Connect with us

National

अबोहर में महिलाओं ने ‘जागो यात्रा’ निकालीःCM भगवंत मान का गारंटी पूरी करने पर किया धन्यवाद

Published

on

अबोहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करने के लिए एक ‘जागो यात्रा’ निकाली। यह यात्रा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए की गई गारंटियों को पूरा करने की खुशी में आयोजित की गई थी।

यह रैली अबोहर के हलका इंचार्ज अरुण नारंग के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा हलका इंचार्ज के कार्यालय से शुरू होकर गौशाला, मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए 12 नंबर बाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर के बाजारों में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।

अबाेहर में महिलाएं यात्रा निकालते हुए

अबाेहर में महिलाएं यात्रा निकालते हुए

पंजाब सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रहीः नारंग

यात्रा के दौरान महिलाओं ने ढोल की थाप पर गिद्धा डालते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सरकार की ओर से महिलाओं के लिए दी गई गारंटी पूरी करने पर संतोष जताया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने रैली में शामिल सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए वादे लगातार पूरे कर रही है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भगवंत मान का आभार जताने के लिए रैली निकालतीं महिलाएं

भगवंत मान का आभार जताने के लिए रैली निकालतीं महिलाएं

₹1000 प्रतिमाह मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से हाेंगी मजबूत

एक विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लगातार जनहित के वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने ₹1000 प्रतिमाह की योजना को महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल बताया। विधायक के अनुसार, इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती मिलेगी।

अबाेहर में रैली निकालती महिलाएं।

अबाेहर में रैली निकालती महिलाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

असम, पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Published

on

चुनाव आयोग ने आज रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा की। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि, तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

पांचों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है और राजनीतिक दलों, अधिकारियों तथा मतदाताओं से बातचीत की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम ने इन राज्यों में जाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए गए। साथ ही प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, राज्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस महानिदेशकों से भी विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि आयोग ने युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से भी संवाद किया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के काम की भी सराहना की गई।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ये पांचों राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से काफी अलग हैं। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया गया, ताकि कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से वंचित न रह जाए और कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

उन्होंने कहा, “स्वच्छ मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा होती है। इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो।”

सीईसी ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का गर्व और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा, “मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि अब आप एक बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं, मतदान का अधिकार। अपने वोट का इस्तेमाल गर्व और जिम्मेदारी के साथ करें। आपका वोट आपकी आवाज है। चुनाव का पर्व हम सबका गर्व है।”

चुनाव आयोग के अनुसार इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी और कनाडा जैसे कई देशों की कुल आबादी के बराबर है।

सीईसी ने बताया कि इन चुनावों के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे चुनाव को निष्पक्ष और सुचारु तरीके से कराने के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आयोग ने व्यापक तैयारी की है। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक चुनाव के दौरान करीब 8.50 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में हो सके।

राज्यों के हिसाब से मतदाताओं की संख्या भी साझा की गई। आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जबकि असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। सीईसी ने बताया कि चुनाव के दौरान कुछ विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। कई स्थानों पर पिंक बूथ बनाए जाएंगे, जहां पूरी व्यवस्था महिला कर्मियों द्वारा संभाली जाएगी।

इसके अलावा, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान के बाद तुरंत मतदान प्रतिशत की जानकारी जारी की जाएगी। मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी, और मतदाताओं को उन्हें फोन बूथ के बाहर रखना होगा। (इनपुट-आईएएनएस)

Continue Reading

National

गैस संकट पर CM ने पीएम को घेरा:मित्र ने लड़ाई के बारे में पहले नहीं बताया, AAP नहीं लडे़गी केरल और बंगाल इलेक्शन

