Connect with us

Punjab

Punjab में ऑल पार्टी मीटिंग के बाद CM की कॉन्फ्रेंस: मान बोले- हरियाणा का पानी लेने का तरीका ठीक नहीं।

Published

on

भाखड़ा नहर से पानी के बंटवारे को लेकर हरियाणा और Punjab सरकार के बीच पिछले तीन दिनों से तनाव बना हुआ है। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जो अब समाप्त हो चुकी है। बैठक में सभी विपक्षी दलों को बुलाया गया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अन्य पार्टियों के शीर्ष नेता शामिल नहीं हुए।

भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ बैठक में पहुंचे, जबकि बाकी दलों ने अपने प्रतिनिधि भेजे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को राज्य में पानी की स्थिति की जानकारी दी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

Punjab CM भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट्स…

CM भगवंत मान ने कहा- लगभग दो घंटे चली मीटिंग में सभी ने पानी के संकट पर अपनी राय रखी है। Punjab के पानी को एक फरमान के माध्यम से हरियाणा को देने का फैसला लिया गया । अधिकारियों को बदल दिया गया। ऑल पार्टी मीटिंग में सबने इसकी निंदा की।

सीएम ने कहा- अकाली दल के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूदड़ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा BSP और कांग्रेस ने भी सरकार का साथ दिया है। वे इस मौके राजनीति से ऊपर उठकर Punjab के साथ खड़े है। यह मौका राजनीति का नहीं है।

सोमवार को स्पेशल सेशन 12 बजे बुलाया गया है। इसके लिए गवर्नर की मंजूरी मिली गई है। मीटिंग में प्रधानमंत्री से मिलने का सुझाव आया है। सभी सुझाव नोट कर लिए हैं। सोमवार को विधानसभा के स्पेशल सेशन में इस पर चर्चा होगी।

सीएम ने कहा कि प्यार से पंजाबियों से जान ले लो, लेकिन पानी लेने का तरीका उचित नहीं है। हमारी तरफ से कोशिश की जाएगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

वहीं इसको लेकर हरियाणा सरकार हाईकोर्ट में भी जाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एडवोकेट जनरल को ड्राफ्ट बनाने के लिए कहा गया है। हरियाणा की जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा Punjab सरकार के रवैये पर कड़ा एतराज जताया है।

मंत्री श्रुति चौधरी की 3 अहम बातें…

दिल्ली से सरकार गई तो तमाशा कर रहे: श्रुति चौधरी ने कहा- दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार थी तब तक Punjab सरकार की ओर से पानी नहीं रोका गया अब जब दिल्ली आम आदमी पार्टी के पास नहीं है तब ऐसा तमाशा कर रहे हैं।

मान सरकार आम लोगों को परेशान न करे: श्रुति ने कहा- हरियाणा को उसके हक का पानी मिलना चाहिए। हर साल जैसी व्यवस्था थी, अब भी वैसी ही है तो फिर Punjab सरकार की ओर से ऐसा ड्रामा क्यों किया जा रहा है। भगवंत मान सरकार को समझना चाहिए कि वे आम लोगों को परेशान ना करें।

Punjab CM ने पद की गरिमा नहीं रखी: श्रुति चौधरी ने आगे कहा- दिल्ली में केजरीवाल ने जल में जहर मिलाने की बात कही थी, उसी राह पर चलते हुए भगवंत मान ने अपने पद की गरिमा ना रखते हुए पानी रोकने का काम किया गया। यह पानी पूरी तरह से बीबीएमबी का है। यही पानी हरियाणा से दिल्ली और राजस्थान भी जाता है फिर वापिस पंजाब भी आता है।

पानी विवाद से जुड़े 2 बड़े अपडेट्स…

  1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चीफ सेक्रेटरी बुलाए: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मुद्दे पर आज नई दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। थोड़ी देर में यह मीटिंग होने वाली है। इसमें Punjab , हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल के मुख्य सचिव बुलाए गए हैं। Punjab के मुख्य सचिव के छुट्‌टी पर होने के चलते गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर व जल विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार मीटिंग में शामिल हो रहे हैं।
  2. हरियाणा में अधिकारियों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक: वहीं हरियाणा में पानी के संकट को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सभी जिलों में तैनात एसई, एक्सईन, एसडीओ और जेई को किसी भी हालत में हेडक्वार्टर ना छोड़ने को कहा है। उन्होंने आदेश दिया कि जहां पानी की किल्लत है, वहां दूसरी जगह से पानी लेकर उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, नारनौल और फतेहाबाद में दिक्कत ज्यादा है। पेयजल की राशनिंग की जा रही है।

हरियाणा और पंजाब में पानी के विवाद की वजह क्या..

बता दें कि Punjab ने करीब 18 दिन से भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले साढ़े 8 हजार क्यूसिक पानी को घटाकर 4 हजार क्यूसिक कर दिया। पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा अपने कोटे का पानी मार्च में ही खत्म कर चुका है। वह 4 हजार क्यूसिक भी मानवता के आधार पर दे रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending