Connect with us

National

BBMB में Punjab के युवाओं के लिए बनेगा separate Cadre: Cabinet Meeting में लिए गए कई अहम फैसले

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सोमवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इनमें सबसे बड़ा फैसला भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में पंजाब के युवाओं के लिए अलग काडर (Separate Cadre) बनाने का है। सरकार का कहना है कि इससे पंजाब के नौजवानों को नयी नौकरियों के ज़्यादा मौके मिलेंगे और BBMB में पंजाब की हिस्सेदारी मजबूत होगी।

BBMB में अब पंजाब के युवाओं को होगा सीधा फायदा

अब तक BBMB में ज्यादातर पोस्टें इरीगेशन, PSPCL और दूसरे विभागों से आए अफ़सरों की डैप्यूटेशन पर भर दी जाती थीं। इससे कई पंजाब कोटे की पोस्टें खाली भी रह जाती थीं।

लेकिन अब कैबिनेट ने फैसला लिया है कि:

  • BBMB के लिए अलग कैडर बनाया जाएगा,
  • जिसमें करीब 2458–3000 तक नई पोस्टों को भरा जाएगा,
  • और इन पर पंजाब के युवा सीधी भर्ती के ज़रिए आ सकेंगे।

सरकार का कहना है कि यह कदम इसलिए ज़रूरी था क्योंकि पंजाब की हिस्सेदारी BBMB में लगातार कम होती जा रही थी और कई पद देरी से या बिल्कुल नहीं भरते थे।

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा कदम: 311 नर्सों की भर्ती

कैबिनेट ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में 311 नई नर्सों की भर्ती को मंजूरी दी है। इससे अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी और लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी।

CHC डोराहा में 51 नई पोस्टें

डोराहा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भी 51 नई पोस्टें बनाई गई हैं, जिनमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और टेक्निकल स्टाफ शामिल हैं।

यह फैसला इलाके की हैल्थ सर्विसेज को सुधारने के लिए लिया गया है।

डेंटल कॉलेज स्टाफ की रिटायरमेंट उम्र बढ़ी

राज्य के डेंटल मेडिकल कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ की रिटायरमेंट एज बढ़ाकर 62 से 65 साल कर दी गई है।

इससे अनुभवी डॉक्टर और प्रोफेसर कुछ और साल स्टूडेंट्स को पढ़ा सकेंगे और कॉलेजों में टीचिंग संबंधित कमी दूर होगी।

CDPO की 16 पोस्टों को फिर से सक्रिय किया गया

कैबिनेट ने चाइल्ड डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) की 16 पोस्टें री-जनरेट की हैं। इन पोस्टों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
इससे महिलाओं और बच्चों से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट और तेज़ी से ज़मीन पर उतारे जा सकेंगे।

मालेरकोटला में नई पोस्टों को हरी झंडी

  • खेल विभाग की 3 नई पोस्टें
  • सहकारी विभाग (Cooperative Department) में Registrar, Deputy Registrar और Inspector की कुल 11 पोस्टें

इन सबको मंजूरी दी गई है।

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए नियम बनेंगे

समाजिक सुरक्षा विभाग को ट्रांसजेंडर समाज के लिए नए नियम तैयार करने की ज़िम्मेदारी दी गई है, ताकि उन्हें सरकारी सुविधाएँ और अधिकार देने में आसानी हो।

गरीब बच्चियों के लिए बड़ी पहल: 53 करोड़ की sanitary pads योजना

सरकार ने 53 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है, जिसमें
आंगनवाड़ी वर्कर गरीब परिवारों की बच्चियों तक Sanitary Pads पहुँचाएँगी।

इससे menstrual hygiene से जुड़े मुद्दों पर काफी सुधार होगा।

24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में स्पेशल सेशन

कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक फैसला लेकर बताया कि
24 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में एक स्पेशल सेशन होगा।

यह सेशन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित होगा।

  • इस दिन कोई जनरल इजलास नहीं होगा
  • सिर्फ गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा होगी

यह पहला मौका होगा जब पंजाब विधानसभा का सेशन विधानसभा भवन से बाहर होगा।

नतीजा: पंजाब के युवाओं और जनता को सीधा लाभ

इन फैसलों से:

  • BBMB में बड़े पैमाने पर नौकरियाँ खुलेंगी
  • पंजाब की हिस्सेदारी BBMB में मजबूत होगी
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
  • डेंटल कॉलेजों में अनुभवशाली स्टाफ की उपलब्धता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय को नई पहचान
  • गरीब बच्चियों में menstrual hygiene बढ़ेगी
  • एक ऐतिहासिक स्पेशल सेशन गुरु तेग बहादुर जी की याद में आयोजित होगा
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Chandigarh

पंजाब में Universal Healthcare Model बना मिसाल, हर परिवार को बिना शर्त 10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा!

Published

on

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐसा मॉडल पेश किया है, जो देश की पारंपरिक योजनाओं से अलग और ज्यादा व्यापक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब राज्य के हर परिवार को बिना किसी शर्त के 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। बढ़ते इलाज के खर्च के बीच यह योजना लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

जहां केंद्र सरकार की Ayushman Bharat योजना सीमित पात्रता और 5 लाख रुपये तक के कवर तक ही सीमित है, वहीं पंजाब का यह मॉडल हर निवासी को कवर करता है, चाहे उसकी आय कुछ भी हो। यही कारण है कि इसे Universal Healthcare Model के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें इलाज का अधिकार किसी सूची या शर्त पर नहीं बल्कि जरूरत के आधार पर तय होता है।

वित्तीय दृष्टि से भी पंजाब का यह मॉडल काफी मजबूत माना जा रहा है। केंद्र सरकार जहां 140 करोड़ आबादी के लिए 9,500 करोड़ रुपये का बजट रखती है, वहीं पंजाब सरकार करीब 3 करोड़ लोगों के लिए 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस हिसाब से प्रति व्यक्ति निवेश कई गुना ज्यादा है, जो राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को साफ तौर पर दर्शाता है।

इस योजना के तहत करीब 65 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मरीज 2,300 से अधिक इलाज पैकेजों के जरिए दिल की बीमारी, कैंसर, किडनी से जुड़ी समस्याएं, एक्सीडेंट केस और अन्य गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए 900 से अधिक अस्पतालों का नेटवर्क तैयार किया गया है, जहां कैशलेस सुविधा उपलब्ध है।

योजना का एक बड़ा फायदा इसकी आसान प्रक्रिया भी है। जहां अन्य योजनाओं में पात्रता साबित करने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है, वहीं पंजाब में लोग सिर्फ आधार कार्ड या वोटर आईडी के जरिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए सेवा केंद्रों और Common Service Centers के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। साथ ही, गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इस योजना का असर जमीनी स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। कई ऐसे परिवार, जो पहले इलाज के खर्च के कारण परेशान रहते थे, अब बिना किसी आर्थिक दबाव के इलाज करवा पा रहे हैं। यह मॉडल न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बना रहा है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर करने में मदद कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि एक सोच में बदलाव है, जहां स्वास्थ्य सेवा को अधिकार के रूप में देखा जा रहा है। उनका कहना है कि पंजाब सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो।

कुल मिलाकर, पंजाब का यह यूनिवर्सल हेल्थकेयर मॉडल देश के लिए एक नई दिशा दिखाता है, जहां स्वास्थ्य सेवाएं सीमित नहीं बल्कि सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Continue Reading

Blog

O.T.S स्कीम को मिला जोरदार समर्थन: 111.16 करोड़ की वसूली, 31 मार्च के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वैट बकाये के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान (OTS) स्कीम को व्यापारियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस योजना के तहत अब तक करीब 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कुल 298.39 करोड़ रुपये के बकाये शामिल हैं। इनमें से सरकार 111.16 करोड़ रुपये की वसूली भी कर चुकी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह स्कीम पुराने टैक्स बोझ को खत्म करने और राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ जैसे प्रमुख जिलों से इस योजना को अच्छा समर्थन मिला है, जो यह दर्शाता है कि कारोबारियों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत योजना 31 मार्च 2026 तक ही लागू है। इसके बाद सरकार सख्त रुख अपनाएगी और बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इसके लिए पहले ही करीब 8,000 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अंतिम मौके का लाभ उठाएं और अपने लंबित वैट बकाये का निपटान कर लें। उन्होंने कहा कि OTS स्कीम के तहत ब्याज और जुर्माने में बड़ी छूट दी जा रही है, जिससे व्यापारियों को राहत मिल रही है और वे अपने वित्तीय रिकॉर्ड को साफ कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा खत्म होने के बाद सरकार का मौजूदा रियायती रुख समाप्त हो जाएगा और बिना किसी छूट के सख्त वसूली प्रक्रिया लागू की जाएगी। ऐसे मामलों में सामान्य कानूनी जांच और कार्रवाई की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को मिला समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि मुकदमेबाजी को कम करना और व्यापारियों को नई शुरुआत का अवसर देना भी है।

Continue Reading

Trending