Connect with us

Punjab

AAP पार्टी ने कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर के बेटे पर जमीन घोटाले इलजाम लगए

Published

on

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में AAP पार्टी ने कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर के बेटे पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया है। आप ने कहा कि उनके बेटे करण ने सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में अपनी मां के पद का दुरुपयोग किया और इसका वित्तीय लाभ उठाया| बीते दिन रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले को समझाते हुए आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि कोका कोला कंपनी के पास दियोल नगर में 125 मरले जमीन थी।

पहले उस जमीन पर कोका कोला डिपो था| कंपनी ने इसे कमर्शियल कैटेगरी में व्यवस्थित किया था| जब सुरिंदर कौर सीनियर डिप्टी मेयर थीं तो उनके बेटे करण ने कोका कोला कंपनी से वह जमीन खरीदी थी। अब वह उस व्यवसायिक भूमि को आवासीय भूखंड में परिवर्तित कर अवैध रूप से बेच रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीनू के साथ आप नेता राजविंदर कौर थियारा भी मौजूद थीं| टीनू ने कहा कि उनके एनओसी के लिए जमा किए गए दस्तावेज भी फर्जी हैं। उन्होंने मीडिया को करण की फोटो के साथ कुछ दस्तावेज भी दिखाए और कहा कि यह पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है| उन्होंने कहा कि पूरे जालंधर शहर में सीवरेज की समस्या है, लेकिन सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए निगम की इजाजत के बिना उस जमीन को सीवरेज सिस्टम से जोड़ दिया, क्योंकि उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना था|

उन्होंने कहा कि जब सुरिंदर कौर ने डिप्टी मेयर रहते हुए इतनी धांधली की तो सोचिए वह विधायक बनकर क्या करेंगी! फिर वह भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ देगी| उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर पांच साल तक सीनियर डिप्टी मेयर रहीं, लेकिन कभी भी आम लोगों के लिए सामने नहीं आईं। उनका ऑफिस हमेशा बंद रहता था. उनके इलाके में गंदा पानी भरा हुआ है क्योंकि वे वहां ट्यूबवेल भी नहीं लगा सके| आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद वहां ट्यूबवेल लगाए गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending