Connect with us

Punjab

विदेश से लौटे CM Mann का Congress पर तंज: दोहा पढ़ा कि- कबीरा तेरी झोपड़ी, गलकटियन के पास, जो करेगा सो भरेगा, तू क्यों भयो उदास

Published

on

भगवंत सिंह मान ने यहां कहा कि मैं पंजाब की तरक्की चाहता हूं, दिल से, मैं पंजाब के लोगों को यहां पर ही काम देना चाहता हूं, यहां पर ही काम बनाने के लिए घूम रहा हूं, यहां भी जाना पड़ा जाउंगा।

जिसकी जैसी नीयत होती है, वैसा काम कर लेता है, यह लोग कौंसलर से लेकर एमएलए और सीएम के रेट बता रहे हैं, इन्हें कुर्सियों के रेट मुबारक हों, कितने में मंत्री की कुर्सी बिकती है, कितने में मुख्यमंत्री की कुर्सी बिकती है।

यह तो देहाती मंडियों की तरह रेट बताने लगे हैं, कि कितने में एमसी, विधायक और सीएम बिकते हैं, यह इनकी सोच है, मैं पंजाब में इनवेस्टमेंट लाने की तरफ सोच रहा हूं, यह वलटोहा को लाने की बात कर रहे हैं,

मैं पंजाब में किसानों ओर व्यापारियों के कर्ज और बिजली बिल माफ करने की बात कर रहा हूं, यह ज्ञानी गुरबचन सिंह को माफ करने की बात कर रहे हैं।

यह उन्हें मुबारक मैं इसे लोगों की कचहरी में छोड़ रहा हूं। उन्होंने कबीर का दोहा पढ़ा कि “कबीरा तेरी झोपड़ी, गलकटियन के पास। जो करेगा सो भरेगा, तू क्यों भयो उदास।” उन्होंने पत्रकारों के सवाल लेने से मना करते हुए पत्रकारवार्ता समाप्त की और चले गए। वह यहां जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे के बाद मार्च में होने वाली इन्वेस्ट समिट संबंधी जानकारी दे रहे थे।

पंजाब के युवाओं को जापानी और कोरियन भाषा सिखाएंगे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियां यहां आकर काम तो करना चाहती हैं मगर उन्हें भाषा की समस्या आती है। हम पंजाब के युवाओं को इनकी भाषा सिखाएंगे ताकि वह उनसे तालमेल बिठा सकें। इससे पहले पंजाब के युवा फ्रेंच आदि ही सीख रहे हैं। वह पंजाबी युवकों के लिए रोजगार के दरवाजे खोलना चाहते हैं।

दस दिन का पूरा कार्यक्रम बताया, कंपनियों से हुए करार भी गिनाए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दस दिन बाद जापान और दक्षिण कोरियासे वापस लौट आए हैं। उनकी तरफ से अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता की जा रही है। उनकी तरफ से जापान और दक्षिण कोरिया में कंपनियों और मंत्रियों से हुई मीटिंग का ब्योरा दिया जा रहा है। उनकी तरफ से कहा गया है कि वह बड़ी संख्या में कंपनियां पंजाब के मोहाली में इन्वेस्ट करने को तैयार हैं।

कई कंपनियों ने मोहाली को आईटी हब बनाने में योगदान देने के लिए कहा है। यही नहीं कंपनियां यहां पर आरएंडडी सेंटर बनाने पर भी काम करने की बात कही है।

10 दिन के विदेश दौरे पर गए थे मुख्यमंत्री

सीएम भगवंत मान 10 दिन के विदेश दौरे पर जापान और दक्षिण कोरियागए थे, उनके साथ पंजाब के उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन से जुडे़ हुए सीनियर अधिकारी भी दौरे पर गए हैं। इस दौरे का लक्ष्य पंजाब में निवेश को बढ़ाना देना रहा है।

सरकार अगले साल में मार्च महीने में प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसमें पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। कई कं​पनियां यहां आ रही हैं। अब तक पंजाब में टाटा स्टील जैसी कई नामी कंपनियां निवेश कर चुकी है।

जापानी कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि

उनकी तरफ से बताया गया कि जापान दौरे के दौरान जापानी कंपनियों ने भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है।

इस मौके बताया गया कि इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ग्राउंडेड निवेश पहले ही सुरक्षित किए जा चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Blog

Jalalabad में 300 किमी नई सड़कों का शिलान्यास, 350 किमी सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत: Bhagwant Singh Mann

Published

on

पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने फाजिल्का के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया, साथ ही 350 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण कार्य की भी शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब घटिया गुणवत्ता वाली सड़कों का दौर खत्म हो चुका है और सरकार सख्त जवाबदेही के साथ बेहतर क्वालिटी सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रोजेक्ट राज्य में तैयार हो रहे लगभग 43,000 किलोमीटर लंबे रोड नेटवर्क का हिस्सा है, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने जमीन के नीचे बिजली लाइनों (Underground Power Lines) की योजना का भी ऐलान किया, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और किसानों को भी बड़ा फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने तेजी से विकास कार्य किए हैं और जनता के सहयोग से 2027 में फिर से सरकार बनाने का भरोसा जताया। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य को नुकसान पहुंचाया, जबकि मौजूदा सरकार पूरी ईमानदारी से लोगों के हित में काम कर रही है।

महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महिला को 1000 रुपये और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 9300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है और इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगा।

इसके अलावा सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, रोजगार के अवसर, टोल प्लाजा बंद करने और सिंचाई व्यवस्था में सुधार जैसे कदमों के जरिए लोगों को राहत दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब पारदर्शी और ईमानदार शासन का परिणाम है और आने वाले समय में भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

Continue Reading

Trending