Connect with us

Punjab

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

Published

on

अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर के रूप में अपना सेवाकाल पूरा करने वाले युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पंजाब सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति तैयार करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है, जो सरकारी सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ देने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी।

आज यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि इस नीति को निर्धारित समय सीमा के भीतर अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि प्रशिक्षित एवं अनुशासित युवा पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास का अभिन्न हिस्सा बन सकें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आरक्षण नीति की रूपरेखा को व्यापक दृष्टिकोण से तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि देश की सेवा करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके और उनके कौशल का उपयोग पंजाब की प्रगति के लिए किया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में अग्निवीरों के आरक्षण और भर्ती संबंधी सिफारिशें तैयार करने तथा रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों विकास प्रताप, भावना गर्ग, सुमेर सिंह गुर्जर और एस.एस. श्रीवास्तव पर आधारित समिति का गठन किया है।

अग्निवीरों की क्षमता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सेवाओं का उपयोग पंजाब पुलिस, वन रक्षक, अग्निशमन सेवाओं, जेल विभाग, होमगार्ड, पेस्को तथा सरकार के कई अन्य विभागों में प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अग्निवीरों के आरक्षण और चयन से संबंधित मानदंडों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि इन कुशल एवं अनुशासित युवाओं की सेवाओं का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ पंजाब को देश की तलवार भुजा के रूप में भी जाना जाता है। पंजाब के लोगों को दुनिया भर में उनकी बहादुरी, मेहनत और उद्यमशीलता के लिए सम्मान प्राप्त है।”

सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस तथा अग्निवीरों द्वारा देश की रक्षा में दिए गए अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पहले से ही ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह पहल सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कदम अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा देश सेवा के बाद उनके परिवारों को सहारा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लुधियाना में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के साथ भगवान शिवजी से भी भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मिला है। भगवंत सिंह मान के करिश्माई नेतृत्व पर पंजाब की जनता का भरोसा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही है। सनातन धर्म के लिए आजतक कभी इतना काम नहीं हुआ, जितना भगवंत मान सरकार ने किया। यही कारण है कि राज्य के 23 शहरों में हो रहा ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भजन संध्या को सुनने उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन माताओं-बहनों के फोन में पैसे आने के मैसेज आ गए हैं, वे बहुत खुश हैं। जिनके पास अभी मैसेज नहीं आए हैं, उनके खाते में भी बहुत जल्द पैसे आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक गरीब परिवार की बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। उसने अपने पिता से हेयर ड्रायर मांगा, लेकिन पिता के पास पैसे नहीं थे। उसी वक्त उसके खाते में भगवंत मान सरकार की तरफ से पैसे आ गए और वह अपने पैसों से हेयर ड्रायर ले आई। इस योजना से माताएं, बहनें और बच्चियां बहुत खुश हैं। इसके अलावा, पंजाब में अब लोगों का बिजली का बिल भी जीरो आ रहा है। लोग भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनाना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का बहुत शानदार आयोजन किया है। पंजाब के 23 शहरों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है और बड़ी तादात में लोग कैलाश खेर के साथ भजन गाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में अभी तक केवल दो रूट होते थे। पहले रूट पर तीर्थयात्री दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और वाघा बॉर्डर जाते थे, जबकि दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी जाते थे। अब सरकार ने इसमें खाटू श्याम-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के तीन नए रूट और जोड़ दिए हैं। तीर्थयात्रियों का आना- जाना, खाना-पीना और रहना सब कुछ बिल्कुल फ्री है। एसी लग्जरी बसों से यात्रा करवाई जाती है और एसी होटलों में रुकने का शानदार इंतजाम किया जाता है। सनातन के लिए आज तक किसी भी सरकार या पार्टी ने इतना काम नहीं किया है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पटियाला स्थित माता काली मंदिर की बहुत मान्यता है। वहां जो मांगो, वह मिलता है। भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके उस मंदिर का पुनर्विकास कर रहे हैं, जो 10 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद भक्त मंदिर में एक बार माथा टेकने जरूर जाएं। इसके अलावा, पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘हमारे राम’ नामक शानदार नाटक भी करवा रही है। जिसने भी यह नाटक देखा है, उसे यकीन नहीं होता कि भगवान राम का ऐसा नाटक भी हो सकता है। जल्द ही यह नाटक लुधियाना में भी आएगा, जिसकी टिकटें बिल्कुल फ्री हैं। दिल्ली में इस नाटक की टिकट 8,000 रुपए की थी, लेकिन भगवंत मान ने इसे पंजाब के लोगों के लिए फ्री कर दिया है। सनातन के लिए जितना काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उतना आज तक किसी ने नहीं किया।

Continue Reading

Politics

पंजाब सरकार ने हर मंच पर RDF का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र अभी भी किसानों के पैसे रोके बैठा है: हरपाल सिंह चीमा

