Connect with us

Punjab

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

Published

on

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई।

सिक्योरिटी गार्ड का कपिल है और वह हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे

कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले।

इसी सोच को लेकर कपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदी थी। इसमें घोषित हुए परिणामों में उनकी टिकट को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ।

30वें करोड़पति बने है कपिल

लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार उर्फ लकी ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं।

पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन

पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता।

अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया, संदिग्ध सामान बरामद

Published

on

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन स्मगलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात, खेमकरण के बॉर्डर इलाके में बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच, BSF की 142 बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है।

जवानों ने नेशनल बॉर्डर पार करके कंटीली तार के पास आकर हेरोइन स्मगल करने की कोशिश कर रहे एक अनजान पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी। 

संदिग्ध चीजें बरामद

शव के पास से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं, जबकि फायरिंग में कुछ और पाकिस्तानी स्मगलर फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज करके बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पट्टी के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। BSF और पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी जगह के पास एक पाकिस्तानी नौजवान को हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। बॉर्डर सूत्रों के मुताबिक, बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट की घटनाएं भी बहुत बढ़ गई हैं और अक्सर बॉर्डर पार से पाकिस्तानी तस्कर गेहूं की फसल से पहले ज्यादा से ज्यादा हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करते हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश होती रहती है। पाकिस्तानी स्मगलर और आतंकी बॉर्डर पर छिप-छिपाकर घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी की वजह से अधिकतर मामलों में पाकिस्तानी आतंकियों की चालें कामयाब नहीं होती और उन्हें बॉर्डर पर ही मुंहतोड़ जवाब दे दिया जाता है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी आतंकी और उनके आका डरे हुए हैं। वह भारत में दहशत फैलाने की साजिशें रचते रहते हैं लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों की वजह से वह अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पाते हैं और हर बार इन्हें भारतीय जवानों की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

Continue Reading

Punjab

पंजाब में गर्मी का टॉर्चर! मार्च में ही पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर, फरीदकोट 33.5°C के साथ सबसे गर्म

Published

on

Punjab And Chandigarh Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों गर्मी असर काफी तर्जी से बढ़ता जा रहा है. आज 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिनभर तेज धूप रहने की उम्मीद जताई हई है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 0.3 डिग्री बढ़ा है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक पहुंच गया है. फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रविवार को कुछ स्थानों पर अचानक घनी धुंध भी देखने को मिली, जिससे अमृतसर में दृश्यता शून्य डिग्री तक पहुंच गई. 

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म

मौसम विभाग के अनुसार पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब इस क्षेत्र से आगे निकाल चुका है. इसके कारण फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है. एक्सपर्टों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव

इसके बाद, अगले तीन दिनों में यह तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है. फिलहाल पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं की गई है. राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 15.7 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.

चार दिनों के लिए शुष्क मौसम की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. इस दौरान अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है.

Continue Reading

National

“हम छात्रों के साथ हैं” — PU में लाठीचार्ज की MP मलविंदर कंग ने की निंदा

Published

on

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और कई छात्रों को हिरासत में लेने की घटना ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद मलविंदर कंग ने कड़ी निंदा करते हुए हिरासत में लिए गए छात्रों की तुरंत रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “हम इन बहादुर युवा आवाज़ों के साथ मजबूती से खड़े हैं, उनका दर्द हमारा दर्द है।”

MP मलविंदर कंग ने कहा कि ये युवा सिख अपने पवित्र इतिहास, गुरु तेग बहादुर जी और पंज प्यारे से जुड़े तथ्यों के कथित विकृतिकरण के खिलाफ लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध कर रहे थे, लेकिन उनसे बातचीत करने की बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं। अपनी आवाज़ उठाने के लिए उन्हें अपराधी बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि पंजाब महान सिख विद्वानों और इतिहासकारों की धरती है, जो हमारे इतिहास पर ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ बोलने की क्षमता रखते हैं। बाहरी लोगों को ऐसे विचार थोपने के लिए बुलाने का कोई औचित्य नहीं है, जो हमारी विरासत को गलत तरीके से पेश करते हैं और युवाओं को गुमराह करते हैं।

उन्होंने मांग की कि सभी केस तुरंत वापस लिए जाएं और हिरासत में लिए गए छात्रों को बिना देरी के रिहा किया जाए। उन्होंने दोहराया कि “हम इन बहादुर युवा आवाज़ों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका दर्द हमारा दर्द है और सम्मान व सच्चाई के लिए उनकी लड़ाई हम सबकी साझा लड़ाई है।”

Continue Reading

Trending