Connect with us

Punjab

CM भगवंत मान बोले- पंजाब दूसरे प्रदेशों से सुरक्षित:बॉर्डर से आए 806 ड्रोन बरामद किए, टाटा स्टील जैसी कंपनी 3200 करोड़ रुपए करेगी निवेश

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसमें वह पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब में गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सफलता के बारे में बताया।

मान ने कहा कि पुलिस ने पंजाब बॉर्डर से आए 806 ड्रोन बरामद किए हैं। उन्होंने वेयरहाउस के डीएम के आत्महत्या के मामले में कहा कि मंत्री का तुरंत इस्तीफा ले लिया गया है। “मैं तुरंत जो कर सकता था, किया है। जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही इस्तीफा ले​ लिया गया है, ताकि जांच प्रभावित न हो

नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन

उन्होंने कहा कि “जमाना काफी मॉडर्न हो गया है, AI का जमाना है।” 450 पुलिस थानों में सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ी दी गई है। “हमने नीचे से ऊपर तक काम करना शुरू किया है। पहले अफसर को नई गाड़ी मिलती थी और पुरानी होकर नीचे के मुलाजिमों को मिलती थी।”उन्होंने कहा कि नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। तस्करों के घरों पर बुलडोजर एक्शन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है।

दूसरे प्रदेशों से सुरक्षित है पंजाब

पंजाब में कानून व्यवस्था कंट्रोल में है, दूसरे प्रदेशों के मुकाबले काफी सुरक्षित है। “कुछ और भी मापदंड होते हैं कानून व्यवस्था जाँचने के, जिसमें इंडस्ट्री भी एक मापदंड है कि स्टेट में कितनी इंडस्ट्री आ रही है। टाटा स्टील जैसी कंपनी 3200 करोड़ रुपए लगाकर पंजाब में अपना प्लांट शुरू कर रही है। यह भी कानून व्यवस्था के कारण ही है।”

“इस तरह की कंपनियों का पंजाब में आना माना जाता है कि पंजाब शांत और सुरक्षित प्रदेश है। हमारे पास टोयोटा स्टील, सनातन टाइटल डेनमार्क जिसने क्लास कंबाइन खरीदी है, जापान की सरकारी कंपनी जाएगा 1300 करोड़ रुपए हॉर्टिकल्चर में खरीद रहे हैं, रॉयल्टी हाउस एक डच कंपनी है जो कैटल फीड बनती है, उनका बड़ा योगदान है।”

“जेएसडब्ल्यू जिंदल स्टील राजपुरा के पास सबसे बड़ी कोटेड लाइन है जो कारों के ऊपर… 20 या 25 अक्टूबर के बीच हमें उम्मीद है कि एशिया कप की चैंपियनशिप मिल जाएगी जिसको जालंधर और मोहाली के बीच में करवाएंगे।”

पंजाब हो रहे हर तरह के इवेंट

“31 मार्च से आईपीएल शुरू हो जाएंगे। इससे लगता है हर तरह के इवेंट पंजाब में हो रहे हैं। इन्वेस्टर समिति में काफी कंपनियों ने पंजाब में पैसा लगाने का मन बनाया है, इसे आने वाले समय में बताएंगे। बीच-बीच में गृह मंत्रालय के साथ हमारी मीटिंग होती रहती है। सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने से हादसों में मृत्यु की घटना कम हुई है, साथ ही सड़क पर लोगों के अंदर डर का माहौल भी खत्म हुआ है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

Punjab में निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर PSPCL सख्त, लगेगा जुर्माना

Published

on

पंजाब में बढ़ती बिजली मांग के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने निर्धारित लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड से 10 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत करता है, तो उसे 7 दिनों के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा।

PSPCL के मुताबिक, तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं पर जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता तीसरी बार भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए FIR भी दर्ज की जा सकती है।

कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि लगातार निर्धारित सीमा से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर समय रहते कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व नुकसान रोकने के लिए PSPCL ने सप्लाई कोड 2024 में संशोधन किया है। इसके तहत सभी मुख्य अभियंताओं को नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Continue Reading

Punjab

बेअदबी कानून मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे स्पीकर संधवां

Published

on

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने अपना स्पष्टीकरण पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिरी भरेंगे। यह मामला आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाए गए नए बेअदबी विरोधी कानून को लेकर चर्चा में आया था, जिसके संबंध में जत्थेदार की ओर से स्पीकर संधवां को तलब किया गया था।

दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से इस कानून को तैयार करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा था कि बेअदबी जैसे संवेदनशील और धार्मिक मामले पर कोई भी कानून बनाने से पहले पंथक संगठनों, सिख विद्वानों और पूरे पंथ की राय लेना जरूरी था।

उन्होंने यह भी कहा कि सिख मर्यादा और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सर्वोच्च मानी जाती है और उसकी अनदेखी उचित नहीं है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब उनके लिए सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आधिकारिक तौर पर बुलाया गया है तो वह पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।

अब राजनीतिक और पंथक हलकों की नजरें आज होने वाली इस अहम पेशी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह मामला धार्मिक भावनाओं और कानूनी प्रक्रिया दोनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

Continue Reading

Punjab

पंजाब में भाजपा की ED छापेमारी, डराने-धमकाने और गुंडागर्दी की राजनीति कभी नहीं होगी सफल : AAP

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में पार्टी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों, डराने-धमकाने और दबाव की राजनीति की भाजपा की कोशिश ने केंद्र की भाजपा सरकार की राजनीतिक विरोधियों को डर और बदलाखोरी के जरिए कुचलने की बढ़ती निराशा को बेनकाब कर दिया है। ईडी की कार्रवाई और छापेमारी में अपना नाम जोड़े जाने की रिपोर्टों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि भाजपा की “गुंडागर्दी की राजनीति” पंजाब में कभी भी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने ऐलान किया कि ‘आप’ नेता केंद्रीय एजेंसियों या विरोधी आवाजों को दबाने के लिए दी जा रही धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि विरोधी नेताओं के खिलाफ ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों का बार-बार इस्तेमाल अब देशभर में एक रुझान बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर उस नेता को निशाना बनाती है जो उसके आगे झुकने से इनकार करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘आप’ नेता “अरविंद केजरीवाल के सिपाही” हैं जो राजनीतिक दबाव और झूठे प्रचार के बावजूद लोगों के लिए निडर होकर लड़ते रहेंगे।

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों को विरोधी नेताओं को निशाना बनाने के लिए राजनीतिक हथियारों के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, “जब भी कोई नेता या पार्टी भाजपा के आगे झुकने से इनकार करती है, तो उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को छोड़ दिया जाता है।”

अमन अरोड़ा ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव डालने के लिए छापेमारी की गई थी। उन्होंने आगे कहा, “ऐसी घटनाएं राजनीतिक फायदे के लिए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के भाजपा के एजेंडे को स्पष्ट रूप से उजागर करती हैं।”

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ नेता और कार्यकर्ता ऐसे हथकंडों से नहीं डरते। अमन अरोड़ा ने कहा, “हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम भाजपा या इसकी एजेंसियों से नहीं डरते। वे जितना हमें डराने की कोशिश करेंगे, हम उतना ही मजबूत होकर उभरेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग इन कार्रवाइयों को बड़ी बारीकी से देख रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने तथा राजनीतिक बदलाखोरी के लिए संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के लिए भाजपा को करारा जवाब देंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “मुझे मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला है कि आज की ईडी छापेमारी में मेरा नाम घसीटा गया है। मेरी पूरी जिंदगी पूरी तरह से पारदर्शी रही है, है और हमेशा रहेगी। मैं भाजपा के झूठे प्रचार और बदलाखोरी की राजनीति से न तो डरूंगा और न ही चुप रहूंगा।”

Continue Reading

Trending