Sports
वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी, दुबई में 14 छक्के लगाकर बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी
वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi का जलवा अंडर-19 एशिया कप में भी जारी रहा. यूएई के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वैभव ने शानदार सेंचुरी लगाकर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 12 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्रांउड पर हुए मैच में 14 साल के वैभव ने महज 56 बॉल्स में सेंचुरी ठोंक दी. उनकी ताबड़तोड़ पारी के दम पर इंडिया अंडर-19 टीम ने 433 रनों का एक शानदार टोटल खड़ा कर दिया.
यूथ ODI में वैभव की दूसरी सेंचुुुरी
2025 में टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 9 चौके और 14 छक्के लगाए. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत थोड़ी संभलकर की. उन्होंने अपना खाता छठी बॉल पर अली असगर के खिलाफ चौका लगाकर खोला. बाएं हाथ के बैटर ने असगर के अगले ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया.
वैभव ने अहमद खुदादाद के खिलाफ छक्के के साथ 30 बॉल्स में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. सूर्यवंशी को 85 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला. उद्दीश सुरी की बॉल पर लॉन्ग ऑफ को क्लीयर करने की कोशिश में उन्हें कैच का मौका बना दिया था. लेकिन, कैच ड्रॉप हो गया. इसके बाद 56 बॉल्स में उन्होंने सिंगल के साथ सैकड़ा पूरा किया.
इसी साल, इंग्लैंड के खिलाफ आई सेंचुरी के बाद ये यूथ ODI में वैभव की दूसरी सेंचुरी है. वहीं, 2025 में वैभव की सभी फॉर्मेट में मिलाकर ये छठी सेंचुरी है. उनकी यूथ ODI में पहली डबल सेंचुरी पूरी हो सकती थी. लेकिन, उद्दीश सुरी के खिलाफ स्कूप करने की कोशिश में वो बोल्ड हो गए. हालांकि, तब तक उन्होंने 9 चौके और 14 छक्कों के दम पर 95 बॉल्स में 171 रन बना लिए थे.
पूरे साल टॉप फॉर्म में रहे हैं वैभव
सूर्यवंशी ने हाल में ही महाराष्ट्र के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने 57 बॉल्स में 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की थी. उस मैच में वैभव ने 61 बॉल्स में 108 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर ही बिहार ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए थे. इस साल वैभव टॉप फॉर्म में हैं. हाल ही में दोहा में हुए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी इंडिया ए के लिए वैभव ने कुछ शानदार पारियां खेली थीं.
इंडिया ए इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हार गया था. लेकिन, इसके बावजूद टूर्नामेंट में वैभव ने 239 रन बना दिए थे. इसमें यूएई के खिलाफ 32 बॉल्स पर सेंचुरी शामिल है. वैभव ने टूर्नामेंट में 59.75 के औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे.
महज 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू करने वाले वैभव अपने डेब्यू IPL सीजन से ही हर क्रिकेट फैन की जुबान पर चढ़ गए हैं. अपने पहले ही सीजन में वैभव ने 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 बॉल्स में 101 रन की पारी भी शामिल है. ये IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. हालांकि, वो इस पारी के साथ IPL में सेंचुरी लगाने वाले सबसे यंग बैटर बन गए थे.
Sports
IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा।
इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए चार टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।
अर्शदीप की वापसी हो सकती है
जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनके वर्कलोड और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है। अर्शदीप को तीसरे मैच में रेस्ट दिया गया था।
टी-20 में भारत का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।
सूर्यकुमार यादव सीरीज के टॉप स्कोरर
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा 2 और ईशान किशन 1 फिफ्टी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।
जैकब डफी न्यूजीलैंड के टॉप बॉलर
न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट ले चुके हैं।
हाई स्कोरिंग है पिच
विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस और रफ्तार मिलती है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। वहीं, ओस पड़ने की वजह से टारगेट का पीछा करना आसान हो जाता है। इस स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 खेले गए। 3 में चेज करने वाली और 1 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का बेस्ट स्कोर 209 रन है, जो भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
बारिश की संभावना नहीं
विशाखापट्टनम में बुधवार को टेम्परेचर 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम , मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।
Sports
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत:अमेरिका को 6 विकेट से हराया
IND U19 vs USA U19 World Cup 2026 : आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत ने अमेरिका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया. बारिश के कारण मुकाबले में रुकावट जरूर आई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य और समझदारी से खेलते हुए जीत हासिल की. यह जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाली रही. अंडर 19 टीम ने दिखा दिया कि वह दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. यह मुकाबला युवाओं के लिए एक बेहतरीन सीख और अनुभव साबित हुआ.
अमेरिका की कमजोर बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम सिर्फ 35.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट सिर्फ 1 रन पर गिर गया. इसके बाद भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके. कुछ छोटी साझेदारियां जरूर हुईं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नितीश सुदिनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए और थोड़ी उम्मीद जगाई. भारत की ओर से हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए. उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और अमेरिका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.
भारतीय पारी की मुश्किल शुरुआत
107 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम को 12 रन पर पहला झटका लगा और जल्दी ही दो और विकेट गिर गए. कुछ ही ओवरों में भारत के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इसी दौरान बारिश ने खेल रोक दिया, जिससे मैच और भी रोमांचक हो गया. बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 37 ओवर में 96 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. दोबारा खेल शुरू होने पर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था. शुरुआती विकेट गिरने से मैच रोमांचक बन गया और अमेरिका को वापसी की उम्मीद नजर आने लगी.
अभिज्ञान और विहान की जोड़ी ने किया कमाल
जब भारत का स्कोर 25 रन पर 3 विकेट था, तब अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला. दोनों ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और बिना जल्दबाजी के रन बनाए. चौथे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 45 रनों की अहम साझेदारी हुई. विहान ने 18 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी, जबकि अभिज्ञान ने जिम्मेदारी संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया. इस साझेदारी ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि दबाव में भी शांत दिमाग से खेलना कितना जरूरी होता है.
अभिज्ञान की शानदार पारी से मिली जीत
इसके बाद अभिज्ञान कुंडू ने कनिष्क चौहान के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 29 रनों की साझेदारी हुई. अभिज्ञान ने 41 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनकी पारी आत्मविश्वास और धैर्य का शानदार उदाहरण रही. कनिष्क ने भी 10 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. अमेरिका की ओर से कुछ गेंदबाजों ने विकेट जरूर लिए, लेकिन वे भारत को जीत से नहीं रोक सके. इस तरह भारत ने अपना पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया.
Sports
14 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे U19 टीम की कप्तानी, वर्ल्ड कप से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी!
14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे. उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का दायित्व सौंपा गया है. हालांकि, अगले महीने होने वाले U19 वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ही टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) उनके डिप्टी होंगे. लेकिन, दोनों इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं. इसलिए बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वैभव की अगुवाई में टीम को भेजने का फैसला किया है. BCCI ने 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका टूर और U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान किया.
भारत की युवा टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 3 जनवरी से शुरू होगा. इसमें 3 वनडे खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय U19 टीम 15 जनवरी से जिंबाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड कप का अभियान 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ शुरू करना है. उनका दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.
आयुष और विहान हैं चोटिल
BCCI ने टीम अनाउंसमेंट के दौरान बताया कि युवा टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की कलाई में चोट लगी है. दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. ये दोनों रिहैब के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. फिर ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए U19 टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.
5 बार की चैंपियन है भारतीय टीम
वहीं, ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो, इस बार कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला हरारे में होगा. भारतीय टीम ने ये टूर्नामेंट 5 बार जीता है. अंतिम बार भारतीय टीम 2022 में चैंपियन बनी थी. इससे पहले, 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी टीम ये खिताब जीत चुकी है. इस बार भारतीय ग्रुप-B में है. इस ग्रुप में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश भी शामिल है.
U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो, ये साल उनके लिए बहुत खास रहा है. यूथ ODI में उन्होंने इस साल 12 मुकाबलों में 690 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. हाल ही में खत्म हुए U19 एशिया कप में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने यूएई के खिलाफ 171 रनों की दमदार पारी के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था. हालांकि, वो इस फॉर्म को आगे बरकरार नहीं रख सके. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम रनर्स अप रही थी. फाइनल में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़