Connect with us

Punjab

Punjab: जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने संभाला पदभार, कई वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई।

Published

on

जालंधर। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के नए ट्रस्टी डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू भी मौजूद रहे। Punjab आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह, Punjab टूरिज्म एंड कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल और हल्का इंचार्ज नॉर्थ दिनेश ढल्ल भी उपस्थित थे। सभी नेताओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी।

पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी और कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत के अनुसार उचित सम्मान मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया गया है, उसे और तेज किया जाएगा और जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है। Punjab आज रंगला पंजाब बनना शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र है। महिलाओं को हमारी पार्टी ने सम्मान दिया है। पार्टी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Punjab टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आज राजविंदर कौर की जॉइनिंग करवाई गई है। राजविंदर ने आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से काम किया है, उनकी सेवाओं एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजविंदर कौर थियाड़ा को जालंधर की सेवा का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजविंदर कौर अक्सर सरकार से जालंधर के हर काम को लेकर चिंता व्यक्त करती रहीं हैं। ऐसे में वह जालंधर के लिए आगे भी अच्छा काम करेंगी।

पदभार संभालने के बाद राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा- मैं राज्य के सीएम भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सारी लीडरशिप का मैं धन्यवाद करती हूं। आज आम आदमी पार्टी ने आम घर की बेटी को इस कुर्सी पर बैठाया है। Punjab में आम आदमी पार्टी सरकार ने अच्छे काम किए हैं, उसी के चलते आज हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के रुके हुए कामों में तेजी लाई जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनसे सीधे मिल सकते है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending