Chandigarh
असहाय का कोई हो या न हो परंतु मनोहर उनके साथ
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आरम्भ किए गए जन संवाद कार्यक्रम को लोग जन समाधान के रूप में देख रहे हैं और खुले मन से मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भी मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें नई-नई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। जिला यमुनानगर के सढौरा विधानसभा क्षेत्र के पाबनी कलां गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सरपंचों व अन्य मौजिज लोगों द्वारा गांव में फिरनी के संबंध में रखी गई समस्या का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि साढौरा विधानसभा के सबसे अधिक आबादी वाले 5 गांवों की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। इसके उपरांत अन्य गांवों को भी अगले चरण में लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हुए हैं और वह भी पिछली सरकार की तुलना में काफी कम बजट में हुए हैं। क्योंकि अब ऊपर से भेजा गया 100 का 100 पैसा धरातल पर पहुंचता है, जबकि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वीकार किया था कि केंद्र से भेजे गए 100 पैसे में से मात्र 15 पैसे ही धरातल तक पहुँच पाते है, बाकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है, जिसके फलस्वरूप आज विकास के लिए भेजा गया एक-एक पैसा विकास कार्यों पर ही खर्च हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल ही में गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए गन्ने के मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करते हुए 372 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 386 रुपये प्रति क्विंटल किया है। इतना ही नहीं अभी से अगले वर्ष के लिए गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदेश इस बारे में कल्पना भी नहीं कर सकता था कि गन्ने के भाव की घोषणा अगले वर्ष के लिए की जा सकती है। यह सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश की अनूठी योजना परिवार पहचान पत्र लागू की है ताकि प्रत्येक आय वर्ग के लोगों के अनुरूप योजनाएं बनाई जा सकें। यह हर्ष का विषय है कि आज लगभग शत-प्रतिशत लोगों की पीपीपी आईडी बन चुकी है, यदि कुछ ऋटियां हैं तो उसे साथ के साथ दुरुस्त किया जा रहा है। पीपीपी के डाटा के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जन्मदिन का रिकार्ड भी रखा जा रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें शुभकामना संदेश भी भेजे जा रहे हैं। आज पाबनी कलां के 5 वर्षीय तनिष्क और 65 वर्षीय ओम प्रकाश का जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दोनों को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी और तनिष्क को चॉकलेट का डिब्बा भेंट कर आशीर्वाद भी दिया।
उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू की, जिसके तहत गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पाबनी कलां में 95 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है और सरकार द्वारा उनके इलाज पर 28.52 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। पाबनी कलां में एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी पत्नी सत्या देवी के ईलाज के लिए 3.77 लाख रुपये खर्च हुए जिसके लिए उनका एक भी पैसा नहीं लगा, सारा खर्च सरकार ने किया।
मनोहर लाल ने कहा कि आज 60 साल पूरे होते ही वृद्धा सम्मान भत्ता योजना में लाभार्थी का नाम ऑटोमोड में शामिल होता है। मुख्यमंत्री ने आज भी पाबनी कलां के 10 व्यक्तियों को मौके पर ही पेंशन के प्रमाण पत्र सौंपे। इनमें जगमाल सिंह, राम कुमार, सुरेश कुमार, प्रेम, सुरेन्द्र, मोती राम, जोगेन्द्र, पवन कुमार, रोशनी देवी, अशोक कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री के इस कार्य शैली से लोग गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने एक सरपंच की मांग पर गांव के दिव्यांग बच्चे के लिए मुफ्त ट्राई-साइकिल देने की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए रेडक्रास सोसायटी को ट्राई-साइकिल देने के निर्देश दिए। क्योंकि इस बच्चे को पढ़ाई के लिए आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
रोजगार पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 साल के कार्यकाल में प्रदेश में मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई है जबकि पूर्व की सरकारों में सिफारिश और पैसे के बल पर नौकरी दी जाती थी। इस पर गांव के युवा ने खड़े होकर प्रदेश में पारदर्शी तरीके से नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि पाबनी कलां गांव में 6 युवाओं की और जबकि पूरे जिला में 1952 लोगों को बिना खर्ची और पर्ची के सरकारी नौकरी का लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गांव में नाली, गलियों के कार्य सरपंच द्वारा पंचायत फंड से करवाया जाए। फंड खत्म होने पर सरकार द्वारा और पैसे उपलब्ध करवाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज पंचायत समिति, जिला परिषद व नगर निगम के पास फंड की कोई कमी नहीं है, पहले अपने फंड से विकास कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बारात घर और सामुदायिक केन्द्र की आवश्यकता है उनके लिए शीघ्र ही सर्वे करवा कर यह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा शिवधाम योजना के तहत गांवों के शमशान घाट पर चारदीवारी, पक्का रास्ता, पानी और शैड की व्यवस्था करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें सढौरा विधानसभा के गांव भी शामिल है।
