Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में बढ़ी ठंड: बर्फबारी के बाद कोहरे और प्रदूषण से हालात गंभीर

Published

on

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद Punjab और चंडीगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले 5 दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब के कई हिस्सों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे और विजिबिलिटी की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, Punjab के 14 जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, और संगरूर में घने कोहरे का असर रहेगा। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है।

चंडीगढ़ में कोहरे का अलर्ट तो नहीं है, लेकिन प्रदूषण ने लोगों का दम घोंट दिया है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रेड जोन में पहुंच चुका है, और सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

प्रदूषण का हाल: चंडीगढ़ बना गैस चैंबर

पंजाब-हरियाणा से आने वाली प्रदूषित हवाओं ने चंडीगढ़ को गैस चैंबर बना दिया है। शहर का AQI 382 तक दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है। वहीं, पंजाब के कुछ हिस्सों में मामूली राहत मिली है। अमृतसर में AQI 200 के करीब है, जबकि लुधियाना और अन्य शहरों में AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया है।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार से कोहरे की स्थिति में सुधार की संभावना जताई है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान (रविवार और आज की स्थिति)

  • चंडीगढ़: रविवार को अधिकतम तापमान 24.1°C दर्ज हुआ। आज तापमान 13°C से 26°C के बीच रहने की उम्मीद।
  • अमृतसर: रविवार को अधिकतम तापमान 23.4°C था। आज 13°C से 19°C के बीच रहेगा।
  • जालंधर: रविवार को 27.9°C का तापमान दर्ज हुआ। आज 13°C से 24°C के बीच रहने की संभावना।
  • लुधियाना: रविवार को 22.6°C तापमान दर्ज हुआ। आज 15°C से 23°C के बीच रहेगा।
  • पटियाला: रविवार को अधिकतम तापमान 24.4°C था। आज 14°C से 27°C के बीच रह सकता है।
  • मोहाली: रविवार को 29.5°C दर्ज किया गया। आज तापमान 14°C से 25°C के बीच रहेगा।

सर्दी और प्रदूषण के इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर निकलते समय एहतियात बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version