Entertainment
Bollywood : Bade Miyan Chote Miyan फिल्म ने Record तोड़ कमाई की, ‘शैतान’ और ‘क्रू’ को भी छोड़ा पीछे
Bollywood सिनेमा दिन-प्रतिदिन तरकी कर रहा है। हर हफ्ते नई-नई फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं। हाल ही में दो बड़ी फिल्में Ajay Devgn की ‘शैतान’ और Kareena Kapoor की ‘क्रू’ रिलीज हुई हैं। लेकिन कल Release हुई ‘बड़े मिया छोटे मिया’ ने इन फिल्मों के सारे Record तोड़ दिए हैं| इस एक्शन फिल्म का इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे थे और जब 11 अप्रैल को यह फिल्म Release हुई तो लोगों ने अपने इंतजार का सबूत दे दिया|
Bollywood Action हीरो का कमाल
Bollywood सिनेमा में एक्शन के मामले में सबसे पहला नंबर Akshay Kumar का आता है। उसके बाद Bollywood के नए एक्टर टाइगर श्रॉफ भी अपनी बॉडी और एक्शन के दम पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं| ‘Bade Miyan Chote Miyan’ में ये दोनों एक्शन हीरो हैं, ऐसे में एक्शन के डबल डोज वाली ये फिल्म लोगों का दिल जीत लेगी|
पहले दिन जमकर कमाई की
Action का डबल डोज इस फिल्म ‘Bade Miyan Chote Miyan’ की पहले दिन की कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्म ईद की छुट्टी पर रिलीज हुई थी. पहले दिन इस फिल्म ने 15.50 करोड़ का बिजनेस किया है. इस रकम के चलते ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने ‘क्रू’ और ‘शैतान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि बड़े मियां छोटे मियां की कहानी बॉलीवुड की वही पुरानी कहानी है जो पिछले कुछ समय से फिल्मों में कुछ ज्यादा ही हावी है. देश पर संकट है. देश के दुश्मन कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं और अब इस दुश्मन के होश ठिकाने लगाने हैं|
कैसी है ‘Bade Miyan Chote Miyan’ फिल्म ?
‘Bade Miyan Chote Miya’ में पृथ्वीराज सुकुमारन की कुछ ऐसी खुराफात करने की तैयारी है जिससे देश मुश्किल में आ सकता है. अब उससे लोहा लेने के लिए जांबाज Akshay Kumar और Tiger Shroff एक साथ आते हैं. लगभग पौने तीन घंटे की फिल्म को एक्शन से ओवरलोड कर दिया है. यह अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है कि आगे क्या होने वाला है. बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं |
‘शैतान’ और ‘क्रू’ का टूटा Record
पिछले कुछ दिनों में Bollywood पर्दे पर दो बड़ी फिल्में ‘शैतान’ और ‘क्रू’ आई हैं। दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. लेकिन ‘Bade Miyan Chote Miyan’ ने इन दोनों फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ‘शैतान’ ने पहले दिन 15.21 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘क्रू’ ने 10.28 करोड़ की कमाई की. इतना ही नहीं, सिनेमा विशेषज्ञों का कहना है कि ‘Bade Miyan Chote Miyan’ की कमाई में weekand पर और उछाल देखने को मिलेगा।
Entertainment
Kaanta Laga Girl Shefali Jariwala का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Shefali Jariwala, जिन्हें ‘Kaanta Laga Girl’ के नाम से जाना जाता है, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार, 27 जून 2025 की सुबह उनका दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी।
क्या हुआ Shefali के साथ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के Andheri इलाके में स्थित अपने घर पर Shefali को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गईं। उनके पति Parag Tyagi और परिवार के कुछ लोग उन्हें तुरंत Bellevue Multispeciality Hospital लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया।
इसके बाद उनका शव Cooper Hospital भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम (post-mortem) किया जा रहा है। पुलिस और मेडिकल टीम अभी उनकी मौत की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।
क्या थी हेल्थ हिस्ट्री?
Shefali ने पहले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो epilepsy (मिर्गी) की बीमारी से करीब 15 साल तक जूझ चुकी हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी पुरानी बीमारी का उनकी मौजूदा हालत से कोई कनेक्शन था या नहीं।
फिल्मी सफर और पहचान
Shefali Jariwala साल 2002 में आए सुपरहिट remix song ‘Kaanta Laga’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनके बोल्ड लुक और डांस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘Mujhse Shaadi Karogi’ में एक कॉमेडी सीन किया था जिसमें Akshay Kumar, Salman Khan और Kader Khan जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं।
इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज़ जैसे Bigg Boss 13, Nach Baliye 5, और Nach Baliye 7 में भी हिस्सा लिया और अपने strong personality के लिए जानी गईं।
फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Shefali की मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट्स शेयर किए। Mika Singh, Divyanka Tripathi, Aly Goni और Tehseen Poonawalla समेत कई लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
क्या कह रही है पुलिस?
मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत को लेकर कोई सस्पिशियस बात नहीं दिख रही, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घर की भी जांच की जा रही है ताकि कोई जरूरी क्लू मिस न हो।
अंतिम अलविदा…
एक खूबसूरत मुस्कान, दमदार स्टाइल और दिलों में बस जाने वाली शख्सियत — Shefali Jariwala आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम, उनका डांस और उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।
Entertainment
Babill Khan के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
इरफ़ान खान के बेटे Babill Khan हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में रहे, जिसमें वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते नज़र आए। इस वीडियो में बाबिल ने खुलकर कहा—”Bollywood is fake… it’s messed up… बहुत ही खराब लोग हैं यहाँ।”
उन्होंने कुछ चर्चित नामों का ज़िक्र भी किया—अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, अरिजीत सिंह—जिनके साथ उनके अनुभवों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। बाबिल की बातों ने इंडस्ट्री की ग्लैमरस सतह के नीचे छुपे टॉक्सिक व्यवहार और बनावटीपन की ओर इशारा किया, जिससे शायद कई नए कलाकार भी जूझते हैं, लेकिन खुलकर कह नहीं पाते।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया—एक ओर जहाँ लोग Babill के साहस की तारीफ़ कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा। और फिर अचानक, बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। इस कदम ने फैंस के बीच चिंता और सवाल दोनों बढ़ा दिए: “Is he okay?”
इसी बीच, अनन्या पांडे ने एक रहस्यमयी पोस्ट की—“Jo aayega, aayega… aur hum usse tab milenge।” यह पोस्ट एक इत्तेफ़ाक़ था या जवाब? ये अब भी एक सवाल है।
हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

कुछ देर बाद Babill ने instagram पर वापसी की और एक बड़ा clarification दिया। उन्होंने लिखा कि उनके वीडियो को गलत समझा गया है। जिन नामों का उन्होंने ज़िक्र किया, वो आलोचना नहीं बल्कि प्रशंसा थी। “मैं उनकी sincerity और originality को appreciate कर रहा था।”
बाबिल ने राघव जुयाल को अपना ‘Icon और बड़े भाई’ बताया, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी ने मीडिया से अपील की—“कृपया किसी की personal life को ड्रामा न बनाएं।”
इस पूरी घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या बॉलीवुड के भीतर एक सच्चे, भावुक कलाकार के लिए जगह है?
बाबिल की बात एक झलक है उस सच्चाई की जो अक्सर चमकदार परदे के पीछे छिप जाती है। और शायद सबसे जरूरी बात यह है कि—सच हमेशा ऊँची आवाज़ में नहीं बोला जाता… कभी-कभी वो misunderstood हो जाता है।
अब देखने वाली बात ये है—क्या लोग इस सच्चाई को समझेंगे? या फिर एक बार फिर सिर्फ हेडलाइन तक सीमित रह जाएंगे?
Entertainment
Jacqueline Fernandes की मां का स्ट्रोक से निधन, मुंबई के लीलवती अस्पताल में ली आखिरी सांस !
अभी फिल्म इंडस्ट्री मनोज कुमार के निधन के शोक से उभरी ही नहीं थी कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। भले ही एक्ट्रेस की मां हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हों, लेकिन वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहती थीं। ऐसे में उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है।
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मां किम को स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पिछले 13 दिन से वह ICU में भर्ती थीं। जैसे ही जैकलीन को अपनी मां की तबीयत का पता चला तो वह सब कुछ छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं और अपनी मां की देखभाल कर रही थीं।
प्राइवेट तरीके से होगा अंतिम संस्कार
मगर रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से आयोजित किया जाएगा, जहां सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होगी। फिलहाल, जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
मां के लिए छोड़ दिया था IPL
जैकलीन फर्नांडिस 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल सेरेमनी (IPL 2025) में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। मगर मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद वह वापस मुंबई आ गई थीं और उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं दी थी। बता दें कि जब एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती थीं, तब किक में उनके साथ काम कर चुके सलमान खान (Salman Khan) भी उनसे मिलने गए थे।
जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग मूवीज
बात करें जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में नजर आई थीं। उनके पास अपकमिंग फिल्मों की एक लिस्ट है। वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 में नजर आने वाली हैं।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़