Chandigarh
पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला को श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर बना चौक
मोहाली शहर में दिवंगत पंजाबी अभिनेता डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला को एक अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है। शहर के एक प्रमुख जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। मोहाली में Fortis Hospital के पास स्थित इस चौक का औपचारिक उद्घाटन उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया।
यह पहल पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत में डॉ. भल्ला के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्यक्रम में उनके बेटे पुखराज भल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी पहुंचकर अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि इस संबंध में फैसला मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में लिया गया था। प्रस्ताव के अनुसार फोर्टिस अस्पताल और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पास स्थित इस सर्कल का नाम डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला के नाम पर रखने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भल्ला के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनोखी अदाकारी, सरल हास्य और तीखे व्यंग्य के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
डॉ. भल्ला का काम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके संवाद और किरदार सामाजिक मुद्दों को भी छूते थे। उनकी फिल्मों और प्रस्तुतियों ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा दी और उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।
इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने प्रशासन और लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद भावुक करने वाला है और यह साबित करता है कि डॉ. जसविंदर सिंह भल्ला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
Chandigarh
Punjab में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मौसम करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
हालांकि रविवार को तापमान में हल्की 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। गर्मी का असर जारी है, लेकिन अब राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
27 अप्रैल को गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में लू चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 28 अप्रैल को पूरे राज्य में आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 अप्रैल से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू होगा। 30 अप्रैल को कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
इसके अलावा 27 अप्रैल से 2 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रह सकता है।
कुल मिलाकर, जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज हवाओं और आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत भी है।
Chandigarh
विवादों में घिरा चंडीगढ़ का Elante Mall , फूड कोर्ट के खाने में मिली सुंडी
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर 40-ए के रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्हें परोसे गए खाने में सुंडी मिली, जिससे वह हैरान और नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ फूड कोर्ट के एक कैफे में खाना खाने गए थे, जहां उन्होंने “चाइनीज वेज सुप्रीम सिज़लर” ऑर्डर किया। खाना खाते समय अचानक उनकी नजर डिश में मौजूद सुंडी पर पड़ी। खास बात यह रही कि उनका बेटा भी वही खाना खाने वाला था, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई।
वीडियो बनाकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के तुरंत बाद ग्राहक ने खाना खाना बंद कर दिया और पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फूड कोर्ट के इंचार्ज को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा मौजूद था।
इसके बाद कैफे के इंचार्ज को भी बुलाया गया, जिसने जांच के बाद ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, ग्राहक सिर्फ माफी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
खाद्य विभाग को भेजे सबूत
ग्राहक ने घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दी हैं और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कैफे की सफाई
दूसरी ओर, कैफे के प्रतिनिधि ने इसे एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा मामला सामने नहीं आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
पीड़ित ग्राहक ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
यह घटना एक बार फिर खाने-पीने के स्थानों में साफ-सफाई और गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है और संबंधित विभागों के लिए चेतावनी के रूप में सामने आई है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |