Connect with us

Sports

IND vs ENG: Birmingham Test से पहले Team IndiaHotel में कैद, Suspicious Package मिलने पर मचा Panic

Published

on

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को कुछ समय के लिए होटल में बंद रहना पड़ा। यह सब हुआ एक संदिग्ध पैकेज मिलने के बाद, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने होटल को अपने घेरे में ले लिया

संदिग्ध पैकेज से मचा हड़कंप

भारतीय टीम बर्मिंघम के हयात होटल में रुकी हुई है। सोमवार को होटल के पास एक संदिग्ध पैकेज मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। होटल और उसके आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया और पूरी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

पुलिस ने आम लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी और होटल को सील कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई कि वे होटल से बाहर न निकलें।

टीम इंडिया होटल में ही रही कैद

सुरक्षा एजेंसियों ने खिलाड़ियों को होटल से बाहर न निकलने का निर्देश दिया। यह कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। टीम इंडिया को अगले दिन एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, ऐसे में यह मामला थोड़ी चिंता की वजह बना।

पुलिस का आधिकारिक बयान

बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा:
हमने सेंटेनरी स्क्वायर के पास एक कोना सील कर दिया है। हमें दोपहर करीब 3 बजे एक संदिग्ध पैकेज की जानकारी मिली थी। सावधानी बरतते हुए कुछ बिल्डिंग्स को खाली करवाया गया है। हमारी जांच जारी है।”

प्रैक्टिस के बाद मिला अलर्ट

मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम ने एजबेस्टन मैदान में प्रैक्टिस की थी। जब सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वापस होटल लौटे, तभी उन्हें इस सुरक्षा अलर्ट के बारे में बताया गया।
इससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालात काबू में, खिलाड़ियों को मिली राहत

करीब आधे घंटे की जांच के बाद पुलिस और सुरक्षा इकाइयों ने स्थिति सामान्य घोषित कर दी। इसके बाद टीम इंडिया को होटल से बाहर जाने की अनुमति मिल गई। खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली और अब वे मैच की तैयारी में जुट चुके हैं।

बर्मिंघम टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक अनचाही परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई से हालात जल्दी काबू में आ गए। अब सभी की नजरें एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर हैं, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

National

क्रिकेट अब बोलेगा पंजाबी: Legends League Cricket 4.0 का नया अध्याय

Published

on

क्रिकेट के रोमांच को अब एक नया रंग मिलने जा रहा है। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को Legends League Cricket का पूरा टूर्नामेंट पहली बार पंजाबी कमेंट्री के साथ देखने को मिलेगा। सैटेलाइट टेलीविजन के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रसारण पूरी तरह पंजाबी भाषा में किया जाएगा। यह प्रसारण GTC Punjabi चैनल पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा।

“Cricket Di Awaaz, Hun Punjabi Wich…”
जब बल्ला बोलेगा, तो इस बार उसकी आवाज़ पंजाबी में सुनाई देगी।

11 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी और प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान दर्शक हर छक्का, चौका और रोमांचक मुकाबले का आनंद पंजाबी कमेंट्री के साथ उठा सकेंगे। यह पहल पंजाब और दुनिया भर में बसे पंजाबी दर्शकों के लिए क्रिकेट देखने का एक बिल्कुल नया अनुभव लेकर आएगी।

टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के पांच प्रमुख शहरों — हल्द्वानी, ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोएडा और आगरा — में खेले जाएंगे। लीग का पहला मुकाबला 11 मार्च को हल्द्वानी में मुंबई स्पार्टन्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पूरे टूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग शहरों में मैच आयोजित होंगे।

अमृतसर में दोपहर के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण शाम के मैच आयोजित किए जाएंगे।

इस ऐतिहासिक पहल पर GTC Network के संस्थापक रवींद्र नारायण ने कहा,
“क्रिकेट में हमेशा से जुनून रहा है और पंजाब में भी जुनून की कोई कमी नहीं। हमने बस इन दोनों को एक साथ ला दिया है। जब क्रिकेट पंजाबी में बोलेगा, तो स्टेडियम में सिर्फ तालियां नहीं बजेंगी… बल्कि जश्न मनाया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा,
“पंजाबी एक ऐसी भाषा है जिसमें ऊर्जा, हास्य और दिल की गर्माहट है। पंजाबी कमेंट्री के साथ क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैच आपके अपने आंगन में खेला जा रहा हो।”

दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल भी है। अब पंजाबी दर्शक क्रिकेट की हर बाउंड्री, हर विकेट और आखिरी ओवर के रोमांच को अपनी ही भाषा में महसूस कर पाएंगे।

11 मार्च से 27 मार्च तक Legends League Cricket 4.0 के सभी मैच GTC Punjabi पर पंजाबी कमेंट्री के साथ प्रसारित किए जाएंगे।

Continue Reading

Sports

न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

Published

on

T20 World Cup Winner 2026: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे, जवाब में कीवी टीम 159 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है.

बनाया था फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई थी. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में पचासा जड़ा. ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे. यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पिछला रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था, जिसने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में 176 रन बनाए थे. अब टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 255 रन बनाए.

96 रनों की जीत

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं. टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया.

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

Continue Reading

Trending