Health and Fitness

Plant-Based Meat:कैसे बनता है ‘शाकाहारी मीट’, आजकल लोगों में बढ़ रहा इसका क्रेज

Published

on

आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य और पर्यावरण के महत्व को ध्यान में रखते हुए, लोग शाकाहार भोजन का पालन करने लगे है। दुनियाभर में लोग शाकाहार को अपना रहे है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाने का एक उत्कृष्ट तरीका है। हालांकि, मांसाहारी लोगों के लिए पूरी तरह से मांस को छोड़ना मुश्किल हो सकता है। इस समस्या का हल लाने के लिए, Plant Based Meat को मार्केट में उतारा गया है, जो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प प्रदान करता है।

प्लांट बेस्ड मीट नाम से ही स्पष्ट है कि यह शाकाहारी तत्वों का उपयोग करके बनाया जाता है। इसके अलावा, यह स्वस्थ विकल्प भी है, जिसमें कम फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है, और पर्यावरण के लिए भी सही होता है।

किस तरह बनाया जाता है प्लांट बेस्ड मीट

यह पूरी तरह से शाकाहारी है, इसका रंग, रूप से लेकर खूशबू मांस जैसी होती है। दुनिया में इसकी बढ़ती मांग को लेकर लोग इसे पंसद कर रहे है। तो वहीं, बड़े होटल और रेस्ट्रां में भी इस प्लांट बेस्ड मीट के चलन ने पकड़ ली है।

प्लांट बेस्ड मीट को पौधों से मिलने वाले फूड सामग्री से तैयार किया जाता है। इसमें फलियां, दाल, किनोवा, नारियल का तेल, गेहूं के ग्लूटन या सीतान, सोयाबीन, मटर, चुकंदर के रस जैसे स्वास्थ्यप्रद आइटम शामिल होते हैं। इसका मतलब है कि यह उत्पाद पशुओं की हिंसा किए बिना और पर्यावरण के लिए हानिकारक प्रभावों के बिना बनाया जाता है।

इस तरह के मीट के उत्पादन में पशुओं के दूध के बजाए ओट्स और बादाम के दूध का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसके साथ ही, यह व्यापारिक और आहारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विकल्प उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो ग्लूटन और लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं।

किसानों की बढ़ रही आमदनी और मिल रहे नये अवसर

इस नए तकनीकी युग में, लोग स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ रहे हैं और यह उत्पाद उनकी मांग को पूरा करने में मदद कर रहा है। यहां तक कि किसान भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

प्लांट बेस्ड मीट उत्पादन बड़ा और विकसित हो रहा बाजार है, जो किसानों को नए और विविध अवसर प्रदान कर रहा है। वे अब अपने खेतों में पौधों की उपज बढ़ाकर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। इस प्रक्रिया में खासकर उन पौधों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है , जो प्लांट बेस्ड मीट का मुख्य घटक हैं।

इससे न केवल किसानों को आय का स्रोत मिल रहा है, बल्कि यह उन्हें अपने खेतों को नए और विशिष्ट तरीके से उपयोग करने का मौका भी दे रहा है।

प्लांट बेस्ड मीट के फायदे

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सही आहार का चयन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्लांट बेस्ड मीट एक ऐसा स्वास्थ्यप्रद विकल्प है जो हमें पूर्णत: पोषित और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स, और मिनरल्स के साथ-साथ ऊर्जा की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करके हम हाई बीपी,  मोटापा,  कैंसर और लॉन्ग टर्म क्रॉनिक डिजीज की संभावनाओं को रोक सकते है या कम करने की कोशिश कर सकते हैँ। यह शरीर में कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और साथ ही डायबिटिज के खतरे को भी कम करता है।

भारत सरकार की एग्री बिजनेस और स्टार्टअप स्कीम फूड व्यवसायों को दे रही बढ़ावा

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एग्री बिजनेस और एग्री स्टार्टअप स्कीम खासतौर पर फूड बिजनेस के क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए है। इस योजना के अंतर्गत, सरकार एग्री बिजनेस और एग्री स्टार्टअप्स को लाभान्वित करने के लिए कई सुविधाएं प्रदान कर रही है।

इसके लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से लाइसेंस लेने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही, सरकार द्वारा लोन, सब्सिडी और अनुदान जैसी विभिन्न वित्तीय सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। अब तक, इस योजना के तहत कई युवा और उद्यमियों ने अपनी नई फूड व्यवसाय शुरू किए हैं और उन्हें सरकार का साथ और सहयोग प्राप्त हो रहा है।

समय के साथ, हमारी जीवनशैली में बदलाव आया है, और इसका परिणाम है कि हम अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को महत्व देने लगे हैं। शाकाहार एक ऐसा विकल्प है जो हमें स्वस्थ और पौष्टिक आहार प्रदान करता है। प्लांट बेस्ड मीट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमें मांस खाने के नुकसानों से बचाता है और स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इस प्रकार, प्लांट बेस्ड मीट लोगों के  स्वास्थ्य, पर्यावरण, और आर्थिक विकास के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। इसे अपनाकर, हम स्वयं और हमारे भविष्य के लिए सही दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version