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान को कि ‘पंजाब के किसी भी मंत्री ने कभी भी सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) के पैसे के लिए संपर्क नहीं किया’ बहुत गैर-जिम्मेदाराना, गुमराह करने वाला और सरासर झूठ बताया है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और जनता के सामने हर बात को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं। उन्होंने साफ किया कि पंजाब सरकार ने लगातार और हर प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार के सामने आरडीएफ फंड का मुद्दा उठाया है।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए हरपाल चीमा ने आंकड़ों और मीटिंग्स की जानकारी देते हुए कहा कि 28 नवंबर 2024 को उन्होंने खुद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक के साथ केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की थी और 3 प्रतिशत आरडीएफ का पैसा जारी करने की मांग की थी। इसके अलावा 17 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की थी और यही मांग दोहराई थी। 10 जनवरी को वित्त मंत्री चीमा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की, जिसके बाद मुख्यमंत्री मान ने 17 जनवरी को वित्त मंत्रीअमित शाह से मुलाकात की। 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री फिर कंज्यूमर अफेयर्स और फूड मंत्री प्रहलाद जोशी से मिले और 30 जून को वित्त मंत्री चीमा ने फिर निर्मला सीतारमण से फंड जारी करने की रिक्वेस्ट की।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने भी लेटर लिखकर केंद्र सरकार को डिमांड भेजी थी। इसके अलावा, जीएसटी काउंसिल की मीटिंग्स में भी यह मुद्दा निर्मला सीतारमण के सामने उठाया गया था और अगस्त 2025 की जीएसटी काउंसिल में इस पर डिटेल में चर्चा हुई थी। हाल ही में, 14 मार्च 2026 को वित्त मंत्री चीमा ने भारत सरकार को ऑफिशियल लेटर भेजकर आरडीएफ का बकाया जारी करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि खुद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भरोसा दिलाया था कि वह अमित शाह और निर्मला सीतारमण से मिलकर पंजाब को उसका बनता कानूनी हक दिलाएंगे, लेकिन इसके बावजूद न तो फंड जारी किया गया और न ही कोई पॉजिटिव कदम उठाया गया।

वित्त मंत्री चीमा ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक सीनियर केंद्रीय मंत्री, जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पंजाब का केंद्र सरकार की तरफ कुल ₹9,821 करोड़ का आरडीएफ बकाया है। भारत सरकार एमएसपी पर गेहूं और धान खरीदती है, जिस पर नियमों के मुताबिक 3 प्रतिशत आरडीएफ का पैसा दिया जाता है। केंद्र सरकार पहले पैसे के गलत इस्तेमाल की बात करती थी, जबकि सच यह है कि इसका गलत इस्तेमाल पिछली अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हुआ था। आम आदमी पार्टी सरकार ने 2022 में रेगुलर बदलाव किए और तय किया कि आरडीएफ का पैसा सिर्फ और सिर्फ किसानों की मंडियों और गांव की सड़कों को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा।

चीमा ने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब के किसानों और आम जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्रीय मंत्री गुमराह करने वाले प्रोपेगैंडा का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बहुत जागरूक हैं और वे अच्छी तरह जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी लगातार पंजाब और पंजाबियों के हितों के खिलाफ काम करती रही है।

Continue Reading

public

तीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया मान सरकार के प्रति भरोसा

Published

on

पंजाब की संस्कृति, परंपरा और महिलाओं की भागीदारी का खूबसूरत संगम आज दोआबा में देखने को मिला, जहां नवांशहर और फिल्लौर में आयोजित तीज समारोहों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पंजाब की संस्कृति के रंगों से सजे इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने गुरप्रीत कौर मान का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।

गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि पंजाब की बेटियों और बहनों की खुशियों, आत्मविश्वास और आपसी जुड़ाव का उत्सव है। ऐसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध पंजाबी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं आज अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हैं। महिलाओं का यह उत्साह और मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रति उनका विश्वास इस बात का संकेत है कि मान सरकार की नीतियों और कामकाज को पंजाब की माताओं-बहनों का मजबूत समर्थन मिल रहा है।

नवांशहर में हलका इंचार्ज रॉबी कंग की अगुवाई में कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। महिलाओं और स्थानीय लोगों में उनके हलका इंचार्ज बनाए जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि जनता के बीच रहकर काम करना और लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना ही किसी भी जिम्मेदारी की असली कसौटी है।

वहीं फिल्लौर में पहली बार एक महिला चेहरे को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देना केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाना नहीं, बल्कि पंजाब की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता पर भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फिल्लौर की हलका इंचार्ज लगातार जनता के बीच जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और अपनी जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता से निभा रही हैं।

इस दौरान गुरप्रीत कौर मान ने महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा कीं और मावां-धीयां योजना समेत महिलाओं के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों पर भी बातचीत की। कार्यक्रमों में पंजाबी लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधानों और रंग-बिरंगे माहौल ने पूरे दोआबा को तीज के रंग में रंग दिया।

गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि पंजाब की तरक्की तभी पूरी होगी, जब पंजाब की हर महिला मजबूत, सम्मानित और आत्मनिर्भर होगी। मान सरकार इसी सोच के साथ महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की नई जिम्मेदारियां देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue Reading

Trending