Connect with us

Education

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा PTM आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

Published

on

राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में पंजाब द्वारा शीर्ष स्थान हासिल करने की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज राज्य के 19,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन (पीटीएम) आयोजित किया।

इस दौरान पूरे प्रदेश में सहभागी शिक्षा का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

‘शिक्षा का महा उत्सव’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह विशेष आयोजन नीति आयोग की स्कूल शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 में पंजाब को प्रथम स्थान मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस रिपोर्ट में पंजाब ने बुनियादी शिक्षा के प्रमुख मानकों पर केरल को पीछे छोड़ दिया, जिसे लंबे समय से देश में स्कूली शिक्षा का स्वर्ण मानक माना जाता रहा है।

स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस सामूहिक उपलब्धि के सम्मान में आज शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उनके अथक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के टॉपरों, इंग्लिश एज कार्यक्रम के उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों तथा जेईई क्वालिफायर छात्रों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस उपलब्धि को बनाए रखने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेगा पीटीएम और अभिभावक कार्यशालाओं में 20 लाख से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। यह व्यापक कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की सीखने की निरंतरता बनाए रखने, अवकाश गृहकार्य के प्रभावी प्रबंधन तथा सकारात्मक दिनचर्या विकसित करने पर केंद्रित था।

इस व्यापक कार्यक्रम के सफल और गुणवत्तापूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को लाइव यूट्यूब सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित सहयोगी स्टाफ और सक्रिय स्कूल प्रबंधन समितियों ने अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने, समन्वय स्थापित करने तथा गतिविधियों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स हरजोत सिंह बैंस ने इस उपलब्धि को ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए कहा, “यह नंबर-1 रैंक केवल सरकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि हर उस अभिभावक की है जिसने सरकारी स्कूलों पर विश्वास जताया, हर उस विद्यार्थी की है जिसने मेहनत की और हर उस शिक्षक की है जिसने पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर शिक्षा प्रदान की। हमने सरकारी स्कूलों को अंतिम विकल्प से पहली पसंद में बदल दिया है। दशकों तक यह माना जाता रहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है, लेकिन पंजाब ने इस धारणा को गलत साबित कर दिखाया है। यह रैंक हमारे कक्षाओं से उत्पन्न हुई शिक्षा क्रांति का प्रमाण है।”मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब इस वर्ष के अंत में प्रतिष्ठित हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री ने इस मेगा अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले इस संबंधी सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को सितंबर से पहले बुनियादी ढांचे के सभी कार्यों सहित अन्य सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस टूर्नामेंट की सफलता सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और अन्य भागीदारों को शामिल करते हुए एक प्रबंधकीय समिति बनाई जाए, जो सभी प्रबंधों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने जालंधर और मोहाली में चल रहे कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-शक्ति समिति के गठन को भी मंजूरी दी।

विश्व स्तरीय सुविधाओं के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सभी प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और अन्य भागीदारों की प्रबंधकीय समिति बनाई जाए। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से संबंधित हर काम सितंबर से पहले पूरा होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस आयोजन की शानदार सफलता में कोई कमी न रह जाए।”

बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिए कि जालंधर और मोहाली के स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार नवीनतम सुविधाओं से अपग्रेड किया जाए। भारतीय हॉकी फेडरेशन को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में इस स्तर के पहले टूर्नामेंट के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती पर हॉकी के खिलाड़ी पैदा होते रहे हैं और हमारी धरती पर ऐसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी हमारे युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए और अधिक प्रेरित करेगी।

आयोजन के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चैंपियनशिप के सुचारू प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और खिलाड़ियों की सुविधाओं से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षा और हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हॉकी की 6 टीमें भाग लेंगी। पहली बार पंजाब को इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिला है, जो खेल के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।”

इस आयोजन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए हमारे राज्य को चुना गया, जिससे पंजाब भर में हॉकी और खेल संस्कृति को भरपूर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह बहुत खुशी और संतुष्टि की बात है कि पंजाब इस व्यापक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करेगा। यह राज्य में खेलों की पुरानी शान को बहाल करने में बहुत सहायक होगा।”

भारतीय हॉकी में पंजाब के बहुमूल्य योगदान को उजागर करते हुए उन्होंने आगे कहा, “दशकों से हॉकी में पंजाबियों की मजबूत भागीदारी के बावजूद, पंजाब ने आज तक कभी भी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की है। इस चैंपियनशिप का राज्य में होना एक बड़े सपने के साकार होने जैसा है।”

बैठक के दौरान मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Education

CBSE ने Class 12 री-इवैल्यूएशन की तारीख बदली, अब 1 जून से खुलेगा पोर्टल

Published

on

Central Board of Secondary Education ने Class 12 के छात्रों के लिए पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाला पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू होगा।

CBSE द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फैसला छात्रों को बेहतर और बिना किसी तकनीकी परेशानी के सुविधा देने के लिए लिया गया है। बोर्ड का कहना है कि पोर्टल को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

क्यों बदली गई तारीख?

CBSE के मुताबिक पोर्टल लॉन्च की तारीख आगे बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य सिस्टम को तकनीकी रूप से मजबूत करना है ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बोर्ड ने कहा कि बैकएंड सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन करवाना चाहते हैं, वे अब 1 जून 2026 से आधिकारिक Post-Result Activities Portal पर आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय सभी जानकारियां ध्यान से भरें और दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

CBSE ने छात्रों की सहायता के लिए सपोर्ट सिस्टम भी एक्टिव किया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए छात्र CBSE Tele-Counselling Helpline नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्र ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत या सवाल भेज सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने resultcbse2026@cbseshiksha.in ईमेल आईडी जारी की है।

बोर्ड का कहना है कि इन सुविधाओं का उद्देश्य छात्रों को पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया के दौरान सही मार्गदर्शन और समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

Continue Reading

Education

विदेश से training लेकर लौटे Punjab के Teachers – Principals अब students को देंगे Modern और Smart Education

Published

on

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार ने स्कूलों को स्मार्ट, मॉडर्न और बच्चों के लिए ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पंजाब सरकार अब तक 649 शिक्षकों, हेडमास्टर्स और प्रिंसिपलों को विदेश और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेज चुकी है। इसका फायदा सीधे पंजाब के स्कूलों और बच्चों को मिल रहा है।

कितने लोग कहाँ-कहाँ ट्रेनिंग लेकर आए?

216 प्राथमिक शिक्षक फ़िनलैंड (Finland)

234 प्रिंसिपल व शिक्षा अधिकारी सिंगापुर (Singapore)

199 हेडमास्टर्स – IIM अहमदाबाद

दिसंबर 2025 में एक और दल जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 249 हेडमास्टर्स हो जाएगी।

यह सारी ट्रेनिंग नवंबर 2025 तक का आधिकारिक रिकॉर्ड है।

फ़िनलैंड ट्रेनिंग: 216 टीचर्स ने सीखे मॉडर्न तरीके

दुनिया की सबसे उन्नत शिक्षा प्रणालियों में से एक फ़िनलैंड में पंजाब के तीन दल भेजे गए।

  • पहला दल: अक्टूबर 2024 – 72 शिक्षक
  • दूसरा दल: मार्च 2025 – 72 शिक्षक
  • तीसरा दल: नवंबर 2025 – 72 शिक्षक

कुल 216 शिक्षक फ़िनलैंड की University of Turku में ट्रेनिंग लेकर लौट चुके हैं। यहाँ उन्होंने आधुनिक शिक्षण-पद्धतियाँ, बच्चों को stress-free सीखाने के तरीके, क्लासरूम मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल सीखकर अपने स्कूलों में लागू करना शुरू कर दिया है।

इनमें BPEO, Center Head Teachers, Head Teachers और ETT Teachers शामिल थे। अब ये सभी master trainers के रूप में दूसरे शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं।

IIM अहमदाबाद ट्रेनिंग: स्कूल लीडरशिप को मिला नया विज़न

पंजाब सरकार ने स्कूलों की लीडरशिप मजबूत करने के लिए कुल 199 हेडमास्टर्स को IIM अहमदाबाद भेजा है।

  • चौथा दल नवंबर 2025 में ट्रेनिंग पूरी कर चुका है
  • पाँचवाँ दल दिसंबर 2025 में जाएगा
    👉 इसके बाद कुल संख्या 249 हो जाएगी

IIM में हेडमास्टर्स ने

  • स्ट्रैटेजिक लीडरशिप
  • स्कूल मैनेजमेंट
  • शिक्षा में नए-नए इनोवेशन
  • मेन्टोरशिप
  • टीम वर्क और समस्या समाधान
    जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण लिया।

इन सभी हेडमास्टर्स के कारण अब स्कूलों में प्रशासनिक और शैक्षणिक बदलाव तेज़ी से दिखाई दे रहे हैं।

सिंगापुर ट्रेनिंग: 234 प्रिंसिपल्स बन रहे ग्लोबल लेवल के लीडर

सिंगापुर दुनिया के सबसे अच्छे स्कूल सिस्टम में गिना जाता है। पंजाब के 234 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी यहाँ ट्रेनिंग लेकर लौट चुके हैं।

उन्होंने सीखा—

  • मॉडर्न स्कूल मैनेजमेंट
  • इनोवेशन-आधारित लीडरशिप
  • बेहतर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • ग्लोबल education models

अब ये प्रिंसिपल अपने-अपने स्कूलों में प्रशासनिक सुधार लाकर बच्चों के सीखने के माहौल को मजबूत कर रहे हैं।

चयन प्रक्रिया: पूरी तरह साफ-सुथरी और मेरिट आधारित

इन सभी ट्रेनिंग कार्यक्रमों के लिए शिक्षकों को चुनने की प्रक्रिया में

  • 5 सदस्यीय चयन समिति
  • योग्यता
  • अनुभव
  • प्रदर्शन

जैसे मानकों पर ध्यान दिया गया। किसी तरह का दबाव या राजनीतिक दखल नहीं था। जो शिक्षक चुने गए, उनमें वाकई क्षमता थी और उन्होंने ट्रेनिंग का पूरा लाभ उठाया।

पंजाब के स्कूलों में क्या बदल रहा है?

विदेश और IIM से ट्रेनिंग लेकर लौटे शिक्षकों का असर सीधे स्कूलों में दिख रहा है—

  • क्लासरूम में activity-based learning बढ़ी
  • बच्चों पर फोकसेड teaching
  • modern teaching tools और technology का उपयोग
  • टीचर्स में teamwork और cooperation बढ़ा
  • stress-free और joyful learning शुरू

बच्चों को क्या फायदा मिल रहा है?

  • बच्चे ज्यादा creative बन रहे हैं
  • critical thinking बढ़ रही है
  • practical knowledge मजबूत हो रहा है
  • पढ़ाई का माहौल easy और engaging बन रहा है
  • आत्मविश्वास बढ़ रहा है

सरकार का मानना है कि जब शिक्षक विश्वस्तरीय ट्रेनिंग लेकर आते हैं, तो उनका असर सीधे बच्चों की learning पर पड़ता है।

सरकार का बड़ा लक्ष्य

पंजाब सरकार का कहना है कि यह मिशन अभी खत्म नहीं हुआ।
आने वाले समय में और भी शिक्षक और प्रिंसिपल विदेश भेजे जाएंगे, ताकि पंजाब के हर बच्चे को world-class, future-ready और आधुनिक शिक्षा मिल सके।

Continue Reading

Education

Mann Sarkar का Education में Revolutionary Contribution: Teachers का सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य की नई शुरुआत

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जो बड़े और सकारात्मक बदलाव किए हैं, उन्होंने पूरे देश में एक नई मिसाल पेश की है।
विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers’ Day) के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें “राष्ट्र निर्माता (Nation Builder)” बताया।

शिक्षक: पेशा नहीं, एक पवित्र मिशन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षण सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का एक पवित्र मिशन है।
उन्होंने भावुक होकर बताया कि वे खुद एक शिक्षक के बेटे हैं, इसलिए वे जानते हैं कि एक अध्यापक कितनी मेहनत और निष्ठा से बच्चों का भविष्य बनाता है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को पंजाब की गौरवशाली विरासत, इतिहास और संस्कृति से जोड़ें ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे और आधुनिकता के साथ अपने संस्कार भी बनाए रखे।

विरासत से जुड़ा नया कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि 55 साल बाद, राज्य सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक विरासत मार्ग” (Heritage Path) के निर्माण का काम शुरू किया है।
यह पहल पंजाब की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रतीक है।

बाढ़ आपदा में शिक्षकों की मिसाल

मुख्यमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ आपदा के दौरान शिक्षकों और जनता की सेवा भावना की तारीफ की।
उन्होंने बताया कि इस बाढ़ में:

  • 3,200 सरकारी स्कूल,
  • 19 कॉलेज,
  • 8,500 किलोमीटर सड़कें,
  • और 2,500 पुल क्षतिग्रस्त हुए।
    फिर भी पंजाब के शिक्षकों ने साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
    मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसे उदाहरण विश्व इतिहास में बहुत कम मिलते हैं — पंजाब के शिक्षक सिर्फ अध्यापक नहीं, बल्कि समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं।”

71 शिक्षकों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में 71 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार (State Teacher Award) से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “गुरु” शब्द संस्कृत के “गु” (अंधकार) और “रु” (हटाने वाला) से मिलकर बना है — यानी “जो अंधकार को दूर करे।”
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान, जागरूकता और रोशनी फैलाने का काम करते हैं और सरकार उनके इस योगदान को नमन करती है।

शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

पंजाब सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को इंटरनेशनल लेवल तक पहुँचाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं:

  • 234 प्रिंसिपल्स और शिक्षा अधिकारीसिंगापुर में ट्रेनिंग
  • 152 मुख्य शिक्षकIIM अहमदाबाद में एडवांस कोचिंग
  • 144 प्राथमिक शिक्षकफिनलैंड की Turku University में विशेष ट्रेनिंग
  • 1,920 कैंपस मैनेजरों की नियुक्ति की गई है ताकि शिक्षक प्रशासनिक कामों से मुक्त होकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें।
    मुख्यमंत्री ने बताया कि नवंबर में एक और बैच फिनलैंड जाएगा।

शिक्षा क्रांतिऔर स्कूल ऑफ एमीनेन्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2022 में शुरू की गई शिक्षा क्रांति के तहत शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार किए गए हैं।

  • अब तक 118 School of Eminence बनाए जा चुके हैं।
  • इन पर सरकार ने ₹231.74 करोड़ खर्च किए हैं।
  • इन स्कूलों में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे विश्वस्तरीय शिक्षा (World-Class Education) पा रहे हैं।
  • खास बात यह है कि अब Private Schools के बच्चे भी इन सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं — यह मान सरकार की नीति की सबसे बड़ी सफलता है।

इन स्कूलों के छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया:

  • 265 विद्यार्थियों ने JEE Mains,
  • 44 ने JEE Advanced,
  • और 848 ने NEET में सफलता पाई है।

स्कूल मेंटरशिप और अभिभावक-शिक्षक मीटिंग्स

सरकार ने School Mentorship Program भी शुरू किया है, जिसके तहत सिविल अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गाइड कर रहे हैं।
साथ ही Parent-Teacher Meeting (PTM) को नई ऊर्जा मिली है —
अब तक 25 लाख से ज़्यादा अभिभावक
19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित PTM में शामिल हो चुके हैं।

पंजाब का भविष्य शिक्षा से उज्जवल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि,

“शिक्षकों का समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और सरकार की दूरदर्शी नीतियाँ मिलकर पंजाब के भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी।”

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग, और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह समारोह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि “शिक्षा के ज़रिए समृद्ध पंजाब (Educated and Prosperous Punjab)” की दिशा में एक प्रेरक कदम था।

मान सरकार की ये पहलें साबित करती हैं कि अगर नीयत और नीति दोनों साफ हों, तो सरकारी स्कूल भी बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा दे सकते हैं।
पंजाब की शिक्षा व्यवस्था आज बदलाव के दौर से गुजर रही है — जहाँ हर बच्चा शिक्षित, आत्मनिर्भर और अपनी विरासत पर गर्व करने वाला नागरिक बन सके।

Continue Reading

Trending