Punjab

मनसा: Gujrat गैस पाइपलाइन को लेकर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल

Published

on

मनसा जिले में किसानों और पुलिस के बीच झड़प में एक किसान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीखी थाने के एसएचओ के दोनों हाथ टूटने की खबर है, जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी और किसान भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसान, Gujrat गैस पाइपलाइन का विरोध करने के लिए मानसा की ओर आ रहे थे।

झड़प का घटनाक्रम

किसानों का काफिला तलवंडी साबो से संगरूर होते हुए मानसा पहुंच रहा था। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। झड़प के दौरान 3 एसएचओ और कई किसान घायल हुए।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ गया।

पाइपलाइन विवाद की वजह

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने बताया कि गुजरात से खेतों के बीच गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। किसानों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी किसानों को कम मुआवजा दे रही है। दो साल पहले, जिला प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी ने किसानों को 24 लाख प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया था। अब तक यह मुआवजा नहीं दिया गया, जिससे किसानों में नाराजगी है।किसानों ने मुआवजा न मिलने तक पाइपलाइन का काम रोकने का ऐलान किया है।

किसानों की चेतावनी

शिंगारा सिंह मान ने कहा, “कंपनी और जिला प्रशासन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) द्वारा पाइपलाइन स्थल पर बड़ी सभा और तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा।

स्थिति तनावपूर्ण

पुलिस और प्रशासन ने झड़प के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। किसानों और पुलिस के बीच बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version