Connect with us

Punjab

Punjab के लहरगागा में बनेगा मेडिकल कॉलेज:NHAI को मिट्‌टी देगी राज्य सरकार, डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी

Published

on

सीएम भगवंत मान की अगुवाई पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग कई अहम फैसले लिए गए। इसमें फैसला लिया गया कि लहरगागा में बाबा हीरा सिंह भट्टल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मेडिकल कॉलेज बनेगा। साथ ही वहां पर तैनात 92 टीचरों के स्टाफ को दूसरे विभागों में शिफ्ट किया जाएगा।

लुधियाना से रोपड़ तक नेशनल हाईवे के लिए सरकार मिट्टी मुहैया करवाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मामला कुछ समय पहले चीफ सेक्रेटरी के सामने उठाया था। इसके अलावा गमाडा के अधीन आने वाले रिहायशी, कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल जो प्लॉट कभी नीलामी में नहीं बिक पाए थे, उनके रेट में 22.5 फीसदी कमी की जाएगी।

कैबिनेट में 5 अहम फैसले लिए गए हैं, जो कि इस प्रकार हैं –

  • 1. पहली बार एमबीबीएस की 100 सीटें रहेगी
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि लंबे समय से बाबा हीरा सिंह इंस्टीट्यूट बंद पड़ा था। वहां पर एक भी बच्चा नहीं था। स्टाफ बेरोजगार हो गया था। अब वहां के 93 टीचर दूसरे विभागों में तैनात किए जाएंगे। वहां पर अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा,
  • जहां बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। इससे मालवा रीजन के डेढ़ सौ किलोमीटर के एरिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। इसमें पहली बार 100 सीटें होंगी। 50 सीटें पंजाब सरकार के हिस्से में होंगी, जबकि 50 सीटें अल्पसंख्यक वर्ग के इंस्टीट्यूट की होंगी। इसके लिए 66 साल की लीज दी गई है। पहले यह 220 बैड का अस्पताल रहेगा। इसे बाद में 421 बैंड का बनाएंगे।
  • मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि कॉलेज की इमारत खाली पड़ी थी। एक महीने बाद अस्पताल शुरू हो जाएगा। एक साल के अंदर 400 बेड का अस्पताल चलेगा। मेडिकल काउंसिल नियमों के मुताबिक डॉक्टरों की तैनाती होगी। मूणक और खनौरी के अस्पताल भी इसी अस्पताल के नीचे काम करेंगे। इस कॉलेज से हरियाणा को भी फायदा होगा। तीसरा बड़ा फैसला लुधियाना से रोपड़ तक नेशनल हाईवे बनना है।
  • 2. 22.5 फीसदी रेट कम कर लगेगी बोली
  • फाइनेंस मंत्री ने बताया कि गमाडा के अधीन आने वाले एरिया एयरोसिटी, आईटी सिटी और इको सिटी में कई रिहायशी और कॉमर्शियल साइटें हैं। इन पर अब तक एक बार भी कोई बोली नहीं लगी, क्योंकि इनके रेट बहुत ज्यादा थे। अब सरकार ने इनके रेट कम कर दिए हैं, ताकि ये साइटें बिक सकें। यह रेट पैनल की सिफारिश पर तय किए गए हैं। अब बोली 22 फीसदी कम रेट पर लगेगी। इससे ये साइटें अब आसानी से बिक जाएंगी।
  • 3.प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी पॉलिसी को मंजूरी
  • पंजाब के एजुकेशन के क्षेत्र एक बहुत ही क्रांतिकारी कदम उठाया है। पंजाब प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी पॉलिसी मंजूरी दी है। डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। नई जेनरेशन के पढ़ने के तरीके बदल रहे हैं। लोग डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। पंजाब देश का पहला सूबा बना है।
  • 4.वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी 31 मार्च तक बढ़ाई
  • पंजाब हाउसिंग व अर्बन डिपार्टमेंट की तरफ से अलॉट प्लॉटों के लिए में वन टाइम सेटलमेंट 2025 लेकर आए थे। लेकिन लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इसकी समय अवधि बढ़ाई जा। जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है।
  • जिसने यह पॉलिसी बनाई है। ग्लोबल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की तर्ज पर यह बनाई गई है। जो लोग सर्विस क्षेत्र में हैं या जो रेगुलर पढ़ाइ नहीं कर सकते थे। वह डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर पाएंगे। यह न्यू एज हायर एजुकेशन सिस्टम बड़ा फैसला है। इसमें तय किया गया है दो एकड़ जमीन और 20 करोड़ रखे जाए।
  • 5.सरकार हाईवे के लिए मुहैया करवाएगी मिट्‌टी
  • कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लुधियाना से रोपड़ तक नेशनल हाईवे बनना है, जो अब तक अटका हुआ था, क्योंकि मिट्टी नहीं मिल रही थी। नेशनल हाईवे जरूरी है। पीएम ने मीटिंग में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि मिट्टी नहीं मिल रही है। साढ़े चार करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी चाहिए थी। सरकार अब यह मिट्टी तीन रुपए प्रति क्यूबिक मीटर के हिसाब से एनएचएआई को मुहैया करवाएगी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending