National

व्यक्ति ने पत्नी, बेटे को उतारा मौत के घाट, खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

Published

on

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी तथा इसके बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना जमशेदपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर जिले के बहरागोड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले कोकमारा गांव में शुक्रवार देर रात हुई।

बहरागोड़ा पुलिस थाने के प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि आरोपी सुभेंदु बेरा (29) ने अपराध को अंजाम देने के बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पारिवार के सूत्रों ने बताया कि बेरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित एक अस्पताल ले जाया जाना था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात आरोपी ने मामूली कहासुनी होने पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी पार्वती बेरा (25) और बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। परिवार के अन्य सदस्य शोर-शराबा सुनकर जाग गए और देखा कि वह आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version