Connect with us

Punjab

Punjab में पारा 43 पार: आसमान से बरसने लगी आग… नौ जिलों के लिए अलर्ट जारी।

Published

on

Punjab में गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालात यह हैं कि दोपहर में ऐसा महसूस हो रहा है कि आसमान से आग बरस रही हो। सूब में तापमान रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिन में भारी गर्मी के चलते पारा 43 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है।

Punjab में गर्मी चरम सीमा पर पहुंच गई है। दोपहर में तो आसमान से आग बरस रही है। सूबे में तापमान 43 डिग्री को भी पार कर गया है। यह सामान्य से 5.6 डिग्री से ज्यादा है। इसी बीच मौसम विभाग ने Punjab के लिए बुधवार को ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत Punjab में कईं जगहों पर हीट से सीवियर हीट वेव चलेगी। साथ ही वार्म नाइट की स्थिति भी रहेगी। पंजाब के नौ जिलों में आज लू के थपेड़ों से दो चार होना पड़ेगा।

विभाग के मुताबिक बुधवार को कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ बारिश की भी संभावना है। विभाग ने वीरवार के लिए भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 11 अप्रैल को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पंजाब के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब के दक्षिणी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट

विभाग के मुताबिक बुधवार को फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा व मानसा में सीवियर हीट वेव चलेगी। वहीं तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, लुधियाना, बरनाला, संगरूर व पटियाला में हीट वेव का प्रकोप रहेगा।

सबसे गर्म बठिंडा और फरीदकोट

बठिंडा व फरीदकोट का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का 37.3 डिग्री, लुधियाना का 38.0 डिग्री, पटियाला का भी 38.0 डिग्री, पठानकोट का 37.9 डिग्री, गुरदासपुर का 36.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 17.3 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 21.7 डिग्री, लुधियाना का 21.2 डिग्री, पटियाला का 22.5 डिग्री, पठानकोट का 19.7 डिग्री, बठिंडा का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 25.7 डिग्री, फिरोजपुर का 20.9 डिग्री, जालंधर का 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी

सेहत विभाग ने बढ़ते तापमान व हीट वेव के खतरे को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने नागरिकों से आवश्यक सावधानियां बरतने और सेहत विभाग की हिदायतों का पालन करने की अपील की है। उन्होने बताया कि बढ़ता तापमान विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन सकता है।

ऐसे में हीट एग्जॉशन, हीट क्रैम्प्स और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने जरूरी हैं। इसी कड़ी के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों, सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में डी-हाइड्रेशन, धूप से बचाव और बीमारियों के प्रारंभिक लक्षणों पर जागरूकता सत्र करवाए जा रहे हैं।

हाई अलर्ट पर अस्पताल

वहीं सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आपातकालीन विभागों को हीट वेव से जुड़े मामलों के लिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं। एंबुलेंस सेवाओं को उपलब्ध रखने और डॉक्टरों को हीट स्ट्रोक के मरीजों को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं। डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि हीट स्ट्रोक के सामान्य लक्षणों में चक्कर आना, कमजोरी, मतली, उल्टी, अधिक पसीना आना या बिल्कुल भी पसीना न आना, शरीर का तापमान 103 डिग्री फारेनहाइट से अधिक, उलझन या बेहोशी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

क्या करें क्या न करें

अगर किसी व्यक्ति में हीट वेव के लक्षण नजर आएं, तो उसे ठंडी छांव में ले जाएं, कपड़े ढीले करें, ठंडी पट्टियाँ लगाएं और पानी या ओआरएस पिलाएं। अगर लक्षण फिर भी बने रहें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाएं। हीट वेव से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि समय-समय पर पानी पिएं, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, और बाहर जाते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी से स्नान करें या शरीर को गीला रखें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पालतू जानवरों की देखभाल पर विशेष ध्यान दें। तेज धूप में अधिक समय न बिताएं, थकाने वाली गतिविधियों से बचें, टाइट या गहरे रंग के कपड़े न पहनें और कैफीन या शराब का सेवन न करें। हीट वेव से संबंधित किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए नजदीकी अस्पताल या 0161-2444193 पर संपर्क करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending