Haryana

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव: BJP और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का जोरदार प्रचार , घर जा-जाकर मांग रहे वोट।

Published

on

गुरुग्राम। गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव का प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। BJP और कांग्रेस दोनों ही अपनी प्रमुख हस्तियों को मैदान में उतार चुकी हैं। BJP प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के समर्थन में मुख्यमंत्री नायब सैनी रोड शो कर चुके हैं, वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने गुरुग्राम में पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर एक सभा को संबोधित किया। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर गुरुग्राम और मानेसर के नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। BJP नेताओं का दावा है कि वे लगातार तीसरी बार अपना मेयर जीतने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी हो सकती है प्रचार में शामिल।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

BJP के स्थानीय नेताओं ने नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मदद की अपील की है। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और मूल रूप से हरियाणा की निवासी हैं। गुरुग्राम में वैश्य समुदाय की बड़ी आबादी है, और माना जाता है कि जिस पार्टी को इस समुदाय और पंजाबी समुदाय का समर्थन मिलता है, उसकी जीत लगभग तय मानी जाती है। हालांकि, दिल्ली की मुख्यमंत्री के प्रचार में शामिल होने की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता कर रहे प्रचार।

BJP ने शहरी निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी पार्टी के बड़े नेताओं को सौंप दी है। इनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राव नरबीर सिंह, आरती राव, गौरव गौतम और अन्य प्रमुख नेता जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पूर्व मंत्री और पार्टी के अन्य पदाधिकारी शहरी निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version