Connect with us

Punjab

Punjab: सरकार जल्द देने जा रही तोहफा, सेहत बीमा में मिलेगी नई सुविधा।

Published

on

अमृतसर। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत अब Punjab के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। वर्तमान में अमृतसर जिले में इस योजना के तहत लगभग 7 लाख लोगों के कार्ड जारी किए जा चुके हैं, और भविष्य में जिले में रहने वाले करीब 20 लाख परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा बजट सत्र में घोषित इस निर्णय के बाद जनता में खुशी की लहर है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य में आयुष्मान योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। अमृतसर में 105 सरकारी और निजी अस्पतालों को इस योजना के तहत जोड़ा गया था, जिसमें सरकारी अस्पतालों को भी शामिल किया गया था। इस योजना के तहत विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह योजना पहले अच्छी तरह से चल रही थी, लेकिन कुछ समय बाद निजी अस्पतालों ने मरीजों के इलाज के भुगतान में देरी की शिकायतें कीं।

हालांकि, Punjab सरकार ने बजट में राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों में प्रसन्नता है। वहीं, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. गुरमीत कौर ने कहा कि सरकार ने बजट में जो घोषणा की है, उसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुआ है। अब तक जिले में करीब 7 लाख लोगों के कार्ड इस योजना के तहत बनाए जा चुके हैं, और जैसे ही नए दिशा-निर्देश जारी होंगे, बाकी लोगों के लिए भी कार्ड बनाए जाएंगे।

सरकार योजना के तहत बकाया राशि जल्द करे जारी

इंडियन मैडीकल एसोसिएशन के पब्लिक रिलेशन अधिकारी डॉ. नरेश चावला ने कहा कि यह योजना मरीजों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है, लेकिन सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निजी अस्पतालों द्वारा इस योजना के तहत किए जा रहे उपचार का भुगतान समय पर किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर मरीजों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी भी निजी अस्पतालों पर इस योजना के तहत सरकार की ओर बड़ी राशि बकाया है। सरकार को सभी बकाया राशि तुरंत जारी करनी चाहिए व भविष्य में ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे निजी अस्पतालों को इलाज के तुरंत बाद भुगतान किया जा सके।

योजना के तहत निजी अस्पताल नियमों की कर रहे हैं पालना

इंडियन मैडीकल एसोसिएशन के राज्य नेता डा. आर.एस. सेठी ने कहा कि योजना बहुत अच्छी है। इस योजना के तहत निजी अस्पताल मरीजों को बहुत अच्छी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सरकार को चाहिए है कि प्राइवेट अस्पतालों के सामने आने वाली समस्याओं का भी तुरंत समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान परेशानियां हुई हैं, उन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का निजी अस्पताल पालना कर रहे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending