Connect with us

Punjab

Dhuri से BJP नेताओं को CM Bhagwant Mann की चेतावनी – “Punjab के development में अड़चनें डालना बंद करें”

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने गृह क्षेत्र धुरी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। रविवार को उन्होंने बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि सस्ती राजनीति और अड़चनों के जरिए राज्य के विकास कार्यों को रोकने की कोशिशें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”

सीएम मान संतन धर्मशाला, धुरी (संगरूर ज़िला) में विकास कार्यों के लिए ₹3.07 करोड़ के चेक सौंपने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार धुरी में एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने जा रही है, जिसकी मंज़ूरी रेलवे मंत्रालय से मिल चुकी है, लेकिन कुछ “राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले नेता” इस प्रोजेक्ट को शुरू होने से पहले ही रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

ओवरब्रिज को लेकर केंद्र से टकराव

सीएम मान ने बताया कि इस ROB प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹54.74 करोड़ है। उन्होंने कहा, ओवरब्रिज बन जाने के बाद रेलवे फाटक को बंद किया जाएगा, जिससे नीचे की मार्केट प्रभावित हो सकती है। हमने केंद्र से अनुरोध किया था कि नीचे का फाटक खुला रहे ताकि बाज़ार का कामकाज चलता रहे, लेकिन रेलवे मंत्रालय ने इसे नियमों के खिलाफ बताया। इसलिए अब राज्य सरकार ने तय किया है कि इस पूरे प्रोजेक्ट को अपने खर्चे पर ही पूरा करेगी।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक सीनियर भाजपा नेता ने धुरी जाकर बयान दिया, जिससे इस प्रोजेक्ट को रुकवाने की कोशिश की गई। मान ने कहा, ऐसी नौटंकियां अब नहीं चलेंगी। पंजाब की समझदार जनता इन नेताओं को सबक सिखाएगी।”

गौरतलब है कि केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कुछ हफ्ते पहले धुरी में कहा था कि यह प्रोजेक्ट पहले से ही रेल मंत्रालय द्वारा पास किया जा चुका है और मुख्यमंत्री केवल झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।”

मान ने जवाब में कहा कि वे खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संपर्क में हैं और काम की परमिशन मिलने के बाद जल्द ही प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी जाएगी।

धुरी को मिलेंगी कई और सौगातें

सीएम मान ने घोषणा की कि धुरी में जल्द ही एक आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम और UPSC कोचिंग सेंटर बनाया जाएगा। यह कोचिंग सेंटर पंजाब में बनने वाले आठ सेंटरों में से एक होगा। साथ ही, संगरूर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार नई इंडस्ट्री शुरू करने और मौजूदा इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। Sadak Suraksha Force जैसे रोड सेफ्टी प्रोग्राम और मुख्यमंत्री सेहत योजना जैसे हेल्थ स्कीमों को भी उन्होंने राज्य की बड़ी उपलब्धियां बताया। इस योजना के तहत एक परिवार को सालाना ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है।

धान की खरीद 15 दिन पहले शुरू करने की मांग

पंजाब में धान की बुआई को लेकर मान ने केंद्र से अपील की है कि धान की सरकारी खरीद 15 दिन पहले यानी 15 सितंबर से शुरू की जाए, ताकि किसान समय पर मंडियों में बिना नमी वाला अनाज बेच सकें और खरीद प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए।

धुरी को मिला आधुनिक पब्लिक लाइब्रेरी का तोहफा

रविवार को सीएम मान ने धुरी में ₹1.59 करोड़ की लागत से बनी नई पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। दो मंज़िला इस बिल्डिंग का कुल कवर एरिया 3,710 स्क्वेयर फीट है और इसमें WiFi, सोलर पावर और डिजिटल सुविधाएं मौजूद हैं।

मान ने बताया कि इस लाइब्रेरी में मौजूदा साहित्य और कोर्स से जुड़ी वर्ल्ड-क्लास किताबें उपलब्ध हैं जो युवाओं को एक समृद्ध और आधुनिक लर्निंग एक्सपीरियंस देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडर्न लाइब्रेरी बनाई जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, साक्षरता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

मुख्य बातें संक्षेप में:

  • भाजपा नेताओं को चेतावनी: “विकास कार्यों में रुकावटें डालना बंद करें”
  • धुरी में ROB प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार देगी पूरा फंड
  • धुरी को मिलेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, UPSC कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज
  • लाइब्रेरी उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस
  • मुख्यमंत्री सेहत योजना, सड़क सुरक्षा बल और नई इंडस्ट्रीज़ को मिलेगा बढ़ावा
  • धान खरीद 15 दिन पहले शुरू करने की मांग

यह सब घोषणाएं पंजाब के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Blog

नशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सीमा पार Drug Module का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार!

Published

on

पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एएनटीएफ (ANTF) और बीएसएफ (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को बेनकाब किया गया।

इस ऑपरेशन के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.5 किलोग्राम हेरोइन, करीब 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क के जरिए ड्रग्स को भारत में लाकर आगे सप्लाई किया जाता था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending