Health and Fitness

कितना सोते हैं आप? अपनी नींद और Busy Life के बीच Balabce बैठाए

Published

on

क्या आप हर रात पूरी तरह आराम से सोते हैं? क्या आपको सुबह उठने के बाद अच्छा लगता है? नींद का महत्व आपके लिए क्या है? और आप अच्छी नींद के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? इसे गहराई से समझने की जरूरत है। अपनी नींद और Busy Life के बीच Balabce बैठाए

परफेक्ट लाइफ के पीछे भागने के चक्कर में और सब कुछ ठीक रखने के लिए , हम अक्सर अपनी नींद का ही त्याग कर देते हैं। लेकिन नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खान-पान और व्यायाम ही नहीं बल्कि हेल्थी नींद भी जरूरी होती है। नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद की गुणवत्ता और हमारी सेहत के बीच गहरा संबंध होता है?  एक अच्छी नींद कैसे हमें पूरे दिन स्वस्थ रखती है आइए, इसके बारे में जानते है।

नींद का महत्व

कुछ घंटों की चैन की अच्छी नींद आपकी तमाम परेशानियों और बिमारियों के जोखिम को कम कर सकती है। एक अच्छी नींद हमें दिन भर की थकान से राहत दिलाती है, मानसिक तनाव को कम करती है और हमारी मानसिक स्थिति को सुधारती है। विशेषकर, रात में पर्याप्त समय नींद लेना हमारे शारीरिक प्रक्रियाओं को संतुलित रखने में मदद करती है। यह तनाव हार्मोन , हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली , भूख, श्वास, रक्तचाप और हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।

तो वहीं, ठीक से नींद पूरी न होने से एंग्जाइटी और स्ट्रेस जैसी बिमारी का सामना करना पड़ता है और इसका सीधा असर आपकी फिजिकल हेल्‍थ के साथ-साथ आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को भी डिस्टर्ब करता है। अच्छी नींद न लेने से हम थका हुआ और विचलित महसूस करते हैं। यह हमारी दिनचर्या, संबंध और कामकाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

उम्र के हिसाब से कितना सोएं

उम्र के हिसाब से अच्छी नींद की आवश्यकता अलग-अलग होती है।

नवजात शिशु को लगभग 14 से 17 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, जबकि बढ़ते बच्चों को उम्र के हिसाब से इसकी जरूरत कम होती है।

बच्चों की उम्र के साथ-साथ उनकी नींद की आवश्यकता भी कम होती जाती है:

  • 4 से 7 महीने के बच्चों को 12 से 15 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।
  • 1 से 2 साल के बच्चों को 11 से 14 घंटे की नींद की जरूरत होती है।
  • 3 से 5 साल के बच्चों को 10 से 13 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

युवाओं को भी नींद की पर्याप्त मात्रा में सोना आवश्यक है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे। उन्हें लगभग 7 से 9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

65 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों को 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

नींद की क्वालिटी कैसे बढ़ाएं?

  • रोज रात को एक ही समय पर सोएं और हर सुबह एक ही समय पर उठें ।
  • अँधेरे , शांत , आरामदायक  वातावरण में सोएं ।
  • रोजाना व्यायाम करें (लेकिन सोने से पहले नहीं)।
  • सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण का उपयोग सीमित करें ।
  • सोने से पहले स्नान करें या कोई किताब पढ़ें।
  • शराब और कैफीन जैसे उत्तेजक पदार्थों से बचें ।
  • निकोटीन से बचें।
  • यदि आपको लगातार नींद की समस्या है तो किसी चिकित्सक से परामर्श लें।

क्या पूरे दिन नींद आना किसी बीमारी का संकेत है?

पूरे दिन नींद आनासमय-समय पर एकाग्रता, थकान या अन्य कारणों से भी हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आप पूरे दिन नींद आ रही है तो आपको एक प्रशिक्षित चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

थोड़ा समय अपने लिए निकालें

बिजी जीवन में थोड़ा अवकाश और आराम भी महत्वपूर्ण है। अपने काम के लिए समय निकालने के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालें। योग, ध्यान, या किसी पसंदीदा शौक के लिए समय निकालें। इससे आपका स्वास्थ्य और जीवन संतुलित रहेगा और आप अधिक प्रभावी और खुश महसूस करेंगे।

नींद और बिजी लाइफ के बीच तालमेल बनाना एक महत्वपूर्ण कला है। यदि आपकी जिंदगी  में बहुत व्यस्त है, तो नींद को नजरअंदाज न करें। सोने के समय को निर्धारित करें और अपनी लाइफ में उसे एक रूटिन बना कर फॉलो करें।

अंत में, समय का प्रबंधन करने का एक महत्वपूर्ण तरीका अपनी प्राथमिकताओं को समझना है। ताकि आप नींद को प्राप्त करने के लिए समय निकाल सकें। यह समय निकालने का अर्थ है कि आप अपने दिन के कार्यों को संगठित रूप से योजना बनाएं, अतिरिक्त कार्यों को कम करें।

आज की बिजी लाइफस्टाइल में एक संतुलित जीवनशैली बनाने में समय तो लगता है, लेकिन यह आपके मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह, आप नींद और बिजी लाइफ के बीच संतुलन को स्थापित पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version