Connect with us

Blog

BJP के बिल पर Kejriwal का पलटवार – “झूठे केस करने वाले Ministers भी जाएं jail”

Published

on

देश की राजनीति इस समय उस बिल को लेकर गरमाई हुई है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई मुख्यमंत्री (CM) या मंत्री जेल चला जाता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला है।

केजरीवाल का हमला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को एक्स (Twitter) पर टैग करते हुए सवाल उठाया –

  • “अगर कोई मंत्री या मुख्यमंत्री झूठे केस में जेल जाता है और बाद में कोर्ट से निर्दोष निकलता है, तो उस पर झूठा केस करने वाले मंत्री को भी जेल क्यों न हो?”
  • “जो प्रधानमंत्री और मंत्री गंभीर मामलों के अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल कर उन्हें सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री बना देते हैं, क्या उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए? और उन्हें कितने साल जेल होनी चाहिए?”

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें खुद राजनीतिक साज़िश के तहत जेल भेजा गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने जेल से 160 दिन तक दिल्ली की सरकार चलाई। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान दिल्ली की जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

“कम से कम उस वक्त बिजली नहीं जाती थी, पानी सही मिलता था, मोहल्ला क्लिनिक और अस्पतालों में फ्री दवाई और टेस्ट मिलते थे, स्कूलों की फीस पर कंट्रोल था। लेकिन भाजपा ने 7 महीने में ही सबकुछ बर्बाद कर दिया।” – केजरीवाल

प्रियंका कक्कड़ का बयान

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और अमित शाह पर जमकर हमला बोला।

  • उन्होंने कहा कि अमित शाह का यह बिल असल में विपक्षी नेताओं को तोड़ने और सरकारें गिराने का हथियार है।
  • “अगर कोई नेता भाजपा में शामिल हो जाए तो उसे मंत्री बना दिया जाएगा, और अगर शामिल न हो तो उसका पद छीन लिया जाएगा। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।” – प्रियंका

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा शर्मा, शुभेंदु अधिकारी, प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, हसन मुशर्रिफ जैसे नेताओं पर पहले भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उनके केस रफ़ा-दफ़ा कर दिए गए और उन्हें सत्ता में बड़ा पद मिल गया।

“जेल वाली सरकार” बनाम “भाजपा सरकार”

प्रियंका कक्कड़ ने सीधा-सीधा तुलना करते हुए कहा –

  • “भाजपा राज में लोग घंटों बिजली कट से परेशान हैं, पानी की किल्लत है, नालों का पानी घरों में आ रहा है, स्कूलों की फीस बढ़ा दी गई है और अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा। इससे तो जेल से चल रही केजरीवाल की सरकार कहीं बेहतर थी, क्योंकि तब जनता के काम सही से हो रहे थे।”

एजेंसियों पर निशाना

प्रियंका ने केंद्र की जांच एजेंसियों पर भी बड़ा आरोप लगाया।

  • उन्होंने कहा कि भाजपा AAP नेताओं पर झूठे केस लगाती है लेकिन कोर्ट में सबूत नहीं दे पाती।
  • सुप्रीम कोर्ट तक ने कहा कि ED “क्रुक” है और CBI “बंद पिंजरे का तोता” है।
  • सत्येंद्र जैन केस में तो अब CBI ने क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

नया सुझाव

प्रियंका कक्कड़ ने मांग की कि इस बिल में एक प्रावधान और होना चाहिए –

“अगर कोई नेता निर्दोष साबित हो जाए तो जिसने झूठा केस दर्ज किया था, उसे भी उतनी ही सज़ा होनी चाहिए, जितना निर्दोष नेता जेल में रहा।”

AAP का साफ आरोप है कि भाजपा यह बिल सरकारें गिराने का वैध तरीका बनाना चाहती है। वहीं भाजपा इसे भ्रष्टाचार रोकने का कदम बता रही है। अब असली सवाल यही है कि –
क्या यह बिल भ्रष्टाचार रोकने के लिए है या फिर विपक्ष को कमजोर करने के लिए?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।

सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।

कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Continue Reading

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Trending