Connect with us

Punjab

Punjab News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा

Published

on

Punjab News:पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर मंडी में चल रही खरीद व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे

इस अवसर पर अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, पनसप के चेयरमैन सरदार प्रभबीर सिंह बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) रोहित गुप्ता, एसडीएम-1 अलका कालिया, डीएफएससी हरवीन कौर तथा खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

भगतांवाला मंडी में खरीद का जायजा लेने के उपरांत मार्केट कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के लिए वचनबद्ध है और मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि इस बार पंजाब को केंद्रीय भंडार के लिए 122 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है और खराब मौसम के बावजूद राज्य इस लक्ष्य को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी मंडियों में खरीद के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और वे स्वयं मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि बीती शाम तक राज्य की मंडियों में 61 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से लगभग 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। किसानों के खातों में 24 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है और अब तक 7109 करोड़ रुपये की राशि किसानों को जारी की जा चुकी है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को खरीदे गए गेहूं की समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 मंडियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और किसी भी किसान या आढ़ती को कोई दिक्कत न हो

उन्होंने कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तिरपाल और क्रेट्स की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और किसी भी किसान या आढ़ती को कोई दिक्कत न हो।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित गुप्ता ने बताया कि बीती शाम तक जिला अमृतसर की मंडियों में 2,64,603 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 2,41,535 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में शामिल

Published

on

कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर स्टॉपर पाला जलालपुरिया शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। खेल जगत की इस मशहूर हस्ती के आने से पार्टी को और मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाला जलालपुरिया को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपनी बेहतरीन तकनीक और ‘क्लोज फाइटर’ के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जलालपुरिया जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ है। पाला ने हमेशा स्पोर्ट्स के फील्ड में पंजाब का नाम रोशन किया है और अब वह जन सेवा के क्षेत्र में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हमारी सरकार लगातार प्लेयर्स को सम्मान देने और युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। पाला के पार्टी में आने से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा।

Continue Reading

Politics

7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव

Published

on

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने का मामला अब मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखेंगे और इस पूरे घटनाक्रम पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से यह अनुरोध कर सकते हैं कि संबंधित राज्यसभा सदस्यों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाए और उसके बाद नियमों के तहत उचित फैसला लिया जाए। इसके साथ ही दलबदल कानून के तहत इन सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई जा सकती है।सरकार का मानना है कि यह मामला लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक नैतिकता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर स्पष्ट निर्णय जरूरी है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू

उधर आम आदमी पार्टी के लिए यह घटनाक्रम बड़ा झटका माना जा रहा है। पंजाब से पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों का एक साथ भाजपा में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस घटनाक्रम से भाजपा की राज्यसभा में स्थिति मजबूत हुई है। खास बात यह है कि पंजाब में केवल दो विधायक होने के बावजूद भाजपा अब राज्यसभा में सात सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

सीएम की मुलाकात पर टिकी नजरें

वहीं दूसरी ओर आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पहले ही पार्टी का रुख साफ कर दिया है। उनका कहना है कि जब दो-तिहाई सदस्य एक साथ दल बदलते हैं तो दलबदल कानून लागू नहीं होता। इस बयान के बाद कानूनी बहस भी तेज हो गई है और विशेषज्ञ अलग-अलग राय दे रहे हैं।

अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री भगवंत मान की संभावित राष्ट्रपति से मुलाकात पर टिकी हैं। अगर यह मुलाकात होती है तो आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर कोई बड़ा संवैधानिक फैसला सामने आ सकता है, जो पंजाब की सियासत की दिशा तय करेगा।

Continue Reading

National

‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज

Published

on

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी घमासान के बीच आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली न जाए। अपने आप में इनकी कोई अहमियत नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।”

राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन मोड में आप

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा सहित तीनों नेताओं पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। आप नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, और संदीप पाठक के खिलाफ राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र के जरिए, राज्यसभा सभापति से राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी।

इससे पहले, संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा करार दिया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।

Continue Reading

Trending