National
अमित शाह का दावा, कांग्रेस शासन में बेमेतरा जिला ‘लव जिहाद’ का केंद्र बन गया
नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में छत्तीसगढ़ का बेमेतरा जिला ‘लव जिहाद’ का केंद्र बन गया है। शाह ने वादा किया कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल पर दुर्ग संभाग को शिक्षा केंद्र से सट्टेबाजी के केंद्र में बदलने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने साजा सीट से ईश्वर साहू को मैदान में उतारा है। ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की इस साल अप्रैल माह में जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक झड़प के दौरान हत्या हो गई थी।
शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”ईश्वर साहू न सिर्फ उम्मीदवार हैं बल्कि वह न्याय की लड़ाई के प्रतीक हैं। भूपेश कक्का के शासन में सांप्रदायिक तत्वों ने साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भूपेश कक्का के लोगों ने ईश्वर जी को चेक और नौकरी की पेशकश करते हुए कहा कि वे न्याय न मांगें। लेकिन मैं ईश्वर जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया और न्याय मांगा।” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”भुनेश्वर साहू के लिये न्याय सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भुनेश्वर साहू के हर हत्यारे को जेल भेजा जाएगा..भूपेश कक्का के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।”
शाह ने मतदाताओं से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके वोट न केवल राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे बल्कि भुनेश्वर साहू को न्याय भी दिलाएंगे तथा तुष्टिकरण की राजनीति को सबक सिखाएंगे। कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए शाह ने कहा, ”भूपेश बघेल शासन में बेमेतरा लव जिहाद का केंद्र बन गया। साहू, कुर्मी और गोंड समुदाय इसके (लव जिहाद के) निशाने पर थे और भूपेश बघेल सरकार सोयी रही। उन्हें कौन जगाएगा? आप जगाएंगे, आपके वोट जगाएंगे। मैं वादा करता हूं कि आप भाजपा को सत्ता में लाएं, कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत नहीं करेगा।”
राज्य में कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ”भूपेश कक्का ने दुर्ग संभाग को बर्बाद कर दिया। रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान दुर्ग संभाग शिक्षा का केंद्र बन गया था। भूपेश बघेल ने इसे सट्टा (सट्टेबाजी) का केंद्र बना दिया।” उन्होंने कहा, ”बघेल जी को ऐप का नाम अपने ही नाम पर रखना था। उन्होंने महादेव नाम का प्रयोग क्यों किया? मोदी जी ने चंद्रमा पर ‘चंद्रयान’ भेजा और भगवान शिव और मां शक्ति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उस स्थान (जहां चंद्रयान उतरा) का नाम ‘शिव शक्ति’ रखा। लेकिन भूपेश कक्का ने एक सट्टेबाजी ऐप का नाम महादेव के नाम पर रखा और उनका अपमान किया।”
शाह ने कहा, ”अगर गलती से भी भूपेश बघेल दोबारा सत्ता में आ गए तो आप महादेव का नाम नहीं ले पाएंगे क्योंकि बघेल को डर है कि पुलिस आ जाएगी। उन्होंने युवाओं को सट्टेबाजी के कारोबार में धकेलने का पाप किया है।” भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने बघेल पर छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का ‘एटीएम’ बनाने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रीपेड मुख्यमंत्री हैं..यह भूपेश बघेल प्रीपेड मुख्यमंत्री हैं। जितना घूस दोगे उतना ही काम करेंगे वरना नहीं करेंगे। पूरे छत्तीसगढ़ को कलेक्शन सेंटर और एटीएम बनाने का काम या भूपेश कक्का ने किया है।”
उन्होंने कांग्रेस पर पिछड़ा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा, ”कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ा समाज का अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस ने 70 साल में पिछड़ा समाज को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। नरेंन्द्र मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया। भाजपा ने पहली बार देश को अति पिछड़ा समाज का प्रधानमंत्री देने का काम किया। मोदी जी की मंत्रिमंडल में 27 मंत्री पिछड़ा समाज से हैं। 303 सांसदों में करीब 100 सांसद पिछड़ा समाज से हैं। 1358 विधायकों में 27 परसेंट विधायक पिछड़ा समाज से हैं।
राहुल बाबा ओबीसी समाज को गाली देने का काम करते हैं।” शाह ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है। उसने ना काका कालेलकर कमीशन का और ना ही मंडल आयोग के रिपोर्ट पर अमल किया। जब मंडल आयोग को जमीन पर उतर गया राजीव गांधी ने विरोध किया था।” उन्होंने कांग्रेस पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया और कहा, ”कांग्रेस पार्टी 70 साल से राम मंदिर के निर्माण को अटका रही थी। मोदी जी ने इसका भूमि पूजन किया और 22 जनवरी 2024 को रामलाल की प्राणप्रतिष्ठा अयोध्या के मंदिर में होगी।”
शाह ने कहा, ”राहुल बाबा ने 2014 से 2019 तक मुझे बहुत परेशान किया। मुझे ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा को मैं तिथि बताने आया हूं।” उन्होंने जांजगीर—चांपा जिले में एक अन्य सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”चांपा कोसा की नगरी है। कोसा के व्यापार को भूपेश बघेल की सरकार में बहुत नुकसान पहुंचा है। इसे करने वाले देवांगन समाज के लोग हैं जो ओबीसी समाज से आते हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर हम स्पेशल पैकेज लाकर कोसा उद्योग को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”
शाह ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने को लेकर कहा, ” कांग्रेस पार्टी 70 साल से धारा 370 को बचा कर रखी थी। अपने वोट बैंक की पॉलिटिक्स के कारण और तुष्टिकरण की नीति के कारण आतंकवादियों को पनाह देने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने किया। मोदी जी धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने का काम किया।” केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ”मैं विधेयक लेकर संसद में खड़ा हुआ तब राहुल बाबा कह रहे थे कि मत हटाओ। जब पूछा गया क्यों न हटाएं तो कहा कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी। खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई। यह नरेंद्र मोदी सरकार है।
