Connect with us

Punjab

Punjab में जमीन की रजिस्ट्री कराना होगा महंगा, 20 अप्रैल से लागू होंगे नए कलैक्टर रेट।

Published

on

Punjab के जालंधर में 20 अप्रैल से नए कलैक्टर रेट लागू होने जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों के उपरांत जिला में तैनात सभी एस.डी.एम. पिछले 2 सप्ताहों से नए कलैक्टर रेट्स की प्रपोजल तैयार कर पहले ही डिप्टी कमिश्नर को भेज चुके हैं। इन प्रपोजल के मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने रैवेन्यू विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि नए कलैक्टर रेटस में हरेक इलाके के खसरा नंबर भी साथ जोड़े जाए ताकि निकट भविष्य में अगर रजिस्ट्री लिखने का काम सरकार सेवा केंद्रों के सुपुर्द करती है तो खसरा नंबरों से रजिस्ट्रेशन फीस वसूलने में आसानी हो सके और किसी किस्म का रैवेन्यू लॉस न हो पाए।

सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन ने सभी एस.डी.एम. से नए कलैक्टर रेट के प्रपोजल प्राप्त कर लिए हैं। इन प्रपोजलों में खसरा नंबर सहित विस्तृत जानकारी शामिल है। डिप्टी कमिश्नर के अप्रूवल मिलते ही इन रेट्स को एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा रहा है, ताकि सोमवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को कोई अड़चन न आए और तहसीलों व सब तहसीलों के काम में पारदर्शिता बनी रहे। वहीं नए कलैक्टर रेट बढ़ने से जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी, जिससे भूमि की खरीद-फरोख्त प्रभावित हो सकती है। अधिक कीमत पर रजिस्ट्री करने के कारण लोग भूमि की खरीदने से पहले दो बार सोचेंगे। गरीब आदमी के लिए अपना घर बनाने का सपना पूरा करना भी मुश्किलों से भरा साबित होगा

उल्लेखनीय है कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर जिला में तैनात एस.डी.एम. ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आते रैजिडैंशियल, कमर्शियल व एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी के नए व बढ़े हुए कलेक्टर रेट्स के प्रपोजल तैयार करके डिप्टी कमिश्नर को पहले ही भेज रखे है। डिप्टी कमिश्नर के निदर्शों पर हरेक एरिया के कलेक्टर रेटस के साथ खसरा नंबरों को डालकर नए व संशोधित कलेक्टर रेटस को आज जिला की सभी तहसीलों व सभी तहसीलों में युद्ध स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को गुड फ्राईडे का अवकाश और शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने के दौरान के दिनों में नए कलेक्टर रेटस के प्रपोजल को पूरी तरह से अमलीजामा पहना दिया जाएगा और यह फाइनल कलैक्टर रेटस को डिप्टी कमिश्नर की अप्रूवल मिलने के तुरंत बाद सोमवार से ही लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद सोमवार को रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को नए कलेक्टर रेट के मुताबिक ही रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा।

कलैक्टर रेट बढ़ने की संभावना से आज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने की लगी होड़

जिले में जल्द लागू होने वाले नए कलेक्टर रेट्स के चलते आज सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्री करवाने वालों की भारी भीड़ देखी गई। प्रॉपर्टी खरीदने वालों ने कोशिश की कि वे नए रेट्स के प्रभाव में आने से पहले ही अपनी रजिस्ट्री पूरी कर लें, ताकि उन्हें अधिक भुगतान न करना पड़े और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। इस प्रक्रिया में, सब रजिस्ट्रार-1 कार्यालय में कुल 166 दस्तावेजों को ऑनलाइन स्वीकृति दी गई। वहीं, सब रजिस्ट्रार-2 कार्यालय में 96 लोगों ने पहले से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले रखी थी, जिन्होंने शाम तक सरकारी अवकाश से पहले अपनी रजिस्ट्री पूरी करवा ली।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending