Connect with us

Blog

Tamil Nadu के Karur में Vijay की Rally में Stampede: 39 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Published

on

शनिवार शाम को करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भयंकर भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 16–17 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

क्या हुआ?

रैली का आयोजन 10,000 लोगों की अनुमति वाले मैदान में किया गया था, लेकिन वास्तव में 30,000–50,000 लोग जमा हो गए। विजय रैली में 6 घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान खबर आई कि 9 साल की बच्ची खो गई है। विजय ने मंच से लोगों से उसकी तलाश करने की अपील की, जिससे भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई।

भीड़ में धक्का-मुक्की और गर्मी के कारण कई लोग बेहोश हो गए। कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए और कुछ लोग कुचले गए। इस दौरान न तो पर्याप्त पुलिस थी और न ही वॉलंटियर्स, जिससे स्थिति पूरी तरह अनियंत्रित हो गई।

विजय का रिएक्शन

हादसे के बाद विजय सीधे त्रिची एयरपोर्ट गए और फिर चेन्नई रवाना हो गए। उन्होंने घायलों से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले। हालांकि, उन्होंने अपने X (पहले Twitter) अकाउंट पर लिखा:
मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुःख महसूस कर रहा हूं। करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

सरकार और जांच

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तुरंत हाई-लेवल मीटिंग की और करूर पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जस्टिस अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जांच आयोग बनाने का आदेश दिया।

मुआवजा:

  • मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए
  • घायलों को 1 लाख रुपए

गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

भारी भीड़ के कारण और वजहें

  1. विजय की 6 घंटे की देरी से पहुंचने पर भीड़ बहुत बढ़ गई।
  2. 9 साल की बच्ची के खो जाने की खबर से लोग बेकाबू हुए।
  3. धक्का-मुक्की और गर्मी के कारण कई लोग बेहोश हुए।
  4. प्रशासन ने दोगुनी भीड़ के लिए कोई इंतजाम नहीं किया
  5. पुलिस और वॉलंटियर्स का अभाव।

पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं

  • बेंगलुरु (4 जुलाई 2025): IPL के जश्न में भगदड़, 11 की मौत।
  • हैदराबाद (4 दिसंबर 2024): अल्लू अर्जुन की फिल्म स्क्रीनिंग में भगदड़, महिला की मौत।
  • कोट्टाराकारा (4 अगस्त 2018): दुलकर सलमान की मॉल इन्नोगरेशन में 1 मौत।
  • नानकरामगुडा (17 मार्च 2013): जूनियर एनटीआर की फिल्म म्यूजिक रिलीज पर 1 मौत।

विजय और उनकी पार्टी के बारे में

  • विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी।
  • वे 2026 के विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
  • उनका दावा है कि राजनीति में आने के बाद वे सिर्फ जन सेवा पर ध्यान देंगे।
  • पहले उनकी पार्टी का नाम और कार्य उनके पिता ने उनके बिना अनुमति इस्तेमाल किया, जिस पर विजय ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

इस खबर से तमिलनाडु और पूरे देश में गहरी शोक की लहर फैली है। सरकार और पुलिस जांच कर रहे हैं कि कैसे इतनी भारी भीड़ को संभालने में चूक हुई और भविष्य में ऐसी tragedies को रोका जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।

सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।

कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Continue Reading

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Trending