Connect with us

National

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा को 90 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे की सौगात, मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित, जनता नगर R.O.B.. को मिली मंजूरी

Published

on

सीएम भगवंत मान ने बठिंडा को दी ₹90 करोड़ की बड़ी सौगात, दो रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं को मंजूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बठिंडा के लोगों को लगभग ₹90 करोड़ रुपये की बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निर्मित मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) को जनता को समर्पित किया गया, जबकि जनता नगर में एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की वर्षों पुरानी यातायात समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

मुल्तानिया आर.ओ.बी. से जुड़े बठिंडा के विभाजित हिस्से

मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज को जनता को समर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब का प्रमुख रेलवे जंक्शन होने के कारण बठिंडा से कई रेलवे लाइनें गुजरती हैं, जो शहर को अलग-अलग हिस्सों में बांटती हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला, दिल्ली, सिरसा और बीकानेर रेलवे लाइनों पर बना यह पुल बठिंडा के विभाजित हिस्सों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

पुराना पुल यातायात के लिए बन चुका था अनुपयुक्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पुल लगभग 35 वर्ष पुराना था और मौजूदा यातायात जरूरतों के अनुरूप नहीं था। केवल 23 फुट की संकरी चौड़ाई और अपर्याप्त सर्विस रोड के कारण स्कूल वैनों, व्यापारियों, एंबुलेंसों और भारी वाहनों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में मिट्टी के कटाव के कारण पुल पर गड्ढे पड़ जाते थे और कई बार इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ता था।

₹38.08 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया पुल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि नया मुल्तानिया आर.ओ.बी. ₹38.08 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसकी कुल लंबाई एक किलोमीटर से अधिक है और चौड़ाई 23 फुट से बढ़ाकर 34.5 फुट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुल के नीचे की जगह को आधुनिक खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें वॉकिंग ट्रैक, बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग एरिया, बास्केटबॉल कोर्ट और जिम जैसी सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 11 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था और इसे निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया है। आज इसे विधिवत रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया।

जनता नगर में नया रेलवे ओवरब्रिज बनेगा

एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बठिंडा–फिरोज़पुर रेलवे लाइन पर जनता नगर में बना अंडरब्रिज काफी संकरा है, जिससे रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। यह अंडरब्रिज बठिंडा–गोनियाना रोड और बादल घुद्दा रोड को जोड़ता है, लेकिन यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या स्थिति को और गंभीर बना देती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए ₹50.86 करोड़ की लागत से जनता नगर में नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित पुल की लंबाई 650 मीटर और चौड़ाई 31 फुट होगी। इसकी सर्विस रोड को 18 फुट से बढ़ाकर 33 फुट किया जाएगा। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

विकास के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा बठिंडा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल यातायात की समस्याओं को खत्म करेंगी, बल्कि लोगों का कीमती समय भी बचाएंगी और रोजमर्रा की परेशानियों से निजात दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि बठिंडा को राज्य में विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही।

समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार

अपनी सरकार के विकास दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, वहीं बेहतर परिणामों के लिए शिक्षकों के कौशल और दक्षता को भी निखारा जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार पूरे प्रदेश की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी फैसले जनता व संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही लिए जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल

Published

on

पंजाब के हिन्दू व्यापारियों के यहां मंगलवार को एक बार फिर ईडी की रेड पड़ने पर आम आदमी पार्टी और उसकी पंजाब सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब सरकार ने व्यापारियों को पंजाब के विकास की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही है। उधर, ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईडी पार्टी पंजाब के हिन्दू व्यापारियों पर ईडी की रेड कराकर उन्हें तंग कर रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी घबराए नहीं, पूरा पंजाब आपके साथ खड़ा है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ईडी पार्टी मंगलवार को एक बार फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि सुना है कि ईडी पार्टी पंजाब की बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी से गठबन्धन करने को बहुत बेचौन है, पर बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी उनको घास नहीं डाल रही है।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ईडी की रेड पर कहा कि पंजाब के हिंदू व्यापारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ईडी पार्टी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके हमारे व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। ऐसा करके वे राजनीतिक दबाव डालकर उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको पंजाबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने व्यापारियों के साथ खड़े हैं।

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरे द्वारा ‘ईडी पार्टी’ और बेअदबी पार्टी / चिट्टा पार्टी के खिलाफ बोलने पर इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? कांग्रेस खुलकर उनके बचाव में सामने आ गई है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों को ईडी रेड से बर्बाद कर दिया और युवाओं को परीक्षा घोटालों से, मोदी जी आप महान हैं। लेकिन देश को इनोवेशन इकोनॉमी चाहिए, ईडी इकोनॉमी नहीं। लच्छेदार भाषण और मीडिया मैनेजमेंट से अर्थव्यवस्था का सच ज्यादा दिन तक नहीं छिप सकता।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 26 साल में पहली बार एमएससीआई इमर्जिंग मर्केट्स इंडेक्स की टॉन 10 कंपनियों में से भारत की कंपनियां बाहर हो गई हैं। एमएससीआई इमरर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स दुनिया के सबसे बड़े निवेश सूचकांकों में से एक है। दुनिया भर के सैकड़ों अरब डॉलर के फंड इसी इंडेक्स को देखकर निवेश करते हैं। और दुनिया का पैसा कहां जा रहा है- एआई, सेमीकंडक्टर्स, फ्यूचर टेक्नोलॉजी, टीएसएमसी, एसके हाइनिक्स और मीडिया टेक जैसी कंपनियां आगे बढ़ रही हैं।

लेकिन भारत में नई सोच – नई तकनीक और नए उद्यमों को बढ़ावा देने की जगह एक अलग ही मॉडल चल रहा है। जो भी कंपनी आगे बढ़ती है, उसके यहाँ पहले ईडी की रेड कराओ, फिर पार्टी के लिए चंदा वसूलो। नतीजा – निवेश घट रहा है। नई नौकरियां कम पैदा हो रही हैं। अच्छी सैलरी वाली नौकरियों के अवसर सिमट रहे हैं।

Continue Reading

National

ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

Published

on

पश्चिम एशिया में Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य टकराव के चलते क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

Embassy of India in Tehran ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वहां मौजूद भारतीय स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

क्षेत्र में तनाव उस समय और बढ़ गया जब दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आईं। कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं।

इस संघर्ष का असर केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र पर पड़ रहा है। लाल सागर समेत महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, क्योंकि ये वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार दोनों देशों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील कर रहा है। कई विश्व नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तनाव और बढ़ता है तो इसके व्यापक प्रभाव पूरे क्षेत्र और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति केवल क्षेत्रीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि ऊर्जा आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकती है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब कूटनीतिक प्रयासों पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में तनाव कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading

National

जयपुर में 24 घंटे के लिए डिजिटल कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

Published

on

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यह प्रतिबंध बीती रात 12 बजे से लागू हो गया है और आज रात 12 बजे तक जारी रहेगा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के संवेदनशील इलाकों में 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें और भड़काऊ संदेश फैलाए जा सकते हैं, जिससे माहौल खराब होने का खतरा है। इसी को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

मोबाइल इंटरनेट के साथ-साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा SMS और MMS सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या गलत जानकारी के प्रसार को रोका जा सके।

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति गलत सूचना फैलाने, शांति भंग करने या जारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य रहने पर प्रतिबंध हटाने को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा।

Continue Reading

Trending