Connect with us

Punjab

पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

Published

on

राज्य की मंडियों में गेहूं की आवक और खरीद दोनों ही 100 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) के आंकड़े को पार कर गए हैं। अब तक 1,03,49,917.17 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि 1,00,15,024.35 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के कुशल नेतृत्व में विभाग द्वारा राज्यभर की मंडियों में बारदाना, पीने के साफ पानी के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इसके कारण गेहूं की आवक, खरीद और लिफ्टिंग में तेजी आई है तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसान, आढ़ती और मजदूरों सहित सभी हितधारकों के हितों की रक्षा हुई है। किसानों को किए गए भुगतान के संबंध में, 48 घंटे के भीतर खरीदी गई गेहूं के लिए 21,422.09 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

पंजाब में होने वाला है कुछ बड़ा! 7 सांसदों के जाने पर प्रदेश प्रभारी सिसोदिया ने जालंधर बुलाए सभी विधायक, सीएम मान भी रहेंगे मौजूद

Published

on

आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों द्वारा बीजेपी में जाने के बाद पार्टी में हलचल तेज है। इन सात में से 6 सांसद पंजाब से थे, जबकि एक दिल्ली से थी। पार्टी से सातों सांसद के बागी होने पर पंजाब में पार्टी की टूट रोकने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया एक्टिव हो गए है। उन्होंने बुधवार को सभी विधायकों को जालंधर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया सभी विधायकों के साथ बातचीत करेंगे।

एजेंडा नहीं हुआ सार्वजनिक

हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा यह बैठक क्यों बुलाई गई है, इसका एजेंडा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों द्वारा बीजेपी में विलय होने के बाद विधायकों का मन टटोला जाएगा।

पंजाब में AAP को लगा झटका

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों का दूसरी पार्टी में जाना अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इन सात में से 6 सांसद उच्च सदन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते थे। वहीं राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इतने बड़े स्तर पर सांसदों का पार्टी छोड़ना किसी भी दल के लिए गंभीर चुनौती होती है। इससे यह संदेश जाता है कि पार्टी के अंदर समन्वय और संवाद की कमी है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर AAP पर तीखा हमला बोला और इसे पार्टी के टूटने की शुरुआत बताया।

AAP ने बताई साजिश

दूसरी ओर, AAP नेतृत्व ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उनके नेताओं पर दबाव बनाया गया। पार्टी ने अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।

Continue Reading

National

पंजाब के कुश्ती जगत के मशहूर ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया स्वागत

Published

on

पंजाब के कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से प्रसिद्ध रुस्तम-ए-हिंद जस्कंवर सिंह पट्टी आज अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और इस मौके की तस्वीरें भी साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना गर्व की बात है। उनके जुड़ने से ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और लोक सेवा के जज़्बे के साथ मिलकर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

सीएम मान ने आगे कहा कि खेल जगत में जस्सा पट्टी की मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनके साथ जुड़ने से युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने की मुहिम को और गति मिलेगी।

Continue Reading

Politics

मैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावा

Published

on

पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं. मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी में जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है. मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा. मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा.

मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए. राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं.

हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल बीजेपी में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है.

बिजली कटौती पर भी बोले संजीव अरोड़ा

दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है. नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है.

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई. हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है. इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी. अन्य राज्यों के साथ ‘पावर बैंकिंग’ समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है. राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है.

बिजली कटौती को लेकर बीजेपी लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है. 

Continue Reading

Trending