Connect with us

Punjab

Punjab में Education में बड़ा Transformation: Teachers Finland जाएंगे Training के लिए, ₹400 Crore से Upgrade होंगी Labs और लगेंगे Interactive Panels

Published

on

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एलान किया है कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का तीसरा बैच जल्द ही फिनलैंड भेजा जाएगा, ताकि उन्हें दुनिया की बेहतरीन शिक्षा पद्धतियों की ट्रेनिंग दी जा सके। उन्होंने साफ कहा कि चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा, जिससे सबसे योग्य शिक्षक ही इस ट्रेनिंग में शामिल हो पाएंगे।

₹400 करोड़ से कंप्यूटर लैब अपग्रेडेशन

सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी तकनीक और डिजिटल शिक्षा में किसी से पीछे न रहें। इसके लिए ₹400 करोड़ की लागत से सरकारी स्कूलों की कंप्यूटर लैब्स को अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। नई तकनीक से लैस ये लैब्स छात्रों को पढ़ाई में मदद करेंगी और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर खड़ा करेंगी।

सभी स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल

पढ़ाई को और ज्यादा रोचक और आधुनिक बनाने के लिए सरकार अब इंटरएक्टिव पैनल (smart boards) लगाने जा रही है। इससे बच्चों को डिजिटल क्लासरूम का अनुभव मिलेगा, जिससे पढ़ाई आसान और मज़ेदार हो जाएगी।

शिक्षकों से संवादकार्यक्रम

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने संगरूर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में शिक्षकों से संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों से मुलाकात कर उनके सुझाव और फीडबैक लिए। उनका कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों के ढांचे में सुधार के लिए शिक्षकों के सुझाव बेहद जरूरी हैं।

पिछली सरकारों पर निशाना

बैंस ने इस मौके पर पिछली सरकारों को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, “पहले की सरकारें सिर्फ ट्रांसफर’ और ‘टेंडर’ जैसे मामलों में उलझी रहीं। इन गलत नीतियों की वजह से शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा। हमारी सरकार ने इस सिस्टम को बदलने का काम किया है और अब फोकस टीचर्स और स्टूडेंट्स की बेहतरी पर है।”

शिक्षकों की अहम भूमिका

मंत्री ने साफ कहा कि पंजाब को देश की सबसे बेहतरीन शिक्षा प्रणाली बनाने में शिक्षकों की मेहनत और उनके सुझावों की सबसे बड़ी भूमिका होगी। सरकार ने हर शिक्षक संगठन की बात को गंभीरता से सुना है और किसी के साथ पक्षपात नहीं किया है।

कुल मिलाकर, पंजाब सरकार का विज़न साफ है – सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाना, बच्चों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की पढ़ाई देना और शिक्षकों को दुनिया के बेहतरीन ट्रेनिंग प्रोग्राम्स से जोड़ना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कल खातों में आएगी 3 महीने की राशि, जानें किसे मिलेगा लाभ

Published

on

पंजाब की महिलाओं का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए वादे के अनुसार 1 जुलाई से महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि भेजना शुरू किया जाएगा। महिलाओं को ‘मातृ-पुत्री सम्मान योजना’ के तहत तीन महीने की राशि एक साथ मिलने की तैयारी है।

सरकार के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये, जबकि सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चूंकि योजना को 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना गया है, इसलिए पहली किस्त में अप्रैल, मई और जून यानी तीन महीने की राशि एक साथ लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि महिलाओं का पंजीकरण चाहे किसी भी समय हुआ हो, योजना का लाभ 1 अप्रैल से ही लागू माना जाएगा। ऐसे में पहली बार मिलने वाली राशि तीन माह की एकमुश्त किस्त के रूप में जारी की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री ने पहले बताया था कि योजना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब इसे लागू किया जा रहा है।

इस योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) जैसे आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

सरकार का दावा है कि इस योजना से राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और चुनाव के दौरान किया गया वादा भी पूरा होगा।

Continue Reading

Punjab

पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, चयन के लिए आज UPSC की अहम बैठक

Published

on

पंजाब को जल्द ही स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिलने की संभावना है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज पंजाब के नए डीजीपी के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा। इस बैठक में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद तीन अधिकारियों के नाम पंजाब सरकार को भेजे जाएंगे। इन्हीं तीन नामों में से राज्य सरकार एक अधिकारी को स्थायी डीजीपी नियुक्त करेगी।

यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अपनाई जा रही है। अदालत के आदेश के अनुसार राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति UPSC द्वारा तैयार किए गए पैनल में शामिल अधिकारियों में से ही की जाती है।

फिलहाल गौरव यादव जुलाई 2022 से पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंजाब सरकार ने डीजीपी पद के लिए पात्र 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे थे।

वरिष्ठता सूची में डॉ. शरद सत्य चौहान, हरप्रीत सिंह सिद्धू, गौरव यादव और कुलदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यदि UPSC वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर तीन अधिकारियों का पैनल तैयार करती है, तो गौरव यादव का नाम भी इसमें शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उनके दोबारा स्थायी डीजीपी बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

UPSC की चयन समिति में UPSC के अध्यक्ष, केंद्रीय गृह सचिव या उनके नामित वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख (जो किसी राज्य कैडर से न हों), पंजाब के मुख्य सचिव और राज्य के वर्तमान डीजीपी सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

अब सभी की नजरें आज होने वाली UPSC की बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इसी बैठक के बाद पंजाब को नया स्थायी डीजीपी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Continue Reading

Punjab

जालंधर में आप ने अकाली दल और भाजपा को दिया बड़ा राजनीतिक झटका, कई दिग्गज नेता पार्टी में शामिल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर में अकाली दल और भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। जालंधर कैंट इलाके में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले कई बड़े और जमीनी नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने इन सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मुख्य मकसद पंजाब का सर्वपक्षीय विकास और आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों से खुश है, यही वजह है कि राज्य के कोने-कोने से सम्मानित और अनुभवी नेता लगातार आप का हिस्सा बन रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सहयोग से जालंधर इलाके में विकास के कामों को और गति मिलेगी।

आम आदमी पार्टी की मेंबरशिप लेने वाले खास नेताओं में मुख्य रूप से शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान कैंट और सरपंच लवप्रीत, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी, और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन और पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी शामिल हैं। उनके साथ भाजपा ज़िला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, ज़िला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी और अमरजीत भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने एक आवाज़ में कहा कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाज़ी और जनविरोधी व्यवहार से निराश हैं। वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के साफ़-सुथरे और लोगों के लिए काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी को मज़बूत करने और सरकार की भलाई की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे।

Continue Reading

Trending