Connect with us

National

गांधी परिवार को अपने पापों की कीमत चुकानी होगी, कहा- ‘नेशनल हेराल्ड’ पर BJP का कांग्रेस पर पलटवार,

Published

on

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र और इससे जुड़ी कपनियों की संपत्ति जब्त किए जाने की निंदा करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि ‘गांधी परिवार’ को अपने ‘पापों’ की कीमत चुकानी होगी। यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। प्रकाशन का एक ऑनलाइन संस्करण, हालांकि उपलब्ध है। प्रसाद ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा कि बेईमानी और सार्वजनिक संपत्ति की लूट के खिलाफ की गई कार्रवाई को लोकतंत्र की अवहेलना कैसे कहा जा सकता है?

कांग्रेस ने ED की कार्रवाई को प्रतिशोध करार दिया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मंगलवार को नेशनल हेराल्ड की संपत्ति कुर्क किए जाने के बाद कांग्रेस ने इस कार्रवाई को ‘प्रतिशोध का तुच्छ हथकंडा’ करार दिया था और केंद्रीय जांच एजेंसी को भाजपा का ‘गठबंधन साझेदार’ बताया था। कांग्रेस की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब ईडी ने मंगलवार को कहा कि उसने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रवर्तित नेशनल हेराल्ड समाचारपत्र और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ धनशोधन की अपनी जांच के तहत करीब 752 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति और ‘इक्विटी’ हिस्सेदारी (शेयर) जब्त की है। ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडियन कंपनी के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने का आदेश धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किया था।

76 प्रतिशत शेयरों पर नियंत्रण
नेशनल हेराल्ड की प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है। प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने इन बेशकीमती संपत्तियों का गबन किया क्योंकि इसके स्वामित्व वाली कंपनी के शेयर एक ऐसी कंपनी को हस्तांतरित कर दिए गए जहां दोनों का 76 प्रतिशत शेयरों पर नियंत्रण था। उन्होंने दावा किया कि यह लोकतंत्र में शर्मनाक, नया निचला स्तर है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने की कांग्रेस की विरासत को हड़प लिया, बल्कि पार्टी से जुड़ी संपत्तियों को भी हड़प लिया।

कांग्रेस के दावे को भाजपा ने किया खारिज
प्रसाद ने कहा कि दोनों कांग्रेस नेताओं ने आयकर विभाग सहित जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ न्यायपालिका का रुख किया था लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। कांग्रेस ने दावा किया था कि ईडी की कार्रवाई भाजपा की हताशा का नतीजा है क्योंकि वह विधानसभा चुनाव के मौजूदा दौर में हार रही है। इस दावे को खारिज करते हुए प्रसाद ने कहा कि यह कांग्रेस है जो इन चुनावों में बुरी तरह पराजित होगी। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले की जांच 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले एक निजी शिकायत पर शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ही धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

गांधी परिवार को अपने पापों की कीमत चुकानी होगी
प्रसाद ने कहा, ‘‘आपको लगता है कि आप लूटते रहें लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। परिवार को अपने पापों, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की कीमत चुकानी होगी।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी जांच एजेंसियों ने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े ‘प्रायोजित’ मामलों में पूछताछ की थी तब वह मुख्यमंत्री थे लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन नहीं किया। भाजपा नेता ने कहा कि वह (मोदी) बेदाग निकले।

पूछताछ होने पर नेता करते हैं धरना-प्रदर्शन
उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है तो उसके नेता धरना प्रदर्शन करते हैं। भाजपा द्वारा ‘आम आदमी पार्टी’ के नेताओं को निशाना बनाए जाने के ‘आप’ के दावे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने जांच एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई की जांच की है। उन्होंने कहा कि अगर आप नेताओं को लगता है कि वे बहुत शोर मचाएंगे और कार्यवाही रुक जाएगी तो वे गलत हैं। आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आप के कई नेता फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।

National

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ पर दिया जोर

Published

on

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित Red Road पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और समग्र कल्याण का संदेश दिया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। इसका उद्देश्य जीवन के हर चरण में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। बढ़ती जीवन प्रत्याशा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बीच योग को स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण जीवन का प्रभावी माध्यम बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है।

भारत और योग का संबंध सदियों पुराना है। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं में रचा-बसा योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। योग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखे गए प्रस्ताव को 175 देशों का अभूतपूर्व समर्थन मिला था।

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। तब से लेकर अब तक यह दुनिया की सबसे बड़ी जन-स्वास्थ्य पहलों में शामिल हो चुका है, जिसमें हर वर्ष करोड़ों लोग भाग लेते हैं।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर ने एक बार फिर योग के सार्वभौमिक संदेश—स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव—को दुनिया के सामने मजबूती से प्रस्तुत किया।

Continue Reading

National

मोदी सरकार के 12 साल आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे: अमित शाह

Published

on

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष आजाद भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दौर के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

महाराष्ट्र के Kolhapur में स्थित Ambabai Temple कॉरिडोर परियोजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब आजाद भारत का इतिहास लिखा जाएगा, तब मोदी सरकार के 12 वर्षों को देश के पुनरुत्थान और विश्व मंच पर भारत की बढ़ी हुई प्रतिष्ठा के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसे कई कार्य पूरे किए हैं, जिन्हें लंबे समय तक असंभव या अधूरा माना जाता रहा। शाह ने Ram Mandir के निर्माण, Kashi Vishwanath Corridor के विकास, Kedarnath Temple के पुनर्निर्माण और Badrinath Temple में हुए विकास कार्यों को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

अमित शाह ने बताया कि अंबाबाई मंदिर कॉरिडोर परियोजना लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना में एआई आधारित सुरक्षा प्रणाली, अत्याधुनिक एलईडी लाइटिंग, विरासत गैलरियां, बेहतर यातायात व्यवस्था और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल की जाएंगी।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढांचे, सेमीकंडक्टर निर्माण, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में तेज गति से प्रगति की है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है और पिछले 12 वर्षों में किए गए कार्य इस दिशा में एक मजबूत आधार साबित हुए हैं।

Continue Reading

National

NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा- शांत दिमाग से दें परीक्षा

Published

on

NEET परीक्षा से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों के लिए एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने परीक्षा देने जा रहे लाखों विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

केजरीवाल ने कहा कि वह जानते हैं कि छात्रों ने पिछले कुछ समय में काफी चुनौतियों और मानसिक दबाव का सामना किया है। उन्होंने कहा कि एक ही महीने में दो बार परीक्षा देना आसान नहीं होता और इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिवारों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ा है।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि अब वे पिछली सभी चिंताओं और परिस्थितियों को पीछे छोड़कर केवल अपनी परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, “अब कुछ ही घंटे बचे हैं। पूरी एकाग्रता और शांत मन से परीक्षा दें। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और बिना किसी तनाव के परीक्षा केंद्र जाएं।”

अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की मेहनत पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि आप सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, NEET में सफलता हासिल करेंगे और भविष्य में देश के योग्य डॉक्टर बनेंगे।”

अपने संदेश के अंत में उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘ऑल द बेस्ट’ कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

Trending