Published

on

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) संपन्न हो गई। इस मौके पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि समिट काफी अच्छी रही है। इन तीन दिनों में कौन-सी कंपनियां पंजाब में निवेश करने के लिए आगे आई हैं, इसका सारा ब्योरा कल दिया जाएगा, क्योंकि कल हमारी सरकार को चार साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे विरोधी कुर्सियों के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लिए अड़ते हैं।” वहीं, उन्होंने ईरान और इजरायल जंग में बनी गैस की किल्लत पर बीजेपी को घेरा। CM ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री महीने में 15 दिन विदेश दौरों पर रहते हैं, लेकिन फिर भी इनके साथ कोई खड़ा नहीं होता है। इनके मित्र ने पहले नहीं बताया था कि लड़ाई होने वाली है। विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

सीएम ने कहा कि कई कंपनियों ने निवेश का दम भरा है। एक नवंबर को पंजाब दिवस और आठ नवंबर को इस बार दिवाली है। हॉकी का एशिया कप भी शायद इस दौरान मोहाली में होगा। ऐसे में एक बार निवेश करने वाले उद्योगपतियों से इस तरह का प्रोग्राम रखकर मुलाकात करेंगे। उनके सुझाव सुनेंगे। जरूरत पड़ी तो पॉलिसी में भी बदलाव करेंगे।

सीएम अपने फोन से समिट बारे एआई पर दी जानकारी सुनाते हुए।

सीएम अपने फोन से समिट बारे एआई पर दी जानकारी सुनाते हुए।

सीएम ने मीडिया से क्या कहा सात प्वाइंटों में जानिए

1. फ्रेंड ने पहले लड़ाई बारे नहीं बताया था

सीएम ने कहा – पहले ही तय हो गया था कि जंग लग सकती है, तो पहले गैस स्टोरेज क्यों नहीं की। वह कहते हैं डोनाल्ड ट्रंप माई फ्रेंड, उससे पूछा नहीं था। जो भारत-पाकिस्तान की जंग बंद करवाने की बात करते थे, उसने बताया होगा कि हमने ईरान पर फैसला लेने वाले हैं। देश की विदेश नीति नहीं है। डे-टू-डे फैसले लेते हैं।

2.तो फिर डिक्टेटरशिप उभरती है

सीएम ने कहा – जो राहुल गांधी ने किताब दिखाई थी, उसमें क्या कहा था कि जब चीन के टैंक आए तो इन्होंने कहा था कि अपने हिसाब से फैसले लो। सीवरेज के ढक्कन बदलवाने के लिए अमित शाह के पास जाना पड़ता है। अगर इसी तरह पावर एक-दो हाथों में रखोगे तो डेमोक्रेसी की जगह डिक्टेटरशिप उभरती है।

3.इनकी फॉरेन पॉलिसी फेल हुई

लोगों के बीच गैस को अफवाह फैलाई जा रही, ऐसे काम नहीं चलेगा। हम सेंटर के टच में हैं। इस तरह पाबंदियां लगाकर काम चलना नहीं है। हमारी विदेश नीति क्या है। मुझे नहीं लगता है कि महीने में 15 दिन पीएम किसी विदेश दौरे पर गए होते हैं। फिर इनमें काम क्यों नहीं कोई आता है। यह फेल्योर ऑफ फॉरेन पॉलिसी है।

4. शाह अपना फेल्योर बताकर गए हैं

सीएम ने कहा – नशा बॉर्डर पार से आता है। बॉर्डर किसके पास है, होम मिनिस्टर के पास हैं। ऐसे में वह अपना फेल्योर बता रहे हैं। ड्रोन से नशा आ रहा है। कौन-सी पोर्ट पर नशा आता है, मुंद्रा पोर्ट पर है। वह गुजरात में है। वह शिपिंग के जरिए आता है। तीन हजार केजी पकड़ा गया। वह अपना फेल्योर बताकर गए हैं।

5.दिल्ली से आकर गालियां निकाल चले गए

सीएम ने कहा कि – दिल्ली से आता है, गालियां निकालकर चला जाता है। राहुल गांधी आया, वह कांग्रेसियों को गाली देकर चला गया। आदमी के बच्चे बन जाओ वरना स्पेयर में बिठा दूंगा। यह सारे हाथ जोड़कर खड़े थे। कल जाखड़ अमित शाह को कह रहा था कि आप पंजाब को संभाल लो। हमें कहते हैं कि दिल्ली वाले आ गए। अमित शाह कोटफत्ता से हैं। या शाहकोट से है। या शाहकोट का नाम ही उसके नाम पर पड़ गया।

