Uttar Pradesh
UP पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, हो सकती है कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में एक विवादित प्रश्न को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को काफी किरकिरी झेलनी पड़ रही है। रविवार को परीक्षा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण पर गंभीर रुख अपनाया है।
विवादित प्रश्न को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही आधा दर्जन से अधिक ब्राह्मण विधायक तो शनिवार से ही डैमेज कंट्रोल में जुट गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मोर्चा संभाला और जिम्मेदारों को सख्त लहजे में चेतावनी भी दी है।
प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में आपत्तिजनक या विवादित सवालों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि प्रश्नपत्र तैयार करते समय किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था से जुड़े विषयों पर अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में शामिल न की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस संबंध में सभी पेपर तैयार करने वालों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए ताकि प्रश्नपत्रों में संवेदनशीलता बनी रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शनिवार को पूछे गए एक सवाल ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। परीक्षा में एक बहु विकल्पीय प्रश्न पूछा गया-‘अवसर के अनुसार बदलने वाला।’ परीक्षार्थियों को इसके जो विकल्प दिए गए उसमें एक विकल्प है-’पंडित’। भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने इस पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी, जबकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। मामला संज्ञान में आने के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि यदि कोई पेपर तैयार करने वाला बार-बार ऐसी गलती करता है तो उसे आदतन उल्लंघन करने वाला (हैबिचुअल आफेंडर) मानते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि पेपर बनाने वालों के साथ किए जाने वाले एमओयू में भी इस प्रविधान को शामिल किया जाए, ताकि प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बन सके। सरकार का मानना है कि इससे भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनी रहेगी और अनावश्यक विवादों से भी बचा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सभी पेपर सेटर्स को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए ताकि प्रश्नपत्रों में संवेदनशीलता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई पेपर सेटर बार-बार ऐसी गलती करता है तो उसे आदतन उल्लंघन करने वाला (हैबिचुअल आफेंडर) मानते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। इस प्रकरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कड़े रुख के बाद यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड भविष्य में प्रश्नों के ‘ऑडिट’ के लिए नई समीक्षा समिति बनाने पर विचार कर रहा है।
दरअसल, शनिवार को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न के बाद अभ्यर्थियों और विभिन्न वर्गों की ओर से आपत्ति जताई गई थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के पहले ही दिन एक सवाल के जवाब में ‘पंडित’ शब्द के विकल्प पर भारी बवाल मच गया है। इस प्रकरण पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एसबी शिरोडकर ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र स्थानीय स्तर पर तैयार नहीं होते हैं। इन्हें बाहरी अतिगोपनीय संस्थाएं सेट करती हैं, जिन्हें बोर्ड का कोई अधिकारी भी परीक्षा से पहले नहीं देख सकता। इस विवाद ने परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही और प्रश्नपत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है बवाल का कारण
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर शनिवार को विवाद खड़ा हो गया है। इस सवाल में पूछा गया, “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। इसके उत्तर में चार विकल्प में ‘पंडित’ भी दिया गया।
‘पंडित’ विकल्प पर ही विवाद है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने विकल्प में पंडित शब्द रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। हिंदू महासभा ब्राह्मणों के इस बड़े अपमान पर एफआईआर दर्ज कराएगी।
Uttar Pradesh
CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज की है।बलरामपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
यूपी के 83 थानों में तहरीर
सामने आई जानकारी के मुताबिक, मौलाना के खिलाफ बलरामपुर के अलावा यूपी के 83 थानों में तहरीर दी गई है। हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस को मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है। संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी न होने पर दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी।
कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले ने बीते कुछ दिनों से तूल पकड़ लिया है। विवादित बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ पूरे प्रदेश में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, यहां तक कि बुल्डोजर कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग तक कर डाली है।
अधिवक्ताओं ने भी किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अधिवक्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के पुतले को भी जलाया गया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा था कि जिस तरह से अब्दुल्लाह सलीम ने अभद्र टिप्पणी की है हम चाहते हैं कि यूपी पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो उसे मामले में करें किसी की मां के खिलाफ इस तरीके की टिप्पणी करना भारतीय समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
Uttar Pradesh
CM योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गाजियाबाद, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक के लिए ट्रैफिक विद्या मंदिर एवं अन्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से कार्यक्रम स्थल आएंगे और बैठक समापन के बाद सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे।
यह रहेगा डायवर्जन
भारी वाहनों के लिए
- आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहा होकर हापुड़ चुंगी की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा
- लोहामंडी से विवेकानंद होकर हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- एएलटी चौराहे से हापुड़ चुंगी एवं राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- करन गेट से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
Uttar Pradesh
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- ‘UP भारत की आत्मा है’
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को होली के पावन महापर्व पर घंटाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है और मर्यादा, जीवंतता, भक्ति और समरसता का बोध कराने वाले सभी प्रमुख विरासत स्थल इसी प्रदेश में हैं.
अयोध्या से प्रयागराज तक-सनातन की शक्ति
सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जीवन में मर्यादा का एहसास कराती है. महादेव की नगरी काशी जीवन की शाश्वत चेतना और जीवंतता का प्रतीक है. भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन भक्ति के आनंद की धरा है.
प्रयागराज में मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी समरसता का एहसास कराती है जहां बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं. उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए सबक है जो प्रदेश में जातिवाद, भेदभाव और छुआछूत का शोर मचाते हैं. कुछ क्षुद्र बुद्धि के लोगों ने समाज को कमजोर करने के लिए इस प्रकार के स्वांग रचे थे.
विरासत का संरक्षण और मोदी का नेतृत्व
सीएम योगी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर, महाकाल लोकधाम, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, सोमनाथ, जगन्नाथ और रामेश्वरपुरी का भव्य स्वरूप भारत को अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कराता है. यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यशस्वी नेतृत्व है. इस नेतृत्व में विरासत का संरक्षण हो रहा है और एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना भी साकार हो रही है.
RSS शताब्दी वर्ष पर भारतवासियों को गर्व
सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष होली का पर्व इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है. RSS के सानिध्य में लाखों कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म की परंपरा और भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है. विजयादशमी से शुरू हुए पथ संचलन और हिंदू सम्मेलनों में समाज का हर तबका भागीदार बना लेकिन कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई. उन्होंने कहा कि भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए संकल्पित RSS पर सभी भारतवासियों को गर्व की अनुभूति होती है.
दुनिया में अशांति, भारत में उत्साह और उमंग
सीएम योगी ने कहा कि होली का यह पर्व ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति और अराजकता का वातावरण है. लेकिन भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्साह और उमंग के साथ यह पर्व मना रहा है. कहीं कोई भय नहीं, कहीं अराजकता नहीं और कहीं अविश्वास नहीं. सत्यमेव जयते और जहां धर्म वहीं जय की गूंज सर्वत्र सुनाई दे रही है.
गोरक्षपीठ समरसता और राष्ट्रीयता का प्रतीक-रमेश
इस अवसर पर RSS के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि 81 वर्ष पूर्व नानादेशमुख द्वारा गोरखपुर में शुरू की गई इस रंगभरी शोभायात्रा ने पूरे देश को व्यापक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ समरसता, आत्मीयता, राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का तीव्र विकास हो रहा है और गोरखपुर का विकास विशेष रूप से उल्लेखनीय है.
भगवान नरसिंह की आरती, जमकर खेली होली
मंच से लोगों को होली की शुभकामनाएं देने के बाद सीएम योगी ने भगवान नरसिंह का पूजन कर विधिवत आरती उतारी. उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल, रंग, अबीर और गुलाल अर्पित किया. इसके बाद सीएम योगी पूरी तरह होलीयाना मूड में आ गए और लोगों पर जमकर फूल की पंखुड़ियां, अबीर और गुलाल उड़ाए. देखते ही देखते योगी समेत समूचा जनमानस रंगों में सराबोर हो गया.
जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों के बीच उत्सवी उमंग आसमान पर थी. इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, RSS के प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़