Connect with us

Punjab

भाजपा की महिला समृद्धि योजना से Punjab में राजनीतिक हलचल तेज, विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना।

Published

on

पंजाब। दिल्ली में महिला दिवस के मौके पर भाजपा ने महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना लागू करने का ऐलान किया है। इस फैसले से Punjab में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है।

दिल्ली में कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की अपनी गारंटी को एक कदम आगे बढ़ा रही है। इस योजना को लेकर Punjab में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वह महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये की गारंटी निभाने में असफल रही है।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने 1000 रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पर महिलाओं का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देने का आप सरकार का बहुचर्चित कार्यक्रम अब तक लंबित है।

बाजवा ने कहा कि वह आगामी Punjab विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और आप सरकार को यह समझना चाहिए कि महिलाओं से किया गया वादा पूरा करना जरूरी है, क्योंकि चुनावी वादा सरकार बनाने के बाद शुरू करने का था।

लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आई आप- भाजपा।

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के लिए लोगों से झूठे वादे किए थे। पार्टी ने नशे को खत्म करने, रोजगार देने और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने जैसे बड़े वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। स्थिति यह है कि पंजाब का युवा बाहर जाकर बसने पर मजबूर है। प्रदेश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। सुभाष शर्मा ने कहा कि जब सरकार अपने प्रमुख वादे, यानी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने, को पूरा नहीं कर पाई है, तो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

लोगों से किया विश्वासघात- शिअद।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने जिस वादे के साथ बड़े धूमधाम से प्रचार किया था और पार्टी घर-घर जाकर लोगों तक पहुंची थी, वह वादा तीन साल के भीतर भी लागू नहीं हो सका। इस प्रकार, पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending