Punjab

Punjab और चंडीगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, जारी किया येलो अलर्ट

Published

on

Punjab और चंडीगढ़ में मौसम अचानक करवट ले चुका है। तापमान में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने के संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब का औसत तापमान 1.5 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.4 डिग्री बढ़ा है। मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ।

शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, चंडीगढ़ के अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, रूपनगर और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर चक्रवात का रूप ले सकता है। इसके चलते 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

कोहरे और ठंडी हवाओं का असर
Punjab और चंडीगढ़ में अभी कोहरे का अलर्ट जारी है। 11 दिसंबर से ठंड बढ़ने की संभावना है। हिमाचल की सीमा से सटे क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही हैं। इसके चलते ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 11 दिसंबर के बाद शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version