Connect with us

Haryana

तीन राज्यों की तरह हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगाएंगे जीत की हैट्रिक : मनोहर लाल

Published

on

सोनीपत : आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार भी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वृद्धा अवस्था पेंशन लाभार्थियों से मुलाकात करने और उन्हें पेंशन के लाभ बताने के लिए पहुंचे और उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं को अन्य पार्टी के नेता गलत बता रहे हैं जबकि तीन राज्यों में आए चुनावी नतीजे इस बात को सिद्ध कर रहे हैं कि केंद्र और हरियाणा सरकार लगातार गरीबों के लिए काम कर रही है, जैसे हमने तीन राज्यों में हुए चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई वैसे ही अगले साल लोकसभा में हम जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उसके साथ-साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हम जीत की हैट्रिक लगाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत कर रखी है और इसी यात्रा के तत्वावधान में हरियाणा में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन शिविर के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और घर घर जाकर जिन लाभार्थियों की पेंशन बनी है उनमें से 20 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सोनीपत में 3 हजार बुजुर्गों को इसका लाभ अगले माह से मिलना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मां से बोलते हुए कहा कि आज बुजुर्गों के बीच में आकर आनंद की अनुभूति हो रही है क्योंकि समाज की सेवा का यह वर्ष हमने बहुत साल पहले लिया था, उसकी अनुभूति आज हमें हो रही है। यह हरियाणा मेरा परिवार है, इसलिए हरियाणा की सेवा कर रहा हूं। 2 करोड़ 80 लाख हरियाणा की जनता को मैंने परिवार माना है। अगर परिवार में कोई कमजोर व्यक्ति हो जाता है तो सेवा का पहला हकदार व्यक्ति वही होता है जिसमें कोई कमी होती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी वही लक्ष्य है जो कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। हम एक यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं, वह यूनिवर्सिटी है हेडगेवार यूनिवर्सिटी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आयुष्मान योजना व चिराउ योजना के तहत 40 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। हमने गरीब परिवार के कल्याण के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रखी हैं। बेरोजगार परिवार के बच्चों को परीक्षा में पांच अंक का प्रोत्साहन दिया जाता है। हमारा मुख्य उद्देश्य है गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर बढ़ाना। हम गांव के लिए भी एकदम आगे बढ़ रहे हैं। हमने गांवों में योग गुरु लगाए हैं, ताकि ग्रामीण भी योग करें और निरोग रहें।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पेंशन योजना के तहत हमने 2 हजार से 3 हजार देने का वायदा पूरा किया है। विधवा पेंशन भी हम दे रहे हैं और अब तो हमने 40 साल बाद विदुर पेंशन भी शुरू कर दी है और जो लोग 45 साल तक शादी नहीं कर रहे हैं हम उनको भी पेंशन देने जा रहे हैं। लेकिन हम पहले वेरिफिकेशन कर रहे हैं ताकि कोई बाहर का आदमी और जो इसके लायक नहीं है वह इसके लाभ ना ले। कई बार पड़ोसी राज्यों के लोग यहां रिश्तेदारी में आकर पेंशन बनवा लेते हैं। अभी तक हमने 25 से 26 हजार ऐसे लोगों को पकड़ा है। अब तो किसानों के खाते में फसल का सीधा पैसा आ रहा है जिसके चलते अब किसान भी करोड़पति और लखपति हो रहे हैं। अब तो आढ़ती किसानों से ब्याज पर पैसा मांग रहे हैं। हमारी इन्हीं योजनाओं का असर है कि हम तीन राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहे और अगले साल पहले लोकसभा में हम हैट्रिक लगाएंगे और बाद में हरियाणा में हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। धारा एक और संकल्प है कि 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए वृद्ध आश्रम खोलें जिसके लिए 15 जिलों ने तो जमीन भी देख ली है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

अब शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Published

on

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी माता-पिता या रिश्तेदार किसी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

जस्टिस दीपक गुप्ता ने एक एमबीए छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी करना है या नहीं, कब करनी है और किससे करनी है, यह पूरी तरह से व्यक्ति का निजी निर्णय है। यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह नौकरी और उच्च शिक्षा के कारण स्वतंत्र रूप से रह रही है, लेकिन उसके माता-पिता, मामा और अन्य रिश्तेदार उस पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने का लगातार दबाव बना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निजी निर्णय होता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव या जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जा सकती। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के बंधन में नहीं बांधा जा सकता।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में राज्य की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मामले का निपटारा करते हुए अदालत ने मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को छात्रा की शिकायत पर विचार करने, खतरे का आकलन करने और यदि उसकी जान या स्वतंत्रता को वास्तविक खतरा हो तो तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले को बालिग व्यक्तियों के अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और स्वतंत्र रूप से जीवन जीने के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Continue Reading

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Trending