Connect with us

Weather

पंजाब में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौजूदा तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पटियाला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब के अधिकांश जिलों में तापमान 33.9 से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बरनाला, मानसा और बठिंडा शामिल हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश पूरे क्षेत्र में नहीं, बल्कि कुछ बिखरे हुए इलाकों में ही होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि फिलहाल कोई बड़ी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर स्थिति में बना हुआ है।

हालांकि एक चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के प्रभाव के कारण कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसमी गतिविधियां मुख्य रूप से दोपहर, शाम या सुबह के समय देखने को मिल सकती हैं और इनका प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा।

उधर, बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ी है। प्रदेश में बिजली की मांग 11,470 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसमें से 3,736 मेगावाट बिजली स्थानीय स्तर पर पैदा की गई, जबकि 7,741 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से प्राप्त की गई।

इस बीच गर्मी का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बठिंडा में फल और सब्जियां बेचने वाले एक युवक की गर्मी के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगरेज के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक वह भीषण गर्मी के कारण बीमार हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और तेज धूप से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

पंजाब के 16 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Published

on

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार पंजाब में 22 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

उन्होंने बताया कि 17 जून तथा 19 से 22 जून के बीच राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Continue Reading

Punjab

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, पंजाब के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Published

on

पंजाब में मानसून से पहले ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 18 से 20 जून तक तीन दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

तापमान की बात करें तो अमृतसर में 36.0 डिग्री, लुधियाना में 35.6 डिग्री, पटियाला में 37.8 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री और बठिंडा में 37.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि एसबीएस नगर में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading

Punjab

पंजाब में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Published

on

भीषण गर्मी और लू के लंबे दौर के बाद पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत तापमान करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है और यह सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले चार दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 जून के लिए पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान मौसम लगातार सक्रिय रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 से 17 जून तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

Continue Reading

Trending