Punjab
सुखबीर बादल बोले- 2027 में शिअद की सरकार बनाओ: Punjab को बनाएंगे नंबर वन।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल आज (रविवार) तलबंडी साबो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिअद Punjab की असली प्रतिनिधि पार्टी है। हमारे लिए पंजाब सर्वोपरि है। हमारा लक्ष्य है कि 2027 में पंजाब में फिर से शिअद की सरकार बने। Punjab को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
सुखबीर बादल ने लोगों से वादा किया कि अगर वह इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए, तो जीवन में फिर कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए से बाहर आने के बाद उन पर तरह-तरह के राजनीतिक हमले हो रहे हैं, लेकिन शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा हर समाज और वर्ग की भलाई के लिए काम किया है।
वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब की सत्ता आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री केजरीवाल के हाथ में है।
भगवंत तो सिर्फ नाम है। रैली में बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़ने को कहा। अगर 2014 में आई आम आदमी पार्टी 2022 में राज्य में सरकार बना सकती है तो 104 साल पुराना शिरोमणि अकाली दल अपनी सरकार क्यों नहीं बना सकता। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम भगवंत मान और भाजपा पर भी निशाना साधा।

आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है, हम क्यों नहीं
इस दौरान बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अपनी तैयारी कर लो। आज धड़ेबाजी छोड़ दो। हमारी एक क्षेत्रीय पार्टी है। इस पार्टी से आपकी कोई हमदर्द पार्टी नहीं हो सकती है। दिल्ली की पार्टियों ने पंजाब का क्या भला करना है। इन्होंने तो सारे देश में देखना है कि कौन-सी सोच से इनकी वोटें बढ़नी हैं।
अकाली दल ने तो Punjab का फायदा देखना है। फिर क्यों सोचते हो कि अकाली दल अपनी अकेली सरकार नहीं बना सकती है। आम आदमी पार्टी 2014 में पैदा हुई और 2022 में इन्होंने सरकार बना ली। आज दिल्ली की एक बड़ी पार्टी सोचती है कि हमें टुकड़ों में बांटकर सत्ता पर काबिज हो जाएगी। 104 साल पुरानी पार्टी घर-घर में बसी है। अगर आप लोग तैयारी कर लो तो 2027 में हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
प्रधान की जान सेवा लेने के लिए बचाई है
मैं दावे से इसलिए कहती हूं कि पार्टी ने मुझे चार बार टिकट दी। कोई कहता था कि अकाली दल के गढ़ को गिरा देंगे। कोई आपको किकली सुनाता था। कोई हमारी पार्टी के लोगों को तोड़ता था। लेकिन सारा ज़ोर लगाने के बाद जब मेरे वर्करों ने मेहनत की और मालिक की मेहर हुई, तो पहले से अधिक वोटों से हमारी जीत हुई।
मैं यह भी विश्वास करती हूं कि श्री गुरु रामदास जी ने अगर आपके प्रधान की जान बचाई तो सेवा लेने के लिए बचाई है। आज आप साथ और आशीर्वाद दो। जिन्होंने हमारी धरती, जवानी पर कब्जा किया। इन्हें योद्धाओं की तरह भगाकर दिल्ली तक राज स्थापित करेंगे। मालिक तो देने के लिए बैठे हुए हैं।
Blog
Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान
पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।
टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।
खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।
यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Blog
पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी
पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।
सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।
Punjab
धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़