Connect with us

Punjab

Punjab के लाखों Power Consumers के लिए खुशखबरी, पढ़ें क्या है पूरी खबर…

Published

on

केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने लिंकेज युक्तिकरण के तीसरे चरण की पहल शुरू कर दी है। ऊर्जा मंत्रालय की इस पहल से विद्युत उत्पादन की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी । इससे Punjab राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के लिए कई राहे खुल गई हैं। इस अवसर का इस्तेमाल वह विद्युत उपभोक्ताओं की बेहतरी के लिए कर सकेगी। ऊर्जा मंत्रालय ने हाल ही में तीसरे चरण के लिंकेज युक्तिकरण के दौरान स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों से भी प्रस्ताव आमंत्रित किया था। इसने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नई आशा का संचार किया है।

इस प्रक्रिया ने विद्युत उत्पादकों को अपने कोयले के वर्तमान लिंकेज पर विचार करने का अवसर प्रदान किया है। साथ ही यह संभावना है कि वे कोयले के नए संभावित स्रोत की तरफ आगे बढ़ें। केंद्र सरकार की इस पहल के सबसे बड़े हितग्राही निजी विद्युत उत्पादक जैसे-तलवंडी साबो पावर प्लांट और नाभा पावर प्लांट हैं। ऊर्जा के बेहतर स्रोत की ओर इनके शिफ्ट होने से यह संभावना है कि उन्हें अच्छी गुणवत्ता का कोयला प्राप्त होगा। इससे विद्युत उत्पादकों के ऊर्जा प्रभार में उल्लेखनीय कमी आएगी। चूंकि इन स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों द्वारा संपूर्ण बिजली की आपूर्ति पी.एस.पी.सी.एल. को की जाती है, इसलिए अंतत: लाभ पी.एस.पी.सी.एल. को ही होगा, इसलिए इस प्रस्ताव को अंगीकृत किया जाना चाहिए। इससे संबंधित पूर्वानुमान यह संकेत देते हैं कि सरकार के इस कदम से सिर्फ तलवंडी साबो पावर प्लांट की वार्षिक लागत में 350 करोड़ की कमी आ जाएगी। इस हिसाब से विद्युत संयंत्र के बचे हुए जीवनकाल में समग्र रूप से 6000 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ होगा।

इतनी बड़ी राशि का लाभ समग्र रूप से विद्युत निगम को ही नहीं होगा, बल्कि इस बचत से प्राप्त राशि विद्युत उपभोक्ताओं को कम दर पर विद्युत उपलब्ध कराने में कारगार सिद्ध होगी। अब सारी नजर पी.एस.पी.एल. के ऊपर टिकी हुई हैं क्योंकि उपभोक्ताओं की यह बचत पूरी तरह से निगम पर ही निर्भर है। पंजाब के घरों और व्यवसायिक क्षेत्रों में निरंतर सस्ती विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. को यह मौका दोनों हाथों से लपक लेना चाहिए। इस लिंकेज युक्तिकरण का चयन कर पी.एस.पी.एल. को उपभोक्ताओं के कल्याण, कुशल संचालन और पर्यावरण हितैषी होने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए। यह कदम ऊर्जा की दक्षता को बढ़ाने और ऊर्जा उत्पादन के कारण कार्बन फुटप्रिंट को घटाने के राष्ट्रीय एजेंडा के साथ समन्वय स्थापित करता है। चूंकि ऊर्जा मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को सामने रख दिया है, अब निर्णय पूरी तरह से पी.एस.पी.एल. के ऊपर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ एक व्यापक लड़ाई, सामूहिक प्रयास से ही खत्म होगा नशे का जाल —Manish Sisodia

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक व्यापक और निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुट भागीदारी बेहद जरूरी है।

जालंधर में चार जिलों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में जाकर नशा बेचने वालों की जानकारी इकट्ठा करनी होगी, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच और भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

सिसोदिया ने कहा कि जहां एक ओर नशे के आदी लोगों को इलाज और पुनर्वास के जरिए मुख्यधारा में लाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के अपराध करने से पहले सोचे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और कोऑर्डिनेटरों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान को एक सामान्य कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि एक “युद्ध” की तरह लिया जाए और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जिला स्तर पर और अधिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सख्त कार्रवाई के कारण कई तस्कर या तो जेल में हैं या राज्य छोड़ चुके हैं, और भविष्य में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

बैठक में कई विधायक, हल्का इंचार्ज, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल हुए, जिन्होंने नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Continue Reading

Blog

AAP सरकार आरोपों पर तुरंत करती है कार्रवाई, जवाबदेही तय — अमन अरोड़ा का हरियाणा सरकार पर हमला!

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आरोपों पर तेज और सख्त कार्रवाई करके जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है, जबकि भाजपा शासित हरियाणा सरकार एडीजीपी की कथित आत्महत्या के मामले में दोषियों को बचाने में लगी हुई है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को तुरंत पद से हटाकर और उनकी गिरफ्तारी कर यह साबित कर दिया है कि राज्य में गलत कामों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम पारदर्शी और जवाबदेह शासन का उदाहरण है।

उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें बिना जांच के ही अपने नेताओं को क्लीन चिट दे देती थीं, लेकिन AAP सरकार में अपने ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस है। “हम सच्चाई और जवाबदेही के लिए खड़े हैं, न कि राजनीतिक संरक्षण के लिए,” उन्होंने कहा।

मीडिया से बातचीत के दौरान अमन अरोड़ा ने दोहराया कि AAP सरकार की नीयत पूरी तरह साफ है और आरोप लगते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि “लालजीत भुल्लर को तुरंत हटाया गया और गिरफ्तार किया गया, जिससे साफ है कि हमारी सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करती।”

हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाले राज्य में गंभीर मामलों में भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही और दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने अंत में कहा कि AAP सरकार पुरानी राजनीति से अलग है, जहां सत्ता में बैठे लोगों को बचाने की परंपरा रही है। “हम सच बोलने, गलती स्वीकार करने और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में विश्वास रखते हैं, चाहे मामला अपने ही लोगों से जुड़ा क्यों न हो,” उन्होंने कहा।

Continue Reading

Blog

ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई पर सख्त संदेश: जो नेता झिझके, वह ‘आप’ छोड़ दे — मनीष सिसोदिया

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता नशे के खिलाफ इस लड़ाई में झिझकता है, उसे पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे अरविंद केजरीवाल को शर्मिंदा करने की बजाय खुद ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत मालवा ज़ोन की बैठक को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई ‘आप’ की राजनीति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वह, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल इस मकसद से राजनीति में आए हैं कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

सिसोदिया ने पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी मंत्री, विधायक या हल्का इंचार्ज को तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए, जब तक उसके क्षेत्र के किसी भी गांव या वार्ड में नशे की बिक्री जारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पार्टी से ही क्यों न जुड़ा हो।

उन्होंने ‘आप’ की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी संघर्ष से निकली है और भ्रष्टाचार के खिलाफ इसकी लड़ाई का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। अब यही संकल्प पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने में काम आएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी कहा कि भगवंत मान सरकार ड्रग्स के खिलाफ जंग को युद्ध स्तर पर लड़ रही है। उन्होंने बताया कि बड़े तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

सरकार ने साफ संकेत दिया है कि पंजाब में नशे के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending