Connect with us

Haryana

गृह मंत्री अनिल विज ने युवक की मौत के मामले में जांच हेतु अम्बाला एसपी को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

Published

on

चंडीगढ़ – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला निवासी युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अम्बाला एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की जांच के दिशा-निर्देश दिए। मृतक की मां का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है।

श्री विज सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। जनता दरबार आजकल नहीं लगने की वजह से अब प्रतिदिन उनके आवास पर फरियादियों की कतारें लग रही है। अम्बाला निवासी महिला ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी फरियाद देते हुए बताया कि पुलिस उसके बेटे की मौत को सड़क हादसा मान रही है जबकि कुछ आरोपियों ने शातिर तरीके से उसके बेटे की हत्या की है। मामले में मंत्री विज ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।

कुरुक्षेत्र से आए व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। फरियादी का आरोप था कि पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मंत्री विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ठगी के अलग-अलग मामलों की जांच कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को सौंपी

गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष कबूतरबाजी के मामले सामने आए जिन्हें कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के लिए भेजा गया। कैथल से आए व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे को कैनेडा भेजने के लिए एजेंट ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे। उन्होंने अलग-अलग दिनों में 22 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। शेष राशि बेटे के कैनेडा पहुंचने पर देनी थी। मगर एजेंट ने न तो बेटे को कैनेडा भेजा और न ही राशि वास की।

इसी तरह, करनाल निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कैनेडा में पढ़ाई के लिए भेजना था। स्थानीय एजेंट ने 12 लाख रुपए मांगे और उन्होंने लगभग 9 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। एजेंट ने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज अपने पास जमा करा लिए, मगर आज तक उनकी बेटी को कैनेडा नहीं भेजा गया। मंत्री विज ने दोनों मामले एसआईटी को कार्रवाई के लिए भेजे।

गृह मंत्री अनिल विज ने इन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए

गुरूग्राम में महिला से मारपीट मामले में मंत्री विज ने गुरूग्राम पुलिस कमिश्नर को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए, नरवाना निवासी व्यक्ति ने फर्जी जीपीए बनाकर उसकी रजिस्ट्री कराने के आरोप लगाए, सिरसा निवासी महिला ने दुराचार मामले में कार्रवाई नहीं होने, पानीपत निवासी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई नहीं होने, महिला ने पुलिस में कार्यरत अपने पति द्वारा उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए एवं अन्य मामले सामने आए जिनपर मंत्री विज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर युवक ने गीत बनाया

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अम्बाला जिला के गांव कोंकपुर निवासी गीतकार राजू वडाली ने गृह मंत्री को समर्पित गीत “विज को विजय बनाएंगे फिर से सरकार ये लाएंगे…” गीत गाया। राजू वडाली ने बताया कि वह गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से काफी प्रभावित है और इससे पहले भी वह उनकी कार्यशैली पर तीन अलग-अलग गीत बना चुका जिनमें “धाकड़ फैंसले लेवे जो म्हारे हरियाणे में”, ”हम फैन है अनिल विज के”, ”विज के काम बोले, विज का नाम बोले” शामिल है। आज राजू वडाली ने यह गीत गाकर सुनाया जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट

Published

on

हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.

दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-

  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
  • कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
  • हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
  • सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
  • चयन प्रक्रिया
  • हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
  • सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
  • शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
  • लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
  • आवेदन शुल्क
  • इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
  • कैसे करना है आवेदन?
  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Continue Reading

Haryana

‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

Published

on

हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।

बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।

इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।

Continue Reading

Haryana

कैथल पहुंचे CM नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की

Published

on

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कैलाश भगत से बातचीत की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कैथल आए। सीएम वीरवार को कैथल में कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दरअसल अमरनाथ भगत का 5 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रोजाना राजनीति चेहरे पहुंचे रहे हैं। वीरवार को सीएम भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम

अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही

बता दें कि स्वर्गीय अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके हैं। अमरनाथ भगत का नाम कैथल की जानी मानी राजनीतिक हस्तियों में आता है। इसके अलावा अमरनाथ भगत कैथल में RSS के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने RSS के साथ काफी कार्यकर्ताओं को जोड़ा।

जिस समय कैथल और कुरुक्षेत्र एक जिले में होते थे, उस समय अमरनाथ भगत भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने लगातार 4 बार इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका नाम भाजपा के समर्पित नेताओं में लिया जाता है।

Continue Reading

Trending