Uttar Pradesh

कैदी ने चलाई बाइक, पुलिस वाला पीछे बैठ, UP पुलिस की ‘ठंड से बचने’ की अनोखी कहानी

Published

on

UP के मैनपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। थाना भोगांव क्षेत्र में पुलिस की कस्टडी में कैदी को ठंड से बचाने के लिए एक सिपाही ने ऐसा कदम उठाया जो अब चर्चा का विषय बन गया है। सिपाही ने कस्टडी में लिए गए कैदी को बाइक चलाने दी और खुद उसके पीछे बैठ गया।

कैदी चला रहा था बाइक, सिपाही बैठा था पीछे

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखा कि सिपाही हेलमेट पहने हुए बाइक पर पीछे बैठा था, जबकि बाइक कैदी चला रहा था। पुलिस कैदी को कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। ठंड से बचने के लिए सिपाही का यह आइडिया उसे भारी पड़ गया, क्योंकि वीडियो वायरल होते ही इसपर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

पुलिस को देना पड़ा जवाब

इस मामले पर मैनपुरी पुलिस को भी स्पष्टीकरण देना पड़ा। मैनपुरी पुलिस के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से जवाब दिया गया कि घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। करीब 19 सेकंड के इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने कैप्शन में लिखा,
“पुलिस वाला: सर्दी लग रही है। कैदी: सर, मैं बाइक चला लेता हूं। पुलिस वाला: ठीक है भाई, बस भागना मत।”कुछ लोग इसे मजाकिया मान रहे हैं, तो कुछ इसे पुलिस व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर उदाहरण बता रहे हैं।

कार्रवाई का भरोसा

मैनपुरी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए, बल्कि कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों के भरोसे पर भी चोट पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version