Punjab
24 घंटे में Pakistani Drone की भारतीय सीमा में 2 बार दस्तक, सर्च अभियान जारी
तरनतारन: भारतीय क्षेत्र में Pakistani Drone की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटे में पाक ड्रोन ने सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में 2 बार दस्तक दी। तरनतारन जिले के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा का सैक्टर-बी. में रात 10.06 बजे पर ओ.पी.-1 के पिल्लर नंबर 139/20 से पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनी दी जिसके बाद सीमा पर तैनात बी.एस.एफ. की 103 बटालियन हरकत में आई। इसी बीच कुछ मिनटों के बाद ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मंडराते हुए पाकिस्तान लौट गया।
इसी रात करीब 10 बजे भारत-पाकिस्तान सीमा पर बी.यू.पी. धर्मा नंबर-137/28 से पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनाई दी। बी.एस.एफ. जवानों की सतर्कता के बाद दोनों की आवाज सुनाई देना बंद हो गई। वहीं डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह के अनुसार खालड़ा थाना पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा आज सुबह संदिग्ध इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया गया।
Punjab
मंत्री अमन अरोड़ा ने सिरोपा भेंट कर पार्टी में किया स्वागत
पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन महासचिव कुंवर उदय सिंह राठौर अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कुंवर उदय सिंह राठौर को सिरोपा भेंट कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
कुंवर उदय सिंह राठौर लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, सोशल मीडिया सेल पंजाब के चेयरमैन और मालवा जोन के सचिव इंचार्ज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राठौर के ‘आप’ में शामिल होने से खासकर मालवा क्षेत्र में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उनके साथ कई सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को नुकसान और ‘आप’ को लाभ होने की संभावना जताई जा रही है।
इस अवसर पर मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और पंजाब के विकास को लेकर किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए जा रहे हैं, जिसके कारण लोगों का भरोसा ‘आप’ पर लगातार बढ़ रहा है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि कुंवर उदय सिंह राठौर जैसे अनुभवी और जमीनी नेता के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राठौर अपने अनुभव और जनसंपर्क के दम पर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के मिशन में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी में मेहनती और ईमानदार लोगों को पूरा सम्मान दिया जाता है और पार्टी हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर देती है। आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में और भी कई बड़े चेहरे ‘आप’ का दामन थाम सकते हैं।
Punjab
CM मान की ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, बठिंडा से हुई शुरुआत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुक्राना यात्रा’ आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। यह यात्रा बेअदबी के खिलाफ बनाए गए सख्त कानून के लिए पंजाबवासियों का धन्यवाद करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। तीसरे दिन की शुरुआत बठिंडा से हुई, जहां सुबह करीब 10 बजे यात्रा ‘थ्री कॉर्नर्स’ से रवाना हुई।
इस दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों और ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान और एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक यात्रा के पूरे रूट का ट्रैफिक प्लान पहले ही जारी कर दिया गया था ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बठिंडा में यात्रा ‘थ्री कॉर्नर्स’ से अमरीक सिंह रोड, गोल डिग्गी, हनुमान चौक, बस स्टैंड, कोटशमीर और भागीवंदर होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा तलवंडी साबो के लिए रवाना हुई। तलवंडी साबो में मुख्यमंत्री भगवंत मान तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकेंगे और अरदास करेंगे।
इसके बाद शुक्राना यात्रा सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मान विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य बेअदबी के खिलाफ बने नए कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना और सरकार के फैसलों के लिए जनता का धन्यवाद करना है।
शाम को मुख्यमंत्री सुनाम स्थित गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब भी जाएंगे। इसके बाद यात्रा कुछ समय के लिए संगरूर में रुकेगी और फिर वहां से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह ‘शुक्राना यात्रा’ 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई थी और लगातार पंजाब के अलग-अलग इलाकों में निकाली जा रही है।
Punjab
Punjab में निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर PSPCL सख्त, लगेगा जुर्माना
पंजाब में बढ़ती बिजली मांग के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने निर्धारित लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड से 10 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत करता है, तो उसे 7 दिनों के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा।
PSPCL के मुताबिक, तय सीमा से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं पर जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता तीसरी बार भी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करते हुए FIR भी दर्ज की जा सकती है।
कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि लगातार निर्धारित सीमा से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर समय रहते कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व नुकसान रोकने के लिए PSPCL ने सप्लाई कोड 2024 में संशोधन किया है। इसके तहत सभी मुख्य अभियंताओं को नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |