Haryana

Haryana में शीतलहर जारी, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Published

on

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली पहाड़ी हवाओं के चलते Haryana लगातार छठे दिन शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य से अब भी 2 डिग्री कम बना हुआ है।

पानीपत में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में सबसे कम 1.7 डिग्री, सोनीपत में 2 डिग्री, और नारनौल में 3.8 डिग्री तापमान रहा। हिसार में लगातार तीसरे दिन पारा 2 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने 14 और 15 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इन दिनों 10-11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना है, जिससे दिन में राहत मिल सकती है।

प्रदूषण में सुधार
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई है। अधिकांश जिलों में एक्यूआई 200 के नीचे आ गया है। हालांकि, पंचकूला समेत 5 जिलों में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते ठंड बढ़ी है। हालांकि तेज हवा चलने के कारण धुंध और घने कोहरे की स्थिति नहीं बनी है। 16 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version