Connect with us

Punjab

‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज

Published

on

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा में डिप्टी लीडर अशोक मित्तल के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. इस छापे के बाद सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर मान ने लिखा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड, टिपिकल मोदी स्टाइल. हम भो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें.

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के नेता अनुराग ढांढा ने लिखा कि बीजेपी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. आम आदमीं पार्टी के राज्यसभा सांसद और सदन में पार्टी के उपनेता अशोक मित्तल के यहाँ ईडी की रेड चल रही है. क्या बीजेपी कहीं भी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती? क्या बीजेपी जनता के बीच इतनी नकारा हो चुकी है कि उसकी सारी चुनाव तैयारियाँ ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से ही शुरु होती हैं? मोदी सरकार एक तानाशाह की तरह काम कर रही है. पंजाब के लोग आम आदमीं पार्टी के साथ हैं. करते रहो ईडी, सीबीआई बीजेपी वालों.

सिसोदिया ने कहा- चुनाव से पहले फौज का पहला दस्ता भेजा

AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा- जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो मोदी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता भेजते हैं- ED और CBI का। रेड करने का ड्रामा चलता है। फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। इसके बाद अमित शाह और मोदी के दौरे होते हैं। लेकिन मोदी ध्यान रखियेगा। ये पंजाब है। यहां बाबा साहेब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।

बलबीर सिंह बोले- पिंजरे में बंद पिटबुल को छोड़ा

सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लिखा- भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए शर्मनाक और असंवैधानिक हथकंडे बेशर्मी से जारी रखे जा रहे हैं। अब पिंजरे में बंद पिटबुल (ED) को हमारे सांसद अशोक मित्तल पर छोड़ दिया गया है। हमारी पार्टी पर पिछली ईडी रेड से क्या हासिल हुआ? हमें परेशान करने और हमारे अधिकारों की हत्या करने के अलावा? कुछ नहीं। हम जीतेंगे। वहीं मंत्री हरभजन सिंह ETO ने लिखा- जब-जब भाजपा डरती है, ED को आगे करती है।

चुनाव से पहले नेताओं पर एक्शन का ट्रेंड

AAP ने इस रेड को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। इससे पहले भी चुनावी राज्यों में एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। 13 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया।

इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में ही 9 अप्रैल 2026 को कृष्णा दमानी पर साउथ पॉइंट एजुकेशन सोसाइटी फंड हेराफेरी और 28 मार्च 2026 को अमित गांगुली पर जमीन कब्जाने और जालसाजी के मामले में कार्रवाई की गई।

इससे पहले 21 मार्च 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी ED ने चुनाव से पहले शराब नीति में गड़बड़ी के आरोप लगा गिरफ्तारी की थी। इसी मामले में तेलंगाना की नेता कविता पर 15 मार्च 2024 को रेड और गिरफ्तारी हुई थी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन पर 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की थी। दिल्ली शराब नीति मामले में ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर 4 अक्टूबर 2023 और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 9 मार्च 2023 को रेड और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई थी। पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़े इन नेताओं पर चुनाव से पहले रेड हुई हैं। ये वो राज्य थे जहां पर गैर-भाजपा सरकारें थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान, कहा- हम डरने वाले नहीं हैं

Published

on

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि हम ईडी से डरने नहीं वाले हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस में ED की छापेमारी पर कहा कि बीजेपी से वह कहना चाहते हैं कि 2027 के चुनाव की तैयारी करनी है तो जनता के बीच जाओ न कि ED और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधी नेताओं के खिलाफ करो. मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता इससे डरने वाले नहीं हैं.

सीएम मान ने कहा कि हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है. यहां लोग अपनी सरकार चुनते हैं. पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. जहां भाजपा की सरकारें नही है वहां केंद्र सरकार ग्रांट रोक देती है. आम आदमी पार्टी के साथ तो कुछ ज्यादा ही हो रहा है क्योंकि यह पार्टी कुछ ही समय में नेशनल पार्टी बन गई. पिछले कुछ दिनों से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे करके दबाया जा रहा है.

ED, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन के माध्यम से जीत रही बीजेपी- मान

सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली पार्टी है इससे डर कर बीजेपी पहले भी हमारे नेताओं को डराने और धमकाने की कोशिश की गई. बीजेपी इलेक्शन अपने दम पर नहीं जीती ये ED, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन के माध्यम से जीत रही है.

उन्होंने लोकतंत्र की हत्या हो रही है हम इसकी निंदा करते है. ये कारवाई सिर्फ और सिर्फ विपक्ष के नेता पर होती है  ये डेमोक्रेसी नहीं डिक्टेटरशिप है.

संजीव अरोड़ा पर छापे को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता के यहाँ तीन दिन में ये दूसरी ED की रेड है. केजरीवाल ने पूछा कि क्या प्रधान मंत्री जी बतायेंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहाँ जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं.

Continue Reading

National

बटाला के विकास को लगे पंख, सीएम भगवंत मान ने दी 177 करोड़ की सौगात; विरोधियों पर साधा निशाना

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐतिहासिक नगर बटाला के सर्वांगीण विकास के लिए 177 करोड़ रुपये की भारी-भरकम परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य बुनियादी ढांचे को मजबूत कर शहर की सूरत बदलना है। इस निवेश योजना के तहत नगर निगम बटाला 95.72 करोड़ रुपये, मंडी बोर्ड 16.05 करोड़ रुपये और लोक निर्माण विभाग 65.09 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। इसके अतिरिक्त, सड़कों के नवीनीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।

ट्रैफिक और कनेक्टिविटी पर जोर

शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने बटाला में एक नए बस अड्डे के निर्माण का वादा किया। इसके साथ ही क्षेत्र में संपर्क को बेहतर बनाने के लिए हंसाली नाले, कसूर नाले और कोटला मूसा नाले पर नए पुल बनाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने नई पुलिस लाइन के लिए 14.81 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है।

बेअदबी के खिलाफ कड़ा कानून

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर बेअदबी के खिलाफ जानबूझकर कमजोर कानून बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने ‘जगत जोति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) विधेयक, 2026’ पारित किया है। इस नए कानून में बेअदबी के दोषियों के लिए अत्यंत कठोर सजा का प्रावधान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पारंपरिक पार्टियों पर तीखा हमला

अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 2022 में जनता ने तीन पीढ़ियों की लूट का अंत किया था और 2027 में भी इन पार्टियों की वापसी मुमकिन नहीं है। उन्होंने अकालियों की ‘बचाओ यात्रा’ को ‘परिवार बचाओ यात्रा’ करार दिया और आरोप लगाया कि पारंपरिक पार्टियों के हाथ देशभक्तों के खून से रंगे हैं। उन्होंने माफिया राज और नशे के व्यापार को संरक्षण देने के लिए अकालियों को ‘पीढ़ियों के नरसंहार’ का दोषी बताया।

लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल शून्य आ रहा है और 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये के कैशलेस इलाज का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने महिलाओं के लिए ‘मावां-धियां सतिकार योजना’ के तहत दी जा रही वित्तीय सहायता का भी जिक्र किया।

लोकतंत्र और जवाबदेही

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को देश का सबसे चहेता मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मान सरकार लालच के बजाय लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, विधायक शेरी कलसी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि भ्रष्टाचार और गद्दारी करने वाले नेताओं के लिए जनता के दिलों के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

Continue Reading

Punjab

गैंगस्टरों पर AI से नकेल कसेगी पंजाब पुलिस, एक क्लिक में खुलेगी अपराधियों की कुंडली

Published

on

भगवंत मान सरकार ने संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है. इस पहल का उद्देश्य अपराधियों का एक संरचित डेटाबेस तैयार करना और ‘गैंग्सट्रां ते वार’ तथा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ जैसे अभियानों को मजबूत करना है, ताकि पंजाब और राज्य के बाहर सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.

इस सहयोग के तहत, आईआईटी रोपड़ के साथ मिलकर राज्य सरकार एआई टूल्स का उपयोग करेगी; जिससे पंजाब पुलिस, अपराधियों के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से मैप और टारगेट कर सकेगी. इस परियोजना के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और आईआईटी रोपड़ के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है. जहां एम्स मोहाली में स्थापित डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता, इकाई परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय करेगी.

इस साझेदारी के तहत आईआईटी रोपड़ उन्नत सॉफ्टवेयर विकसित करेगा; जिसमें डेटा एनालिटिक्स, आवाज़ पहचान तकनीक (वॉइस रिकग्निशन) और डैशबोर्ड-आधारित मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं होंगी. इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग संभव होगी, जिससे विदेशों से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा सकेगी.

यह पहल पंजाब पुलिस को एक व्यापक और एकीकृत अपराधी डेटाबेस बनाने में सक्षम बनाएगी, जिसमें संरचित और असंरचित दोनों प्रकार के डेटा को जोड़ा जाएगा. इसमें स्कैन किए गए पीडीएफ और हस्तलिखित रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ कर एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे विखंडित (बिखरी हुई) जानकारी को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा.

भगवंत मान सरकार और आईआईटी रोपड़ मिलकर ,ट्रैकिंग और विश्लेषण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे;जिससे बिखरे हुए डेटा को एआई टूल्स, प्रेडिक्टिव मॉडल्स और एनालिटिकल डैशबोर्ड के माध्यम से उपयोगी जानकारी में बदला जा सकेगा. इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज  और अधिक प्रभावी होगी.

राज्य सरकार ने आधुनिक पुलिसिंग में डेटा के महत्त्व को दर्शाते हुए कहा कि जहां संरचित डेटा का विश्लेषण आसान होता है; वहीं पुलिस रिकॉर्ड का बड़ा हिस्सा असंरचित रूप में होता है, जैसे हस्तलिखित रिपोर्ट और स्कैन किए गए दस्तावेज. इनका एकीकरण न होने से जांच प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। यह परियोजना असंरचित रिकॉर्डस को रूपांतरित कर उन्हें मौजूदा डाटासेट्स के साथ एकीकृत प्रणाली में समाहित करके इस चुनौती का समाधान करती है, जिससे जांच की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है.

एक वरिष्ठ पंजाब पुलिस अधिकारी ने कहा, “आईआईटी रोपड़ के साथ यह सहयोग पुलिस बल की एआई और मशीन लर्निंग क्षमताओं को मजबूत करेगा. पुलिस कर्मी अपराध के पैटर्न की पहचान के लिए बेहतर रूप से लैस होंगे, जो ‘गैंग्सट्रां ते वार’ अभियान को और प्रभावी बनाएगा और अपराधियों द्वारा तकनीक के दुरुपयोग को रोकेगा.”

अधिकारी ने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य अपराधियों से एक कदम आगे रहना और उनके नेटवर्क को निशाना बनाना है. गैंगस्टर विदेशों से ऑपरेट करते हैं और यहां के युवाओं को अपराध के लिए उकसाते हैं. यह सहयोग एआई के जरिए अपराधियों की ‘पहचान और रोकथाम’ को और मजबूत करेगा. यह पंजाब पुलिस को एक सुव्यवस्थित डेटाबेस स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जा सकेगा तथा एआई-आधारित उपकरणों की सहायता से उसका प्रभावी मूल्यांकन, पूछताछ और विश्लेषण किया जा सकेगा.” यह परियोजना संरचित और असंरचित डेटा स्रोतों के बीच की खाई को पाटने का भी लक्ष्य रखती है. इसके तहत एक ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है, जो असंरचित दस्तावेजों को अपने में शामिल कर उन्हें मौजूदा संरचित डाटासेट्स के साथ जोड़कर एकीकृत, सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करेगी.

यह परियोजना अपराध की पहचान में तेज़ी लाने, आपराधिक नेटवर्क की निगरानी को मजबूत करने और डेटा-आधारित त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे पंजाब में सार्वजनिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा.

Continue Reading

Trending