नरेन्द्र मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके देश को सुरक्षित करने का काम किया है। पीएफआई पर बैन लगाने का काम किया है और रोहिंग्या घुसपैठियों पर भी नकेल कसने का का केंद्र सरकार ने किया है।” उन्होंने हाथी प्रभावित कोरबा जिले में घोषणा की कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हाथियों के आतंक के कारण मृत्यु होने पर मृतकों के परिजनों को सात लाख 50 हजार रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी। वर्तमान राज्य में सरकार में हाथियों के हमले में मृत व्यक्ति के परिजनों को छह लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाती है। राज्य में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार समाप्त हो गया।
National
भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत, महिला टी-20 विश्व कप का धमाकेदार आगाज़
महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 के इस मुकाबले में भारत की जीत की नायिका स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा रहीं। मंधाना ने बल्ले से कमाल दिखाया, जबकि दीप्ति ने गेंद से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत आक्रामक रही। शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए, लेकिन वह 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और भारत ने 18 रन पर दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।
मुश्किल समय में स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की अहम साझेदारी की। मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हरमनप्रीत ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दीप्ति शर्मा ने भी नाबाद 12 रन का योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और लगातार विकेट हासिल करती रहीं। पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने कुछ संघर्ष जरूर किया और 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला।
भारत की गेंदबाजी की स्टार दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके साथ श्री चरणी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली।
भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में 64 रन की बड़ी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत की।
National
फ्रांस पहुंचे PM मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के तहत फ्रांस के शहर नीस पहुंच गए हैं। नीस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, एक बच्चे को गोद में उठाकर स्नेह जताया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
आज प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य-तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया जाएगा।
भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों के संभावित सौदे पर भी अहम चर्चा होगी। भारत इन विमानों में अपने हथियारों और तकनीकी प्रणालियों को जोड़ने के लिए अधिक लचीलापन चाहता है। हालांकि इस सौदे को अभी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।
प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरा नीस, एवियन और पेरिस—तीन चरणों में होगा। 16 और 17 जून को वे एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। दोनों नेता लगभग 16 महीने बाद आमने-सामने मिलेंगे।
18 जून को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ पेरिस में आयोजित VivaTech सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे स्लोवाकिया जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी।
इस दौरे के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। वैश्विक सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
National
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, केंद्र सरकार ने किया ऐलान
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। वह भारतीय सेना के 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वह उप सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के पद पर कार्यरत हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। जनरल द्विवेदी ने 30 जून 2024 को भारतीय सेना की कमान संभाली थी। नियमों के अनुसार सेना प्रमुख का कार्यकाल तीन वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक होता है, जो भी पहले हो।
दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के पास लगभग चार दशक का व्यापक सैन्य अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी सीमा पर विभिन्न ऑपरेशनल एवं कमांड जिम्मेदारियां संभाली हैं।
धीरज सेठ उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने पश्चिमी मोर्चे पर दो महत्वपूर्ण ऑपरेशनल कमांडों का नेतृत्व किया है। इसके अलावा वे दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के अंगोला मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और सेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। सेना की क्षमता विकास, रणनीतिक योजना और आधुनिकीकरण से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी धीरज सेठ का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) खड़कवासला, भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) वेलिंगटन तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने जूनियर कमांड कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और DSSC में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड स्टूडेंट ऑफिसर का मेडल भी हासिल किया था।
देश के प्रति उनकी उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) जैसे उच्च सैन्य सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
भारतीय सेना की कमान संभालने जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ से उम्मीद की जा रही है कि वे देश की सुरक्षा, सैन्य आधुनिकीकरण और रणनीतिक क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |