Haryana
गुरुग्राम पहुंचे BJP कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन:कहा-पीएम मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उनका स्वागत किया। दिल्ली बॉर्डर से उनको खुली जीप में बैठाया गया, इसके बाद पुष्प वर्षा की गई।
बाइक रैली की अगुआई में उन्हें एनएच 48 स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में लाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का ये पहला हरियाणा दौरा है। नितिन नबीन ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और भाजपा हर साल इसे युवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो स्वामी विवेकानंद के विषयों की चर्चा करना भी पसंद नहीं करते हैं।
हम उन लोगों से पूछना चाहते हैं कि जिन्होंने राजनीति में हमेशा भारत को पीछे धकेलने का काम किया है। जब वे विदेश जाते हैं तो वे भारत की संविधान को गाली देकर भारत को अपमानित करने का काम करते हैं।

गुरुग्राम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को खुली जीप में लेकर आते मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष।
लाल किला और लाल चौक, दोनों जगह तिरंगा
उन्होंने कहा कि हमें याद है कि जब 2011 में हमने राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली थी तो दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा और लाल चौक पर पाकिस्तान का झंडा फहराया जाता था, लेकिन अब उसी लाल चौक पर तिरंगा लहराया जा रहा है। यह बदले भारत की तस्वीर है।
पहले हमारे सनातन को चोट देने का प्रयास किया जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का निर्माण करवाया। राम हमारे आदर्श हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को असली आजादी देने काम किया है।
आज सिलिकन वैली में 50 प्रतिशत युवा बैठा है, हम लोग जानते हैं कि आज के युवाओं में जिस प्रकार का जोश है, उनको प्रधानमंत्री नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में बुलडोजर से फूल बरसाए गए।
देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं को आगे बढ़ाना जरूरी
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति पर भरोसा किया था। आज हम इस बात के साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संदेश दिया है कि विकसित भारत बनाना है तो युवाओं को आगे आना होगा। गुरुग्राम में आकर जो उर्जा मिल रही है, उसका मुझे अच्छा लग रहा है। सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ रहा है और युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें सही दिशा में चलना है। स्टार्टअप की योजनाएं है, स्किल इंडिया की योजनाएं हैं, जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया को पेश किया है, वह युवाओं के लिए लाया गया है। इस देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है। एक समय था, जब सैकड़ों की संख्या में स्टार्टअप होते थे, अब डेढ़ लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। अब रोजगार पाने वाला युवा नहीं रोजगार देने वाले बन रहे हैं।

मंच पर मौजूद भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।
सरकार ने 11 सालों में हरियाणा की राजनीतिक तस्वीर बदली
सीएम नायब सैनी ने अपने कहा कि गुरु द्रोणाचार्य की पवित्र भूमि और हरियाणा की पवित्र भूमि पर आपका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी हमारे बीच एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने आए हैं। वे लगातार विधायक के रूप में काम कर चुके हैं। हमारी पार्टी में कोई वंशवाद नहीं है, केवल कर्मठता और योग्यता की पूजा होती है। हमारी सरकार ने 11 सालों में हरियाणा की राजनीतिक तस्वीर बदलने का काम किया है। चाहे नौकरी में विश्वास बहाली का मामला हो, या फिर एक लाख 80 हजार युवकों को रोजगार देने का काम किया है।
सीएम सैनी ने हमने चुनाव में वादा किया था कि 24 हजार युवकों को रोजगार देंगे, रिजल्ट आते ही हमने 24 हजार युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार देने का काम किया है। हरियाणा कोशल रोजगार के माध्यम से भी सरकार रोजगार दे रही है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को खुली जीप में कार्यालय तक लाया गया। सीएम भी उनके साथ रहे।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण
इससे पहले सीएम ने गुरुग्राम में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सीएम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और सेवा भाव से भरते हैं।

गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सीएम, प्रदेशाध्यक्ष और विधायक।
राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ा रही
सीएम ने जोर दिया कि राज्य सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो’ के मंत्र को अपनाकर युवा देश का भविष्य संवार सकते हैं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, मंत्री गौरव गौतम, विधायक मुकेश शर्मा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी समेत तमाम बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहे।

गुरुग्राम में भाजपा वर्करों ने बाइक रैली भी निकली। इस दौरान सर्विस लेन पर भारी जाम लगा रहा।
भारत की युवा शक्ति मजबूत: मुकेश शर्मा
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को याद किया। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि उनकी जयंती पर युवा दिवस मनाना भारत की युवा शक्ति को मजबूत करने का प्रतीक है।
फोटो में देखिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की झलकियां…

गुरुग्राम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुग्राम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुग्राम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुग्राम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुग्राम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत किया गया।
Haryana
हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट
हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.
दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
- कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
- हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
- सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
- चयन प्रक्रिया
- हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
- सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
- शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
- लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
- आवेदन शुल्क
- इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
- कैसे करना है आवेदन?
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Haryana
‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए
हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।
बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।
इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।
Haryana
कैथल पहुंचे CM नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कैलाश भगत से बातचीत की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कैथल आए। सीएम वीरवार को कैथल में कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दरअसल अमरनाथ भगत का 5 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रोजाना राजनीति चेहरे पहुंचे रहे हैं। वीरवार को सीएम भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम
अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही
बता दें कि स्वर्गीय अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके हैं। अमरनाथ भगत का नाम कैथल की जानी मानी राजनीतिक हस्तियों में आता है। इसके अलावा अमरनाथ भगत कैथल में RSS के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने RSS के साथ काफी कार्यकर्ताओं को जोड़ा।
जिस समय कैथल और कुरुक्षेत्र एक जिले में होते थे, उस समय अमरनाथ भगत भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने लगातार 4 बार इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका नाम भाजपा के समर्पित नेताओं में लिया जाता है।
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़