिल ने खुलकर कहा—”Bollywood is fake… it’s messed up… बहुत ही खराब लोग हैं यहाँ।”

उन्होंने कुछ चर्चित नामों का ज़िक्र भी किया—अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, अरिजीत सिंह—जिनके साथ उनके अनुभवों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। बाबिल की बातों ने इंडस्ट्री की ग्लैमरस सतह के नीचे छुपे टॉक्सिक व्यवहार और बनावटीपन की ओर इशारा किया, जिससे शायद कई नए कलाकार भी जूझते हैं, लेकिन खुलकर कह नहीं पाते।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया—एक ओर जहाँ लोग Babill के साहस की तारीफ़ कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा। और फिर अचानक, बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। इस कदम ने फैंस के बीच चिंता और सवाल दोनों बढ़ा दिए: “Is he okay?”

इसी बीच, अनन्या पांडे ने एक रहस्यमयी पोस्ट की—“Jo aayega, aayega… aur hum usse tab milenge।” यह पोस्ट एक इत्तेफ़ाक़ था या जवाब? ये अब भी एक सवाल है।

हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

#image_title

कुछ देर बाद Babill ने instagram पर वापसी की और एक बड़ा clarification दिया। उन्होंने लिखा कि उनके वीडियो को गलत समझा गया है। जिन नामों का उन्होंने ज़िक्र किया, वो आलोचना नहीं बल्कि प्रशंसा थी। “मैं उनकी sincerity और originality को appreciate कर रहा था।”

बाबिल ने राघव जुयाल को अपना ‘Icon और बड़े भाई’ बताया, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी ने मीडिया से अपील की—“कृपया किसी की personal life को ड्रामा न बनाएं।”

इस पूरी घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या बॉलीवुड के भीतर एक सच्चे, भावुक कलाकार के लिए जगह है?

बाबिल की बात एक झलक है उस सच्चाई की जो अक्सर चमकदार परदे के पीछे छिप जाती है। और शायद सबसे जरूरी बात यह है कि—सच हमेशा ऊँची आवाज़ में नहीं बोला जाता… कभी-कभी वो misunderstood हो जाता है।

अब देखने वाली बात ये है—क्या लोग इस सच्चाई को समझेंगे? या फिर एक बार फिर सिर्फ हेडलाइन तक सीमित रह जाएंगे?

Continue Reading

Trending