6.हमारा तो अभी तक अपना पैसा नहीं दिया

सीएम ने कहा -कल अमित शाह कह रहते थे कि भगवंत मान ने एमएसपी नहीं दी। मैं तो यह लिखकर दे सकता हूं कि हमारी इतनी प्रोडक्शन है, इतनी कॉस्ट है। वह लीगल गारंटी थी। यह तो यूएस ट्रीटी में तो यह सब कुछ बेचने जा रहे हैं। अभी तक हमारा, आरडीएफ, जीएसटी, 1600 बाढ़ पीड़ितों का पैकेज नहीं दिया

7. केरल बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे

एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि -हम केरल और बंगाल में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी छोटी है। गुजरात में पांच हमारे एमएलए हैं। वहीं, इसको लेकर हाईकमान से बैठकर रणनीति बनाएंगे।

दो दिन में ऐसे चली समिट

13 मार्च – सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल (AAP राष्ट्रीय संयोजक) ने समिट का शुभारंभ किया। सीएम ने पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर और बिजनेस-फ्रेंडली पॉलिसी है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्री को फुल गवर्नमेंट सपोर्ट का वादा किया। चीन से मुकाबला करने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पिछले 4 सालों में ₹1.5 लाख करोड़ निवेश आने का दावा किया।

बड़े उद्योगपतियों, टाटा स्टील, JSW, हीरो, आर्सेलर मित्तल, ट्राइडेंट आदि ने एक्सपैंशन और नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। पहले दिन ही 10 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले।

14 मार्च – फोकस स्पेसिफिक सेक्टर्स पर रहा, जैसे एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की क्षमता दिखाई गई। यूके की फर्म 3 एसोसिएट्स ने पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया।

कई निवेश प्रस्ताव आए। कुल ₹1.25 लाख करोड़ तक के संभावित निवेश और लाखों रोजगार की बात हुई। कारोबारियों ने मान सरकार की नीतियों की तारीफ की, इसे 20 सालों की सबसे असरदार औद्योगिक पहल बताया। विभिन्न सेशन, एग्जिबिशन और ग्लोबल कोलैबोरेशन पर चर्चा हुई। हालांकि सीएम भगवंत मान ने साफ किया है कि रविवार को साफ होगा कि कितना निवेश इस दौरान हुआ है।

Continue Reading

National

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Published

on

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन को निवेशकों और उद्योग जगत के नामी उद्यमियों से भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पंजाब तेजी से निवेश और आर्थिक विकास के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा है

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा है, जो पंजाब की प्रगति का प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसा विकास मॉडल बनाने पर केंद्रित है, जो राज्य के मजबूत कृषि आधार को औद्योगिक विकास के साथ जोड़ता है, जिससे किसानों और युवाओं के लिए अधिक अवसर सुनिश्चित होते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारा उद्देश्य पंजाब की कृषि शक्ति को उद्योग के साथ जोड़ना है ताकि किसानों और पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकें।”

यह हमारे किसानों के मुनाफे में काफी वृद्धि करेगी

कृषि और सहायक क्षेत्रों की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब में फल और सब्जियों के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। यदि यहां फूड प्रोसेसिंग सफल हो जाती है, तो यह हमारे किसानों के मुनाफे में काफी वृद्धि करेगी।”मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब नए आर्थिक मार्ग की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो अपनी कृषि उत्पादकता को वैश्विक बाजारों और आधुनिक उद्योगों के साथ जोड़ता है।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने निवेशकों के बीच अविश्वास का माहौल पैदा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले सरकारें उद्योग से हिस्सा मांगती थीं, लेकिन ‘आप’ सरकार उद्यमियों के लिए पारदर्शी और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश के अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उद्योग, किसान और युवा इसका लाभ उठा सकें।

Continue Reading

Trending