Punjab
Punjab Assembly session में केंद्र सरकार पर CM मान का हमला, उठाया पानी का मुद्दा
पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन सुबह 10 बजे शुरू हो गया है। कार्यवाही के दूसरे दिन शुरू होते ही कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। आज दूसरे दिन धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर महत्वपूर्ण बिल सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे। वहीं डेमों की सुरक्षा से CISF को हटाने संबंधी 5 बिल किए जाएंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, बीबीएमबी से बहस चल रही है। उन्होंने कहा कि, पिछली दिनों ऑल पार्टी मीटिंग हुई थी। सभी नेताओं ने सहमति से कहा था कि, इस मुद्दे पर आपके साथ हैं। वहीं 2 दिन पहले दिल्ली में एसवाईएल की मीटिंग हुई, जोकि लगातार 3 घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि, अफसर 1955 से प्रेजेंटेशन देना शुरू कर देते हैं और हम तो 1975 का मॉडल हैं। लॉ के मुताबिक, 25 साल बाद समझौते रिव्यू होते है। ये कब हुए हैं। सीमान ने कहा कि नदियों का हिसाब 21 मई से 21 मई तक चलता है। हर महीने बीबीएमबी की मीटिंग होती है।
उठाया पानी का मुद्दा
पंजाब पिछले 5 महीने से पत्र लिख रही है, लेकिन हरियाणा सरकार कोई गौर ही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाए करते हैं। अगर हमारे पास नहीं है तो हम हरियाणा को कहां से पानी दें। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए बीबीएमबी, पठानकोट हमले और नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केंद्र से कह कर आया हूं कि अब ट्रंप के कहने पर कोई समझौता बहाल न हो। क्योंकि अगर पंजाब से 23 एमएएफ पानी जाएगा तो नहर भी बनानी पड़ेगी और अगर नहर हमारी जमीन से जाएगी, तो हमें उसका पानी भी चाहिए। ऐसा नहीं होगा कि हमारी जमीन से नहर निकले और हमारी बकरी भी पानी न पी पाए।
सीएम मान ने BBMB को करारा जवाब देते हुए कहा कि इसका 60 प्रतिशत खर्च पंजाब देता है, फिर भी यह हमारे खिलाफ अदालत में जाता है। “जो वकील हमारे खिलाफ अदालत में खड़ा होता है, उसके खर्च का 60 प्रतिशत भी पंजाब ही देता है। उन्होंने कहा कि जब पठानकोट हमला हुआ तो कांग्रेस की सरकार पंजाब में थी। ढाई महीने के बाद साढ़े 7 करोड़ का बिल केंद्र ने भेज दिया और कहा आपको पैरामिलिट्री दी है। उस समय कांग्रेस वाले नहीं बल्कि मैं केंद्रीय रक्षामंत्री के पास गया था और कहा था कि, सेना में लड़के हमारे हैं और हमें पैरा मिलिट्री रेंट पर मिलेगी। क्या हम मरने के लिए रखे हुए हैं, झगड़ा कहीं और होता है तो हमला कहीं।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सीएम मान ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब देश को 180 लाख मीट्रिक टन अनाज देता है। क्या हमें केंद्र सरकार से पूछने का हक नहीं है कि, हमारी पॉलिसी क्या है और जब पाकिस्तान का हमला हुआ तो हमारे साथ कितने देश खड़े थे। पानी के मुद्दे को लेकर सीएम मान ने कहा कि, आप रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा सकते हैं तो दोनों राज्यों पंजाब और हरियाणा का मामला क्यों नहीं सुलझा रहें। यहां पर सीवरेज के ढक्कन पूरे नहीं हैं और बातें चंद्रयान की करते हैं।
सीएम मान कहा कि जिनके घरों तक नहरें खत्म हों और जिनकी टूटियां सोने की हैं उन्हें भला पानी का महत्व क्या पता। वहीं सीएम मान ने पान के चल रहे विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा तो रिश्तेदार हैं और इनका पानी भी एक जैसा है। फिर चाहे सैंपल ले लें दोनों राज्यों का पानी एक जैसा है। उन्होंने दो टूक कहा कि, न हमारे पास पानी है और हम किसी को देंगे। भाई कन्हैया के वारिस हैं, दुश्मन को भी पानी पिला देते हैं और पड़ोस राज्य तो फिर भी हमारा भाई है। वहीं इस दौरान सीएम मान ने डैमों की सुरक्षा के लिए CRPF की तैनाती हटाने के लिए कहा। दिलजीत की फिल्म को लेकर सीएम मान ने कहा की शूटिंग पहलगाम आतंकी हमले से पहले हुई थी। फिल्म में पाकिस्तान कलाकार होने के चलते अब फिल्म नहीं लगने दे रहे है। पहले सरदार जी कहते हैं और फिर गद्दार कहते हो। उन्होंने पीएम मोदी तो खुद बिरयानी खाने पाकिस्तान चले जाते है।
Punjab
पंजाब में 2 IAS अधिकारी सस्पेंड:आंगनबाड़ी वर्करों के लिए स्मार्टफोन खरीदने में देरी पर एक्शन, चार की ट्रांसफर
पंजाब सरकार ने शनिवार को 2 IAS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन खरीदने में देरी के मामले में यह एक्शन हुआ है। यह मामला काफी पुराना है। हालांकि आर्डर में वजह साफ नहीं की गई है। इसके साथ एक अतिरिक्त मुख्य सचिव और एक संयुक्त सचिव का तबादला कर दिया। जबकि कुछ 4 अधिकारियों की टांसर्फर की गई।
उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और सूचना प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव और पंजाब इन्फोटेक के प्रबंध निदेशक जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए दोनों अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित राज्य मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। वहीं, इस दौरान 2001 बैच के आईएएस अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को आखिरकार आज तैनाती दे दी गई है। उन्हें उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और सामाजिक सुरक्षा विभाग का प्रमुख बनाया गया है। यह दोनों पद कमल किशोर व विकास प्रताप के पास थे। गुरकीरत पिछले करीब 11 महीनों से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। जबकि पंजाब इन्फोटेक के एमडी का अतिरिक्त प्रभार एसएस बराड़ को सौंपा गया है। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा विभाग के विकास प्रताप और संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा को भी हटा दिया गया है। विकास प्रताप को फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है, जबकि आनंद सागर शर्मा को गुरदासपुर का अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह 1998 बैच के आईएएस अधिकारी एस करूणा राजू को प्रमुख रेसिडेंट कमिश्नर पंजाब भवन नई दिल्ली तैनात किया गया है।
अधिकारियों को सस्पेंड करने के ऑर्डर…


Punjab
Operation Prahar: पंजाब पुलिस शुरू करेगी ऑपरेशन प्रहार 2.0, 72 घंटे और 12 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा
पंजाब पुलिस कल (9 फरवरी) सुबह 8 बजे से ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू करेगी। यह ऑपरेशन 72 घंटे तक चलेगा। सीनियर अधिकारियों को जिले अलॉट किए गए हैं। ऑपरेशन को लेकर पूरी एसओपी बनाई गई। 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे।
डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब को गैंगस्टर व क्राइम फ्री करना है। जो गैंगस्टर बाहर बैठे हैं, उन्हें वापस लाने के लिए प्रोसेस केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू हो गया। वहीं, अब सीनियर अधिकारियों की परफॉर्मेंस को रिव्यू किया जाएगा।
इससे पहले ऑपरेशन प्रहार का फेज-1 20 जनवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन हुईं। 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
हाई लेवल मीटिंग में स्ट्रेटजी बनी
डीजीपी ने कहा कि जो भी क्राइम पंजाब में करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसको लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी मौजूद रहे, जिन्हें जिले अलॉट किए गए हैं। वह फील्ड में मौजूद रहेंगे।
12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे
उन्होंने कहा कि वांटेड क्रिमिनल को लेकर यह ऑपरेशन है। इनकी लिस्ट बनाई गई है। ऑपरेशन के दौरान 12 हजार पुलिस कर्मचारी मैदान में उतरेंगे। इनकी दो हजार टीमें बनाई गई हैं। फील्ड ऑपरेशन के लिए हिदायत दी गई है कि मुख्य क्राइम पर एसएसपी समेत सीनियर अधिकारी खुद विजिट करेंगे।
मुलाजिमों की कमी को पूरा करने के लिए नॉन कोर ड्यूटी स्टाफ को हटाकर थानों और फिल्ड में लगाया जाएगा। थानों में तैनात मुलाजिमों को वॉकी टॉकी सिस्टम दिए जा रहे हैं। वॉकी टॉकी के लिए भी पॉलिसी तैयारी की गई है।
सभी थाने जिला कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे
डीजीपी ने बताया कि हमने वायरलेस सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की है। यह सुनिश्चित किया है कि थानों में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के पास वॉकी-टॉकी सिस्टम उपलब्ध हो। सभी थाने जिला कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। किसी भी घटना के बाद उस पर त्वरित एक्शन प्लान बनेगा। जिला कंट्रोल रूम में डिजिटल बोर्ड पर डिसप्ले होगा कि कौन-सा इलाका सील करना है या पूरे जिले को सील करना है। इसके बाद तुरंत बाद पीसीआर व मुलाजिम पहुंचे।
पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि 72 घंटे चले ऑपरेशन प्रहार में 4871 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें से 3256 को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 80 भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए। जबकि 25 एहतियाती गिरफ्तारियां की गईं।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान 69 हथियार, 6.5 किलो हेरोइन, 10.5 किलो अफीम, 5092 नशीली गोलियां, 72 किलो भुक्की और 2.69 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की।
Punjab
Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त
पटियाला स्थित महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को नया वाइस चांसलर (वीसी) मिल गया है। डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल को महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एमबीएसपीएसयू) का वीसी नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि का होगा।
यह नियुक्ति महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी अधिनियम, 2019 की धारा 26(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 8 फरवरी 2026 को विवेक प्रताप सिंह, आईएएस, प्रधान सचिव, राज्यपाल पंजाब द्वारा जारी की गई।

डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल शिक्षा, शोध, प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय परामर्श के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से सेवानिवृत्त प्रोफेसर रह चुके हैं और अपने लंबे अकादमिक व प्रशासनिक अनुभव के चलते पंजाब के प्रमुख खेल विश्वविद्यालय का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह सक्षम माने जाते हैं।
डॉ. गिल ने वर्ष 1993 में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से “मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव इफेक्टिवनेस” विषय पर पीएचडी की। उन्होंने वर्ष 1987 में एमबीए (मार्केटिंग एवं मटेरियल मैनेजमेंट) तथा 1984 में अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया।
अपने अकादमिक करियर के दौरान उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी में 23 वर्षों से अधिक समय तक प्रोफेसर, 7 वर्षों तक एसोसिएट प्रोफेसर तथा 6 वर्षों से अधिक समय तक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं।
शिक्षा जगत के साथ-साथ डॉ. गिल को कॉर्पोरेट क्षेत्र का भी व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे 1999 से 2001 तक अफ्रीका (युगांडा, केन्या, इथियोपिया और नाइजीरिया) में द कोका-कोला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ. गिल की शैक्षणिक उपलब्धियों में 84 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र, 10 पुस्तकें तथा 400 से अधिक लेख शामिल हैं। वे “इंडियन जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़” के संपादक-इन-चीफ भी रह चुके हैं। उन्होंने 30 पीएचडी शोधार्थियों का सफल मार्गदर्शन किया है।
डॉ. गिल का विज़न महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को खेल शिक्षा, उच्च प्रदर्शन खेल और अनुप्रयुक्त शोध के क्षेत्र में भारत की अग्रणी संस्था बनाना है, जहाँ खेल विज्ञान को व्यावहारिक सफलता और करियर के अवसरों से जोड़ा जा सके।
डॉ. गिल ने कोका-कोला, पेप्सिको, कैडबरी, फिलिप्स इंडिया सहित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों को परामर्श सेवाएं भी दी हैं और विभिन्न राज्यों की लोक सेवा आयोगों में विशेषज्ञ के रूप में भी कार्य किया है।
डॉ. गिल की नियुक्ति से जुड़े नियम व शर्तें पंजाब सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा अलग से अधिसूचित की जाएंगी।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़